Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, August 28, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

डॉग के लिए दो सगी बहनों ने दे दी जान, नहीं देख पाई शेफर्ड की बीमारी और दर्द

-भाई की मौत और पिता की बीमारी ने दिया गम, बाहर से खुश अंदर से रहीं दुखी

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
डॉग के लिए दो सगी बहनों ने दे दी जान, नहीं देख पाई शेफर्ड की बीमारी और दर्द
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अमेरिका पर मंडरा रहा है नेपाल जैसी तबाही का खतरा

खूबसूरत वादियों में श्री मत्स्यगिरी लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर बन रहा आकर्षण का केंद्र

हर बात पर बहस करने और सवाल पूछने वाला बच्चा हो सकता है खास

लोगों को अपने प्यार या किसी और वजह से जान देते सुना होगा लेकिन कोई जानवर के लिए अपनी जान दे ऐसा शायद ही सुना हो लेकिन ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में दो बहनों ने अपने पालतू कुत्ते के लिए जान दे दी। लोगों को पहली नजर में यह खबर अजीब लगी, लेकिन जब परतें खुली तो यह महज पालतू जानवर के लिए उठाया गया कदम नहीं, बल्कि सालों से उनके अंदर जमा होते दुखों की वह चीख थी, जिसे किसी ने नहीं सुना।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली राधा (24) और जिया (22) ने जिस डॉग के लिए अपनी जान दी, वह उनके लिए सिर्फ कुत्ता नहीं था। उसका नाम टोनी था वह जर्मन शेफर्ड उनके लिए सब कुछ था। जब टोनी बीमार पड़ा और इलाज के बावजूद उसकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती चली गई, तो दोनों बहनों के लिए जैसे सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन यह कहानी टोनी की बीमारी से शुरू नहीं हुई थी। इस घर में दुख पहले से ही मौजूद था।

जानकारी के मुताबिक छह महीने से पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे जो कभी परिवार की ताकत हुआ करते थे, आज खुद बिस्तर पर थे। उनकी लाचारी हर दिन बेटियों की आंखों के सामने थी। दवाइयां, अस्पताल, खर्च और भविष्य की अनिश्चितता। इन सबने राधा और जिया के कंधों पर ऐसा बोझ डाला, जिसे वे किसी से कह नहीं पाईं। इससे पहले भी इस परिवार ने सबसे बड़ा आघात झेला था। सात साल पहले छोटे भाई की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। राधा और जिया अपने भाई से बहुत प्यार करती थीं उसका यूं चले जाना उनके भीतर एक ऐसा खालीपन छोड़ गया, जो कभी भरा ही नहीं।

इन सबके बीच उनका प्यार कुत्ता टोनी ही था, जो बिना बोले उनका दर्द समझता था। वही उनके अकेलेपन का साथी बना, वही उनके लिए जिंदा रहने की वजह, लेकिन जब वही टोनी बीमारी से तड़पने लगा, तो बहनों को लगा जैसे उनसे आखिरी रिश्ता भी छीना जा रहा है। धीरे-धीरे दोनों बहनें ड्रिप्रेशन में चली गईं। वे बाहर से सामान्य दिखती रहीं, लेकिन अंदर सब कुछ टूट चुका था। पिता की बीमारी, भाई की मौत का अधूरा शोक और टोनी की बिगड़ती हालत। तीनों मिलकर उनके लिए असहनीय हो चुके थे।

इसके बाद बहनों ने ऐसा कदम उठाया जो खतरनाक साबित हुआ। उन्होंने एक साथ फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर मां से कहा हमने फिनायल पी लिया है। अब हम नहीं बचेंगे। हमारे बाद टोनी को घर से मत निकालना, उसकी दवा कराते रहना। ये शब्द किसी जिद के नहीं थे, बल्कि उस टूटे मन की आख़िरी इच्छा थे, जिसने जिंदगी से हार मान ली थी। इस एक फैसले ने एक बीमार पिता से उसकी दोनों बेटियां छीन ली, एक मां की गोद हमेशा के लिए सूनी कर दी और पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया।

Tags: Dog loverGirl died for dog lovekhabrein jara hat kesuffering of a shepherd
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अमेरिका पर मंडरा रहा है नेपाल जैसी तबाही का खतरा
Khabrein Jara Hat Ke

अमेरिका पर मंडरा रहा है नेपाल जैसी तबाही का खतरा

2 hours ago
खूबसूरत वादियों में श्री मत्स्यगिरी लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर बन रहा आकर्षण का केंद्र
Khabrein Jara Hat Ke

खूबसूरत वादियों में श्री मत्स्यगिरी लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर बन रहा आकर्षण का केंद्र

2 hours ago
हर बात पर बहस करने और सवाल पूछने वाला बच्चा हो सकता है खास
Khabrein Jara Hat Ke

हर बात पर बहस करने और सवाल पूछने वाला बच्चा हो सकता है खास

2 hours ago
सपने में मृत व्यक्ति का दिखाई देना हमेशा अशुभ नहीं माना जाता
Khabrein Jara Hat Ke

सपने में मृत व्यक्ति का दिखाई देना हमेशा अशुभ नहीं माना जाता

2 hours ago
शरीर के पिछले हिस्से को खींचने वाली मुद्रा है पश्चिमोत्तानासन
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के पिछले हिस्से को खींचने वाली मुद्रा है पश्चिमोत्तानासन

2 hours ago
उष्ट्रासन शरीर और मन दोनों को पहुंचाता है असाधारण लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

उष्ट्रासन शरीर और मन दोनों को पहुंचाता है असाधारण लाभ

1 day ago
इस दिशा में लगाएं भगवान हनुमान जी की तस्वीर
Khabrein Jara Hat Ke

जाने क्यों हनुमान जी को चढ़ाते हैं चमेली का तेल

2 days ago
गर्भवती महिलाएं तनाव से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भवती महिलाएं तनाव से बचें

2 days ago
परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन
Khabrein Jara Hat Ke

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In