Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य HEALTH

युवाओं में सडन कार्डियक डेथ के बढ रहे मामले

by newzgossip
6 months ago
in HEALTH
0
युवाओं में सडन कार्डियक डेथ के बढ रहे मामले
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण ऐसे हालात पैदा कर सकते हैं, जिनमें दिल अचानक काम करना बंद कर देता है। यह कहना है विशेषज्ञों का। इसे चिकित्सा भाषा में सडन कार्डियक डेथ कहा जाता है। यह तब होती है जब दिल की धड़कनों का प्राकृतिक रिद्म अचानक बिगड़ जाता है, जिसे अरिथमिया कहा जाता है। हमारा दिल एक विद्युत सर्किट की तरह काम करता है, जो धड़कनों को नियंत्रित करता है। जब इस सर्किट में गड़बड़ी होती है, तो धड़कनें बहुत तेज या धीमी हो सकती हैं। नतीजतन, दिल खून को शरीर में पंप नहीं कर पाता और कुछ ही मिनटों में मृत्यु हो सकती है।

कम उम्र में ऐसे मामलों के बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं। खराब लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी, असंतुलित खानपान और एक्सरसाइज की अनदेखी सीधे दिल की सेहत को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, कमजोर हृदय मांसपेशियां या जन्मजात हृदय रोग जैसी छिपी समस्याएं बिना लक्षण दिखाए जानलेवा साबित हो सकती हैं। युवाओं में मानसिक दबाव और स्ट्रेस भी एक बड़ा कारक है, जो ब्लड प्रेशर और हार्मोनल संतुलन को बिगाड़कर दिल पर असर डालता है।

धूम्रपान, शराब और नशे की आदतें भी दिल की धड़कनों में खतरनाक उतार-चढ़ाव ला सकती हैं। पहले हृदय रोग को बुजुर्गों की समस्या माना जाता था, लेकिन अब 20 से 40 वर्ष की उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। तेज रफ्तार जीवनशैली, फास्ट और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन, लंबे समय तक बैठे-बैठे काम करना और नियमित हेल्थ चेकअप की अनदेखी इस जोखिम को और बढ़ा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बचाव के लिए कुछ आदतें अपनाना जरूरी है। साल में कम से कम एक बार हार्ट चेकअप कराएं, खासकर अगर परिवार में हृदय रोग का इतिहास हो। रोजाना 30 से 40 मिनट हल्की-फुल्की कसरत, संतुलित और कम वसा वाला आहार, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस कम करने के लिए योग या मेडिटेशन फायदेमंद हो सकते हैं।

इसके अलावा, खेलकूद या जिम शुरू करने से पहले फिटनेस टेस्ट कराना भी जरूरी है, ताकि किसी छिपी हृदय समस्या का समय रहते पता चल सके। कम उम्र में दिल की अचानक रुकने की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि सिर्फ फिट दिखना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि दिल की आंतरिक सेहत पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है। समय पर सावधानी और स्वस्थ जीवनशैली से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मालूम हो कि हाल ही में हैदराबाद में बैडमिंटन खेलते वक्त 26 वर्षीय युवक की अचानक मौत ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पूरी तरह फिट और युवा लोग भी दिल की गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

Tags: cardiac deathcardiac death among youthIncreasing cases of cardiac deathsudden cardiac death
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे
HEALTH

भुनी हुई अदरक के सेवन से होते है कई तरह से फायदे

1 month ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago
लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान
HEALTH

लिवर सिरोसिस से बचने के लिए ठीक रखें खानपान

1 month ago
बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट
HEALTH

बढती उम्र के नेचुरल बदलावों की वजह से होता है बेली फैट

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In