Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, November 8, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

जानिए कैसे….80 लाख की मर्सिडीज बेंज यूज़्ड कार डीलर के पास 30 लाख में मिलती

by newzgossip
10 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
जानिए कैसे….80 लाख की मर्सिडीज बेंज यूज़्ड कार डीलर के पास 30 लाख में मिलती
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

जब सड़क किनारे या ऑनलाइन लिस्टिंग में आप 5–10 लाख में बीएमडब्ल्यू, ऑडी या मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी कार देखते हैं, तब पहली प्रतिक्रिया होती है………आखिर लाखों-करोड़ों की कीमत वाली ये कारें इतनी सस्ती कैसे हो सकती हैं। लेकिन यह कोई जादू नहीं, बल्कि एक ऐसा सिस्टम है जिसके बारे में ज़्यादातर लोग बिल्कुल नहीं जानते। दरअसल पुरानी कारों का बाजार आज उतना पारदर्शी नहीं है, जितना दिखता है।

कार की आईडीवी वैल्यू
कार खरीदते समय बीमा (इंश्योरेंस) अनिवार्य होता है। बीमा के साथ हर कार को एक इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (आईडीवी) दी जाती है। यह वैल्यू हर साल होने वाले डेप्रिशिएशन के बाद तय होती है और भारी नुकसान या दुर्घटना की स्थिति में बीमा कंपनी इसी आंकड़े के आधार पर वाहन मालिक को भुगतान करती है। यानी टोटल लॉस की स्थिति में वाहन मालिक को उतनी रकम इंश्योरेंस कंपनी द्वारा दी जाएगी, जितनी की वाहन की आईडीवी होगी। जब बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्ज़री कारों का कोई बड़ा एक्सीडेंट होता है, तब इनकी मरम्मत का खर्च काफी ज्यादा होता है। इनके पार्ट्स और रिपेयर बेहद महंगे होते हैं।

मान लीजिए बीएमडब्ल्यू 3 सीरिज का बड़ा एक्सीडेंट हो गया और वर्कशॉप में रिपेयर का अनुमान 25–30 लाख रुपये आ गया, जो कि इन ब्रांड्स के लिए बेहद सामान्य सी बात है। अगर उस कार की सीवीडी वैल्यू 35–40 लाख रुपये है, तब बीमा कंपनी कार को रिपेयर कराने के बजाय उसे “टोटल लॉस” घोषित कर सकती है। इसका मतलब है कि कार को पूरी तरह ले-ऑफ कर दिया जाता है और मालिक को सीवीडी के बराबर पैसा दे दिया जाता है। और यहीं से शुरू होता है असल खेल…

ज़्यादातर लोग मानते हैं कि टोटल लॉस कारें सीधे स्क्रैप में चली जाती हैं। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। बीमा कंपनियां ऐसी कारें स्पेशलाइज्ड वेंडर्स को बेच देती हैं। ये वेंडर्स तो कई बार सीधे मौके पर ही पहुंचकर कार की हालात देखते हैं और ये अंदाजा लगाते हैं कि उस कार को चलने की हालत में तैयार करने में करीब कितना खर्च आएगा। ये वेंडर्स आम तौर पर आईवीडी वैल्यू के 50–60 प्रतिशत में कार खरीद लेते हैं। अगर आईवीडी 30 लाख रुपये थी, तब उन्हें ये कार 18–20 लाख रुपये में हाथ लग जाती है।

ये वेंडर्स कार को बिल्कुल नए सिरे से खड़ा करते हैं। इस्तेमाल किए गए पार्ट्स, इम्पोर्टेड पार्ट्स, फैब्रिकेटेड कंपोनेंट्स और रिफर्बिश्ड स्ट्रक्चरल कंपोनेंट्स की मदद से पूरी गाड़ी फिर तैयार की जाती है। कई बार अधिकृत वर्कशॉप किसी कार को नॉन-रिपेरेबल घोषित कर देती है, लेकिन ये वेंडर्स उसे भी सड़क पर दौड़ने लायक बना देते हैं।

फिर होती है यूज़्ड कार मार्केट में एंट्री
रीबिल्ड होने के बाद कार 25–27 लाख रुपये में किसी यूज़्ड कार डीलर को बेची जाती है। डीलर कार को आगे 30 लाख रुपये के आसपास ग्राहक को ऑफर करता है। इस तरह कभी 80 लाख रुपये की रही कार कुछ ही हाथों में घूमकर 30 लाख रुपये में सेकंड हैंड बाजार में उपलब्ध होती है। पुराने मॉडलों में आईवीडी और भी कम होती है, इसलिए उनकी कीमत 5–10 लाख रुपये तक आ जाती है।

इस पूरे खेल में सबसे अहम बात यह है कि खरीदार को अक्सर यह पता ही नहीं चलता कि कार कभी टोटल लॉस थी। जूरिस्डिक्शन बदलने, कागज़ात के ट्रांसफर और गैर-अधिकृत चैनलों के ज़रिये कार की हिस्ट्री को छिपाया जाता है। रही-सही कसर मैकेनिक और वेंडर्स पूरा कर देते हैं। वे कार को इस तरह से चमकाते हैं कि, खरीदार को एक्सीडेंट की भनक भी नहीं लगती है।

Tags: car dealer for Rs 30 lakhIDV value of the carkhabrein jara hat keMercedes BenzMercedes Benz worth Rs 80 lakh
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

सर्दियों में हाई बीपी के मरीज रहें सावधान, अचानक बिस्तर से उठने से बचें

1 hour ago
आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

आकर्ण धनुरासन के फायदे: कंधों, पीठ और रीढ़ की हड्डी में बढ़ाएं लचीलापन

1 hour ago
बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के सामने न करें ये 6 गलतियां, उनके स्वभाव और भविष्य पर पड़ सकता है असर

2 hours ago
बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों में बार-बार पीठ दर्द क्यों होता है? जानिए इसके कारण और खतरे

2 hours ago
बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को ध्यान यानी मेडिटेशन के लिए करें प्रेरित, बढ़ेगी एकाग्रता और याददाश्त

2 hours ago
बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को क्यों नहीं लगती भूख? जानिए 5 प्रमुख कारण, जिन्हें माता-पिता को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

2 hours ago
मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका
Khabrein Jara Hat Ke

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं नींबू और लौंग का नुस्खा, जानें इस्तेमाल का तरीका

1 day ago
कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

कमर दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मददगार शशकासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे

1 day ago
सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

सोआ की पत्तियां खाने के 7 बड़े फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक रखती हैं मजबूत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In