Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, February 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

एक छोटा सा स्केच 246 करोड़ रुपए में हुआ नीलाम, पैर की हल्की परछाई ने दिलाई पहचान

by newzgossip
2 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
एक छोटा सा स्केच 246 करोड़ रुपए में हुआ नीलाम, पैर की हल्की परछाई ने दिलाई पहचान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर

दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?

गरुड़ मुद्रा ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में है सहायक

न्यूयॉर्क में एक छोटा सा स्केच क्रिस्टीज करोड़ों डॉलर में बिक गया। इस स्केच की नीलामी इतनी ज्यादा इसलिए लगी, क्योंकि नीलामी घर ने इसे महान कलाकार माइकल एंजेलो की कृति के रूप में प्रमाणित किया था। यह मामूली सा दिखने वाला स्केच एक पैर को दर्शाता है, जिसमें एड़ी जमीन से थोड़ी ऊपर उठी हुई है और नीचे उसकी परछाईं की हल्की सी रूपरेखा बनी है। जब इसके मालिक ने इसकी तस्वीर ऑनलाइन वैल्यूएशन पोर्टल पर भेजी थी, तब उन्हें भी अंदाजा नहीं था कि उनके पास मौजूद यह ड्रॉइंग कला इतिहास की एक बेहद कीमती धरोहर साबित होगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में हुई क्रिस्टीज की नीलामी में यह स्केच फीस समेत 2.72 करोड़ डॉलर यानी करीब 246 करोड़ रुपए में बिकी। नीलामी से पहले इसकी अनुमानित कीमत कम आंकी गई थी, लेकिन जैसे ही यह साफ हुआ कि यह ड्रॉइंग खुद माइकल एंजेलो ने बनाई थी, इसके लिए जबरदस्त बोली लगने लगी। आखिरकार यह अपने अनुमानित मूल्य से करीब 20 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी और नीलामी में बिकने वाली माइकल एंजेलो की अब तक की सबसे महंगी कृति बन गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक माइकल एंजेलो ने यह स्केच लाल चॉक से बनाया था। यह दरअसल वैटिकन स्थित सिस्टीन चैपल की छत पर बनाई गई प्रसिद्ध फ्रेस्को पेंटिंग की तैयारी के दौरान बनाया गया प्रारंभिक रेखाचित्र था। माइकल एंजेलो ने सिस्टीन चैपल की छत को 1508 से 1512 के बीच चित्रित किया था, जिसे कला जगत की सबसे महान कृतियों में गिना जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक अगर सिस्टीन चैपल की छत पर बनी ‘लिबियन सिबिल’ की आकृति को ध्यान से देखा जाए, तो उसमें एक विशाल महिला आकृति दिखाई देती है, जो पीछे की ओर मुड़कर एक किताब रखने की मुद्रा में है। उसी आकृति के पैर की स्थिति बिल्कुल इसी स्केच से मेल खाती है…उंगलियां थोड़ी मुड़ी हुई, एड़ी जमीन से उठी हुई और नीचे हल्की सी परछाईं। यही समानता इस स्केच को माइकल एंजेलो की कृति साबित करने का सबसे अहम सुराग बनी।

हालांकि यह ड्रॉइंग अब तक कला इतिहासकारों के लिए अज्ञात थी, लेकिन इसकी प्रामाणिकता को लेकर कई ठोस संकेत मिले। ड्रॉइंग के निचले बाएं कोने में माइकल एंजेलो का नाम लिखा है, और विशेषज्ञों के मुताबिक यह लिखावट ठीक वैसी ही है जैसी न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में मौजूद उनकी अन्य कृतियों पर मिलती है।

क्रिस्टीज के मुताबिक महीनों की गहन जांच और रिसर्च के बाद माइकल एंजेलो के प्रमुख विशेषज्ञों ने सर्वसम्मति से माना कि यह स्केच उन्हीं की बनाई हुई है। बताया गया है कि यह स्केच पिछले 200 सालों से एक ही परिवार के पास था। 18वीं सदी में स्विट्जरलैंड के राजनयिक आर्मां फ्रांस्वा लुई द मेस्ट्राल द सेंट-सैफोरिन ने इसे यूरोप की यात्राओं के दौरान हासिल किया था। उस समय वह डेनमार्क के राजा के लिए काम कर रहे थे। बाद में उन्होंने यह स्केच अपने भतीजे को सौंप दिया और फिर पीढ़ी दर पीढ़ी यह ड्रॉइंग उसी परिवार में सुरक्षित रही।

कला विशेषज्ञों का कहना है कि यह बिक्री इस बात का सबूत है कि कला की दुनिया में कभी-कभी सबसे छोटी और साधारण दिखने वाली चीजें भी असाधारण मूल्य रखती हैं। एक छोटे से पैर का स्केच, जिसने सदियों तक गुमनामी में समय बिताया, आज माइकल एंजेलो की प्रतिभा का अनमोल प्रमाण बनकर दुनिया की सबसे महंगी ड्रॉइंग्स में शामिल हो गया।

Tags: khabrein jara hat keMichelangelo's worksketch was auctioned for 246 crore rupeessmall sketch auctionsubtle shadow of a foot
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आप जानते हैं भारतीय नोट पर कब से छप रही महात्मा गांधी की तस्वीर

3 hours ago
दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?
Khabrein Jara Hat Ke

दाने-दाने में केसर के दम पर फंसी बॉलीवुड की चौकड़ी! 10 के विमल में 4 लाख का केसर कैसे?

3 hours ago
गरुड़ मुद्रा ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में है सहायक
Khabrein Jara Hat Ke

गरुड़ मुद्रा ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने में है सहायक

1 day ago
गर्भासन योग के रोजाना अभ्यास से पीरियड्स में मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भासन योग के रोजाना अभ्यास से पीरियड्स में मिलती है राहत

1 day ago
आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला करती है वात, पित्त और कफ को संतुलित
Khabrein Jara Hat Ke

आयुर्वेदिक औषधि त्रिफला करती है वात, पित्त और कफ को संतुलित

2 days ago
दलाई लामा कभी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले, फाइल्स में नाम ने चौंकाया
Khabrein Jara Hat Ke

दलाई लामा कभी जेफ्री एपस्टीन से नहीं मिले, फाइल्स में नाम ने चौंकाया

2 days ago
जापान में पर्यावरण अनुकूल बैग लांच, आलू के स्टार्च से बना बैग
Khabrein Jara Hat Ke

जापान में पर्यावरण अनुकूल बैग लांच, आलू के स्टार्च से बना बैग

3 days ago
ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद
Khabrein Jara Hat Ke

ऊंटों को मिला ‘पासपोर्ट’! सऊदी अरब का अनोखा कदम, जानिए क्या है मकसद

3 days ago
घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का
HEALTH

घी पाचन को दुरुस्त कर शरीर को पूरे दिन बनाता है हल्का

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In