Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, February 16, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया के पांच देशों में नाममात्र की है भारतीय आबादी

by newzgossip
23 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
दुनिया के पांच देशों में नाममात्र की है भारतीय आबादी
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

शरीर की मरम्मत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है नींद

हृदय की शक्ति बढ़ाने और तनाव कम करने में सहायक है हृदय मुद्रा

अच्छा और शांत रेस्टोरेंट कहां है? गूगल टूल नहीं बल्कि बनेगा लाइव असिस्टेंट

अमेरिका की सिलिकॉन वैली से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा तक भारतीयों ने अपने कौशल, मेहनत और क्षमता से एक मजबूत पहचान बनाई है। इसके बाद भी कुछ ऐसे देश हैं जहां भारतीय आबादी लगभग न के बराबर है। विदेश मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार ऐसे पाँच देश खास तौर पर इस सूची में शामिल हैं। सबसे पहले बात वैटिकन सिटी की करें तो यह दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसकी आबादी मुख्य रूप से कैथोलिक चर्च के अधिकारियों, पादरियों और स्विस गार्ड्स तक सीमित रहती है। यहां नागरिकता जन्म से नहीं मिलती, बल्कि सेवा और काम के आधार पर दी जाती है।

भारतीय पादरी या नन धार्मिक कार्यों के लिए अस्थायी रूप से यहां आते तो हैं, लेकिन यहां कोई स्थायी भारतीय परिवार नहीं रहता। छोटे क्षेत्रफल और सख्त निवास नियमों के कारण यहां प्रवासियों की संख्या लगभग शून्य है। इसी तरह सैन मारिनो भी भारतीयों की स्थायी आबादी से लगभग खाली है। इटली के मध्य स्थित यह छोटा और ऐतिहासिक गणराज्य खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

भारतीय पर्यटक यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार यहां रहने वाले भारतीयों की संख्या नगण्य है। देश का छोटा आकार और कठोर निवास शर्तें भारतीय प्रवासियों के बसने में बड़ी बाधा मानी जाती हैं। प्रशांत महासागर का छोटा द्वीप देश तुवालु भी इस सूची में शामिल है। यह दुनिया के सबसे दूरस्थ और कम आबादी वाले देशों में से एक है। नौ कोरल एटोल से बना यह द्वीप इतना छोटा है कि इसका क्षेत्रफल दिल्ली के कनॉट प्लेस से भी कम बताया जाता है।

भौगोलिक अलगाव, सीमित सुविधाएं और कमजोर आर्थिक ढांचा भारतीयों के स्थायी रूप से बसने में बड़ी रुकावट बने हुए हैं। यहां भारतीय पर्यटक तो कभी-कभार पहुंचते हैं, लेकिन रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग शून्य है। पाकिस्तान का नाम भी उन देशों में शामिल होता है जहां भारतीय प्रवासी मौजूद नहीं हैं। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते और सुरक्षा संबंधी दिक्कतों के चलते वहां भारतीय समुदाय का रहना लगभग असंभव हो गया है।

वर्षों से यह स्थिति यही बनी हुई है, जिसके कारण पाकिस्तान में भारतीयों की स्थायी आबादी नहीं पाई जाती। बुल्गारिया को लेकर अक्सर गलत जानकारी फैलाई जाती है कि यहां एक भी भारतीय नहीं रहता, जबकि यह पूरी तरह सही नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार बुल्गारिया में लगभग 800 से 900 भारतीय रहते हैं, जिनमें अधिकतर छात्र हैं। हालांकि यह संख्या यूरोप के अन्य देशों की तुलना में बेहद कम है, इसलिए इसे अक्सर उन देशों की सूची में डाल दिया जाता है जहां भारतीय आबादी नगण्य मानी जाती है।

Tags: countries of the worldfive countries of the worldIndian population is nominalkhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

शरीर की मरम्मत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है नींद
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर की मरम्मत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है नींद

3 minutes ago
हृदय की शक्ति बढ़ाने और तनाव कम करने में सहायक है हृदय मुद्रा
Khabrein Jara Hat Ke

हृदय की शक्ति बढ़ाने और तनाव कम करने में सहायक है हृदय मुद्रा

9 minutes ago
अच्छा और शांत रेस्टोरेंट कहां है? गूगल टूल नहीं बल्कि बनेगा लाइव असिस्टेंट
Khabrein Jara Hat Ke

अच्छा और शांत रेस्टोरेंट कहां है? गूगल टूल नहीं बल्कि बनेगा लाइव असिस्टेंट

1 day ago
केला ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए एक उपयोगी फल
Khabrein Jara Hat Ke

केला ब्लड प्रेशर मरीजों के लिए एक उपयोगी फल

1 day ago
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क
Khabrein Jara Hat Ke

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क

1 day ago
चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता
Khabrein Jara Hat Ke

चाय में गुड़ डालते ही दूध के फटने की वजह है उसकी अम्लता

2 days ago
तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी
Khabrein Jara Hat Ke

तारे को निगलने के बाद ब्लैक होल से निकल रही रहस्यमय रोशनी

2 days ago
भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह
Khabrein Jara Hat Ke

भोजन के तुरंत बाद ब्रश करना हो सकता है नुकसानदेह

3 days ago
क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In