Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, September 21, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

चीन पहले बहुत गरीब मुल्क था…लेकिन आज उसकी प्रगति देख सभी हैरान

by newzgossip
7 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
चीन पहले बहुत गरीब मुल्क था…लेकिन आज उसकी प्रगति देख सभी हैरान
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

चीन, अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज चीन के बगैर दुनिया में कारोबार की कल्पना नहीं की जा सकती है उसकी आर्थिक प्रगति का असर वहां के जीवन स्तर में सुधार और उसकी मिलिट्री पावर में नजर आती है, लेकिन ऐसा नहीं था कि चीन हमेशा या सदियों से अमीर था। वह एक बहुत गरीब मुल्क था। यह बात बहुत पुरानी भी नहीं है। 1980 के दशक के वक्त चीन में आर्थिक क्रांति की इबादत लिखने का काम शुरू हुआ और आज यह मुल्क दुनिया का बादशाह बनने की ओर अग्रसर है। उस वक्त तमाम आर्थिक मानकों पर भारत, चीन से आगे था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते करीब तीन दशक में भारत ने भी आर्थिक प्रगति की है। ग्लोबलाइजेशन और उदारीकरण के साथ खुले बाजार की नीति से भारत में काफी फायदा हुआ है। भारत में उच्च मध्यवर्ग श्रेणी के लोगों का एक तबका विकसित हो गया है। इसके बावजूद हम विकास के तमाम मानकों में चीन से बहुत पीछे हैं। आज चीन में प्रति व्यक्ति आय 13,806 डॉलर है जबकि भारत में यह आंकड़ा केवल 2,878 डॉलर का है। रुपए में देखें तो चीन के हर एक व्यक्ति की सालाना आय करीब 12.50 लाख रुपए है। वहीं भारत में प्रति व्यक्ति आय 2.62 लाख रुपए के आसपास है, लेकिन, ऐसा नहीं है कि हमेशा से चीन भारत से आगे रहा है। एक वक्त ऐसा भी था जब भारत में प्रति व्यक्ति आय, चीन की तुलना में करीब-करीब डबल थी।

यह बात बहुत पुरानी नहीं है। यह पूरा फासला 1960 से 1990 के दशक की गतिविधियों से पैदा हुआ। 1970-80 के दशक चीन में प्रति व्यक्ति आय करीब-करीब दुनिया में सबसे कम थी। उसकी तुलना अफ्रीकी देशों से की जाती थी। वर्ल्ड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 1980 में चीन में प्रति व्यक्ति आय 307 डॉलर सालाना थी यानी उस वक्त चीन के लोग औसतन दिन के एक डॉलर भी नहीं कमा पाते थे। वहीं उस वक्त भारत में प्रति व्यक्ति आय 582 डॉलर थी, जो चीन के लोगों की औसत आय से करीब-करीब दोगुनी थी, लेकिन इसी दौरान चीन ने अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोल दिया।

चीन ने 1978 में आर्थिक सुधार की नीति लागू की और फिर देश में तेज गति से औद्योगिक प्रगति हुई। इसका सीधा लाभ वहां लोगों के जीवन स्तर में सुधार के रूप में देखा गया और देखते ही देखते चीन में एक तरह की क्रांति आ गई। चीन ने 1978 में आर्थिक सुधार लागू करने के साथ स्पेशल इकोनॉमिक जोन बनाए। कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार किया। इस कारण महज पांच साल में ग्रामीण इलाकों की आय दोगुनी हो गई। 1991 में भारत और चीन के लोगों की आय करीब-करीब बराबर हो गई1 चीन में आर्थिक सुधार लागू होने के करीब 13 साल भारत भी इसी राह पर चल निकला।

भारत में 1991 में आर्थिक सुधार लागू हुए, लेकिन तब तक चीन की गाड़ी रफ्तार पकड़ चुकी थी। दूसरी तरफ भारत में वह दौर राजनीतिक अस्थिरता का रहा। 1991 में पीएम नरसिम्हा राव की सरकार में मनमोह सिंह वित्त मंत्री थे। उन्होंने इसे लागू किया लेकिन उसकी रफ्तार कभी भी चीन की तरह मुकम्मल नहीं रही। चीन ने अपने आर्थिक सुधार के दौरान लार्ज स्कैल मैनुफैक्चरिंग पर फोकस किया। व्यापक स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया और पूरी अर्थव्यवस्था को निर्यात आधारित बनाया। इस दौरान उसकी जीडीपी विकास दर अधिकतर समय आठ फीसदी की रही। इस तहत साल 2000 आते-आते चीन दुनिया की एक बड़ी आर्थिक ताकत बन गया। आज भी चीन नए-नए तरीके इस्तेमाल कर दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था की और बढ़ रहा है।

Tags: ChinaChina was a very poor country earlierchiness economyeconomic revolution of the 1980skhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब
Khabrein Jara Hat Ke

Solar System Cost Recovery: कितने समय में वसूल हो सकती है लागत? जानें 1, 3 और 5 kW का हिसाब

12 hours ago
रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

रात में बार-बार नींद खुलने के हो सकते हैं कई कारण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

12 hours ago
रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

रीढ़ को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये योगासन, कमर और गर्दन की जकड़न में भी हो सकते हैं उपयोगी

13 hours ago
Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम
Khabrein Jara Hat Ke

Gen-Z Dating: सिर्फ रिलेशनशिप नहीं, डेटिंग की हर कंफ्यूजिंग सिचुएशन का है अलग नाम

13 hours ago
बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

बरसाना: जहां आज भी जीवंत है राधा-कृष्ण के प्रेम की अमर गाथा, जानें इन पवित्र स्थलों का महत्व

2 days ago
झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

झंकार सैम मंदिर: भगवान शिव से जुड़ी मान्यताओं वाला देवभूमि का अनोखा धाम, जानें पौराणिक कहानी

2 days ago
Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम
Khabrein Jara Hat Ke

Train Ticket: टिकट पर गलत उम्र लिखना पड़ सकता है भारी, TTE कर सकता है कार्रवाई; जानें रेलवे का नियम

2 days ago
चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में हवा में उल्टी लटककर दौड़ती है सस्पेंडेड मोनोरेल, कांच के फर्श से दिखता है नीचे का शहर

2 days ago
Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

Shavasana Benefits: तनाव और चिंता कम करने में मदद करता है शवासन? जानें सही तरीका और फायदे

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In