Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home भारत

Universal Pension Scheme: अब सबको मिलेगी पेंशन? ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ लाने की तैयारी में सरकार

by newzgossip
11 months ago
in भारत
0
Universal Pension Scheme: अब सबको मिलेगी पेंशन? ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ लाने की तैयारी में सरकार
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

केंद्र सरकार देश में ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ (Universal Pension Scheme) लाने की तैयारी कर रही है और इसके आने के बाद वे सभी लोग पेंशन के दायरे में आ जाएंगे, जो अब तक इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं. नई यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने के पीछे की सरकार की मंशा असंगठित क्षेत्र में शामिल कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाले श्रमिक और गिग वर्कर्स को पेंशन के दायरे में लाना है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके प्रपोजल डॉक्यूमेंट को तैयार करने का काम भी शुरू किया जा चुका है.

नई पेंशन स्कीम लाने के पीछे वजह
रिपोर्ट्स की मानें, तो लेबर मिनिस्ट्री ने प्रपोजल डॉक्युमेंट्स तैयार करने पर काम शुरू हो गया है. इस नई स्कीम में सरकार अलग-अलग तरह के कई योजनाओं को शामिल करते हुए एक यूनिवर्सल पेंशन स्कीम बना सकती है. सबसे बड़ी बात ये है कि Universal Pension Scheme लाने का सरकार का मकसद न केवल सभी वेतनभोगी कर्मचारी, बल्कि सेल्फ एंप्लॉयड को भी पेंशन के दायरे में लाना है. इसका प्रपोजल डॉक्युमेंट तैयार होने के बाद हितधारकों से इस पर सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे.

अभी किन पेंशन योजनाओं का मिलता है लाभ
फिलहाल की बात करें, तो असंगठित क्षेत्र को पेंशन सुविधाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से तमाम Pension Schemes संचालित की जा रही हैं. इनमें अटल पेंशन योजना (APY Scheme) शामिल है, जिसमें निवेश करने वाले व्यक्ति को 60 वर्ष के होने के बाद गारंटेड पेंशन का लाभ मिलता है. इसके अलावा PM Shram Yogi Mandhan यानी PM-SYM स्कीम संचालित हो रही है, जिसे खासतौर पर रेहड़ी-पटरी वालों के साथ-साथ घरेलू स्टाफ को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, इसमें भी 60 साल का होने पर नियमित आय की गारंटी मिलती है.

क्या सरकार देगी योगदान?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या यूनिवर्सल पेंशन स्कीम में सराकर का कंट्रिन्यूशन भी शामिल होगा, तो बता दें कि फिलहाल इसकी प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है और इससे जुड़ी ज्यादा डिटेल्स आने में समय लगेगा. रिपोर्ट्स के मुातबिक, UPS एक स्वैच्छिक पेंशन स्कीम होगी और सरकार इसमें अपनी तरफ से कोई कंट्रिब्यूशन नहीं करेगी. मौजूदा समय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के तहत संचालित योजनाओं में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों योगदान करते हैं.

NPS को रिप्लेस नहीं करेगी UPS
सरकार द्वारा तैयार की जा रही यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की चर्चाओं के बीच ये सवाल भी उठने लगे हैं, कि क्या ये New Pension Scheme (NPS) की जगह लेगी, तो बता दें कि इस नई पेंशन स्कीम का वर्तमान में लागू नेशनल पेंशन स्कीम पर कोई असर नहीं होगा और न ही उसमें इसका मर्जर होगा.

इन देशों में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम
अमेरिका, कनाडा, रूस, चीन और अधिकांश यूरोपीय देशों सहित कई विकसित देशों में पहले से ही संरचित सामाजिक सुरक्षा प्रणालियां मोजूद हैं, जो पेंशन, हेल्थ सर्विसेज और बेरोजगारी से जुड़े बेनेफिट्स को कवर करती हैं. डेनमार्क, स्वीडन, नॉर्वे, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देश अपनी बुजुर्ग आबादी की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए पहले से ही Universal Pension Scheme चला रहे हैं.

Tags: APY SchemeNew Pension SchemPension SchemesPM Shram Yogi MandhanUniversal Pension Scheme
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

1 week ago
अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

2 weeks ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

3 weeks ago
मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में

2 months ago
दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 

2 months ago
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी
भारत

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी

3 months ago
एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल
Khabrein Jara Hat Ke

एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल

5 months ago
रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन
भारत

रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

5 months ago
उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास
STATE

उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In