Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, August 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

यहां बन रहा भारत का सबसे बड़ा मॉल…खर्च आएगा 21 हजार करोड़ रुपये

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
यहां बन रहा भारत का सबसे बड़ा मॉल…खर्च आएगा 21 हजार करोड़ रुपये
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

उष्ट्रासन शरीर और मन दोनों को पहुंचाता है असाधारण लाभ

जाने क्यों हनुमान जी को चढ़ाते हैं चमेली का तेल

गर्भवती महिलाएं तनाव से बचें

पिछले दिनों खबर आई थी कि देश में अब मॉल कल्‍चर डाउन हो रहा है और कई मॉल वीरान पड़े हैं। लेकिन, फिर देश का सबसे बड़ा मॉल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले से ही देश में एक से बढ़कर एक मॉल बने हैं। इसमें सबसे बड़ा मॉल कोच्चि में बना लुलु मॉल है। यह न सिर्फ देश का सबसे बड़ा मॉल है, बल्कि एशिया में भी दूसरे नंबर पर आता है। अब जो नया मॉल बनाया जाएगा, वह इससे कहीं ज्‍यादा बड़ा और सबसे खास बात ये कि इस बार का मॉल एयरपोर्ट पर बनेगा है।

देश का मौजूदा सबसे बड़ा मॉल करीब 21.11 लाख वर्गफुट का है। कोच्चि स्थित इस लुलु मॉल में करीब 300 स्‍टोर हैं। सबसे बड़े मॉल की लिस्‍ट में नोएडा का ग्रेट इंडिया प्‍लेस और डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया भी आता है। हालांकि, नया बनने वाला मॉल इन सभी से कहीं आगे होगा और वहां स्‍टोर के साथ अन्‍य सुविधाएं भी विकसित होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मॉल इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयरोसिटी के साथ बनाया जा रहा है। 2.5 अरब डॉलर (करीब 21 हजार करोड़ रुपये) की लागत से बन रहा यह मॉल साल 2027 तक तैयार होगा। यह देश का पहला एयरोट्रोपोलिस मॉल भी होगा। दिल्‍ली एयरपोर्ट पर बनने वाले इस मॉल की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है क‍ि देश का मौजूदा सबसे बड़ा मॉल जहां 21.11 लाख वर्गफुट का है, वहीं नया बनने वाला मॉल करीब 28 लाख वर्ग फुट में होगा।

इसका मतलब हुआ कि करीब 7 लाख वर्गफुट ज्‍यादा बड़ा होगा। इतना ही नहीं एयरपोर्ट के आसपास ऑफिस, रिटेल, फूड कोर्ट और एंटरटेनमेंट के लिए कुल 1.80 करोड़ वर्गफुट में निर्माण किया जाएगा। नया मॉल अभी दिल्‍ली के वसंत कुंज में बने मॉल से करीब दोगुना होगा।

देश का सबसे बड़ा मॉल बनाने जा रही भारती रियलिटी के एमडी व सीईओ एसके सयाल का कहना है कि हमने इस मॉल को बनाने से पहले दुनियाभर में अपनी टीम भेजकर बेस्‍ट सुविधाएं तैयार करने का प्‍लान बनाया है। यह एयरोसिटी साल 2029 तक पूरी तरह विकसित हो जाएगा और यहां करीब 20 लाख लोग काम करने वाले हैं। जबकि दिल्‍ली एयरपोर्ट की सालाना क्षमता बढ़कर 14 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर एक और टर्मिनल विकसित किया जाएगा। मॉल के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग में एकसाथ 8,000 कारों को खड़ा किया जा सकेगा।

Tags: Country's first Aerotropolis MallIGI AirportIndia's biggest mallIndia's biggest mall is being built hereIndira Gandhi International Airport Aerocity
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

उष्ट्रासन शरीर और मन दोनों को पहुंचाता है असाधारण लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

उष्ट्रासन शरीर और मन दोनों को पहुंचाता है असाधारण लाभ

1 hour ago
इस दिशा में लगाएं भगवान हनुमान जी की तस्वीर
Khabrein Jara Hat Ke

जाने क्यों हनुमान जी को चढ़ाते हैं चमेली का तेल

1 day ago
गर्भवती महिलाएं तनाव से बचें
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भवती महिलाएं तनाव से बचें

1 day ago
परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन
Khabrein Jara Hat Ke

परम्परा अनुसार बुंदेलखंड मे दूसरे दिन मनाया जाता है रक्षा बंधन

2 days ago
केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

केले खाने का कोई निर्धारित या सही समय नहीं

3 days ago
घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम
Khabrein Jara Hat Ke

घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बनाता है यह व्यायाम

3 days ago
समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं
Khabrein Jara Hat Ke

समोसा, कचौड़ी, चिप्स, नमकीन रोजाना खाने से बढ सकती है समस्याएं

3 days ago
खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

खाली पेट वर्कआउट को वजन कम करने का आसान तरीका समझना सही नहीं

4 days ago
शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप
Khabrein Jara Hat Ke

शरीर के लिए प्राकृतिक पोषक तत्वों की फैक्ट्री की तरह है धूप

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In