Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home भारत

किन्हें दिया जाता है भारत रत्न? मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाले के परिवार को मिलती हैं कौन-सी सुविधाएं यहां जानिए

by newzgossip
2 years ago
in भारत
0
किन्हें दिया जाता है भारत रत्न? मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाले के परिवार को मिलती हैं कौन-सी सुविधाएं यहां जानिए
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

Bharat Ratna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh), पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव (P. V. Narasimha Rao) और महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन (Dr. MS Swaminathan) को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

किसानों के मसीहा और 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन देश और ग्रामीण परिवेश में जिया है. 29 मई 1987 में 84 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. पामुलापति वेंकट नरसिंह राव भारत के 09वें प्रधानमंत्री थे, जो आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे. इनका निधन 23 दिसंबर 2004 को 83 वर्ष की उम्र में हुआ था, जबकि हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले डॉ. एमएस स्वामीनाथन ने 28 सितंबर 2023 को 93 साल की उम्र में अंतिम सास ली थी.

अब हम आपको बताते है कि अगर किसी शख्सियत को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाता है तो भारत रत्न पाने के बाद उस परिवार को क्या-क्या सुविधाएं मिलती है? उनके परिजनों को क्या-क्या लाभ मिलता है-

सबसे पहले बात करते हैं कि भारत रत्न किन्हें दिया जाता है?
भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए दिया जाता है. अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है. साल 2011 से पहले सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत रत्न दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गयाय अब भारत रत्न के पाने के लिए कोई क्षेत्र निर्धारित नहीं किया गया है. भारत रत्न हासिल करने वाले किसी भी क्षेत्र के हो सकते हैं.

चलिए अब आपको बताते हैं कि भारत रत्न मिलने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
कई दूसरे अवॉर्ड्स की तरह भारत रत्न अवॉर्ड पाने वाले व्यक्ति को रकम नहीं दी जाती है. इसे पाने के बाद कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती है. भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति अगर किसी राज्य में जाते हैं तो वहां की सरकार राज्य के अतिथि के रूप में उनका स्वागत करती है. उन्हें परिवहन, बोर्डिंग और राज्य में ठहरने की सुविधा दी जाती है. नियम के आधार पर विस्तारित सुरक्षा भी दी जाती है. भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यकर्मों में शामिल होने के न्योता मिलता है. भारत रत्न प्राप्त करने वालों को सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में जगह देती है, जिसका इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है.

दरअसल, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 18(1) के अनुसार, पुरस्कार प्राप्त करने वाले अपने नाम के उपसर्ग या प्रत्यय के रूप में ‘भारत रत्न’ का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. वे अपने बायोडाटा, विजिटिंग कार्ड, लेटर हेड आदि में ‘राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भारत रत्न’ या ‘भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता’ जोड़ सकते हैं.

आप बात करते हैं मरणोपरांत सम्मान मिलने पर परिवार के लिए क्या हैं नियम?
अगर किसी शख्सियत को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है तो उनका नाम मौखिक तौर पर भारत रत्न से सम्मानित जोड़कर लिया जाता है. उनके परिवार के सदस्यों जैसे पति या पत्नी और बच्चों को भी राज्य सरकार अतिथि वाली सुविधाएं देती हैं. उन्हें व्यक्तिगत स्टाफ और ड्राइवर भी दिए जाते हैं. हालांकि परिवार के लिए सुविधाओं को लेकर अभी तक किसी भी तरह के लिखित निर्देश जारी नहीं किए गए हैं.

क्या आप जानते हैं कि पहली बार कब और किसे भारत रत्न दिया गया था?
भारत रत्न की शुरुआत 1954 में हुई थी. 02 जनवरी 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसकी शुरुआत की थी. सबसे पहले स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन और साइंटिस्ट डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में दिया गया था. भारत रत्न सम्मान के लिए हर साल सिर्फ 3 अवॉर्ड दिए जाते हैं.

क्या आप जानते हैं कि भारत रत्न में क्या-क्या होता है?
भारत रत्न सम्मान में एक पदक और प्रशस्ति पत्र (Praise Letter) दिया जाता है. भारत रत्न से सम्मानित किए जाने वाले शख्स को भारत के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर वाला सर्टिफिकेट और एक प्राचीन पदक दिया जाता है. यह पदक पीपल की पत्ती के आकार का करीब 5.8 सेमी लंबा और 4.7 सेमी चौथा और 3.1 मिमी मोटाई का होता है. ये तांबे धातु का बना होता है. और इस पर चमकते हुए सूर्य की कलाकृति बनी होती है. फिर इसके नीचे हिंदी भाषा में ‘भारत रत्न’ लिखा होता है.

Tags: Bharat RatnaBharat Ratna Winning ListChaudhary Charan SinghDr. MS Swaminathanfacilities the family of a Bharat Ratna recipient getsP. V. Narasimha RaoWho is given Bharat Ratna?
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती
Khabrein Jara Hat Ke

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर, विमान, मेडिकल मशीनें और लग्जरी कारें होंगी सस्ती

1 week ago
अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं
Khabrein Jara Hat Ke

अब भारतीयों को 55 देश घूमने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं

3 weeks ago
गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
Khabrein Jara Hat Ke

गिर सोमनाथ: सूर्य की कलाओं से दीप्त तीर्थभूमि शिव और सूर्य की संयुक्त उपासना का दुर्लभ केंद्र, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है

3 weeks ago
मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में
Khabrein Jara Hat Ke

मनाली और गोवा के शोर से हो गए बोर तो……पधारो सांभर महोत्सव 2025 में

2 months ago
दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत का काशी धर्मस्थला भगवान मंजूनाथ (शिव) की मोक्षस्थली 

2 months ago
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी
भारत

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली………बड़ी रोचक हैं अनंत सिंह की कहानी

3 months ago
एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल
Khabrein Jara Hat Ke

एक शख्स चावल-रोटी नहीं, भूख लगने पर पीता है इंजन ऑयल

5 months ago
रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन
भारत

रेलवे शिव भक्तों को 24,100 रुपए में कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन

5 months ago
उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास
STATE

उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In