Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, July 26, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE UTTAR PRADESH

Honeymoon Murder: एक गाइड ने ही पुलिस को किया ‘गाइड’ और सामने आई सोनम की सच्चाई

by newzgossip
1 year ago
in UTTAR PRADESH, भारत
0
Honeymoon Murder: एक गाइड ने ही पुलिस को किया ‘गाइड’ और सामने आई सोनम की सच्चाई
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

यूएई पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

Raja Sonam Honeymoon Murder Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के आरोप में उनकी पत्नी सोनम और 5 संदिग्धों को पकड़ा गया है। सोनम रविवार देर रात 3 बजे यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पहुंची थी। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। बाकी 5 आरोपियों को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के साथ अलग-अलग जगह रात भर डाली गईं रेड में पकड़ा गया। एमपी के बीना से आनंद को, इंदौर से राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और उत्तरप्रदेश के ललितपुर से आकाश लोधी को हिरासत में लिया गया।

मेघालय एसआईटी के चीफ हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर पर दो चोटें आई थी। इस बीच शाम को मेघालय के शिलॉन्ग से दो लेडीज पुलिस अफसर गाजीपुर पहुंचीं हैं। सखी वन-स्टॉप सेंटर में सोनम रघुवंशी से पुलिस अफसरों की मुलाकात हुई। इसके बाद सोनम को अपनी कस्टडी में ले लिया। उसे शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है। सोनम के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी बेगुनाह है। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र से लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी सोनम की तलाश जारी थी।

सोनम ने पैसे देकर करवाई थी पति की हत्या
मेघालय पुलिस ने इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी साजिश रची थी। जांच में सामने आया है कि सोनम ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए सुपारी देकर चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को बुलाया था। इनमें से तीन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, जबकि चौथे आरोपी को मध्यप्रदेश से पकड़ा गया है। फिलहाल सोनम उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में है। जैसे ही कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी, उसे शिलांग से आई मेघालय पुलिस टीम को सौंप दिया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

प्रेमी राज ने फोन से रची थी पूरी साजिश
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने इस हत्या की साजिश में शामिल सभी कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा कभी भी शिलांग नहीं गया था। उसने पूरे हत्याकांड की साजिश फोन के जरिए रची और सभी निर्देश दूर से देता रहा। सोनम लगातार उससे संपर्क में थी और उसी के निर्देश पर वह पहले से शिलांग में मौजूद कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से मिली। इसके बाद सभी चेरापूंजी पहुंचे, जहां सोनम अपने पति राजा रघुवंशी को एक सुनसान जगह पर लेकर गई। वहां पहले से मौजूद तीनों शूटरों ने मिलकर राजा की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को अब इस साजिश की पूरी कड़ी एक-एक कर समझ में आ रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।

Tags: Honeymoon MurderIndore Sonam Raja RaghuvanshiRaja RaghuvanshiRaja Raghuvanshi MurderRaja Sonam Honeymoon Murder CaseSonam Raghuvanshi
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

यूएई पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते
भारत

यूएई पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र समेत कई अहम समझौते

2 months ago
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग
Khabrein Jara Hat Ke

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास है अन्य मंदिरों से अलग

5 months ago
भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

6 months ago
अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

6 months ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

7 months ago
मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में

7 months ago
गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 
UTTAR PRADESH

गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 

8 months ago
दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 

8 months ago
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी
भारत

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी

9 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In