Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

विटामिन बी12 की पूर्ति के आयुर्वेद में कई प्राकृतिक उपाय

by newzgossip
5 months ago
in HEALTH, LIFE STYLE
0
विटामिन बी12 की पूर्ति के आयुर्वेद में कई प्राकृतिक उपाय
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

आधुनिक जीवनशैली के कारण विटामिन बी12 की कमी आज प्रमुख समस्या बन गई है। यह समस्या विशेष रूप से शाकाहारी लोगों में ज्यादा पाई जा रही है। यह विटामिन रक्त निर्माण, तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य और मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। आयुर्वेद में इसे “मज्जावर्धक तत्व” कहा गया है, जो शरीर की ऊर्जा, स्थिरता और ओज को बनाए रखता है।

विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में थकान, कमजोरी, याददाश्त की कमी, चक्कर आना, मूड स्विंग्स और हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याएं उभर सकती हैं। बी12 की कमी के कई कारण होते हैं। सबसे आम कारण है शाकाहारी भोजन में इसका प्राकृतिक रूप से न मिलना। इसके अलावा, कमजोर पाचन तंत्र, अत्यधिक चाय या कॉफी का सेवन, लंबे समय तक दवाइयों का इस्तेमाल, आंतों के बैक्टीरिया का असंतुलन और पर्याप्त नींद की कमी भी इस विटामिन के अवशोषण को प्रभावित करते हैं।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से, यह कमी “मज्जा धातु” की कमजोरी से जुड़ी होती है, जो तंत्रिका शक्ति और मानसिक संतुलन का आधार है। आयुर्वेद में ऐसे कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं जो बी12 की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आंवला, गिलोय, अश्वगंधा, शतावरी, और तिल व सूरजमुखी जैसे ओमेगा-3 से भरपूर बीज इसके अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

इसके साथ ही, दूध, घी, मूंग दाल और साबुत अनाज का सेवन शरीर में पोषण संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ पाचन अग्नि को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हैं, क्योंकि कमजोर पाचन बी12 के अवशोषण को बाधित करता है। इसके लिए त्रिफला चूर्ण या हिंगवाष्टक चूर्ण का नियमित सेवन लाभदायक माना जाता है।

आधुनिक चिकित्सा में बी12 की कमी को दूर करने के लिए मिथाइलकोबालामिन टैबलेट्स या इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है। हालांकि, आयुर्वेदिक हर्ब्स के साथ इन आधुनिक उपचारों का संयोजन और भी प्रभावी हो सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि प्राकृतिक उपचार के साथ-साथ जीवनशैली में सुधार भी जरूरी है। रोज सुबह 10 से 15 मिनट तक धूप में बैठना, चाय-कॉफी का सेवन सीमित करना, नियमित योग और प्राणायाम करना तथा पर्याप्त नींद लेना बी12 की कमी को रोकने के लिए आवश्यक कदम हैं।

Tags: Ayurveda to supplement Vitamin B12Benefits for Vitamin B12health and life stylenatural remedies for vitamin b 12natural remedies in Ayurvedavitamin B12
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग
HEALTH

सिर्फ मसाला ही नहीं, विशेष गुणों से भरपूर औषधि है लौंग

3 weeks ago
अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय
HEALTH

पाचन शक्ति बढ़ाने विशेषज्ञों ने बताया प्राकृतिक उपाय

4 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In