Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

कौन हैं ट्रंप की होने वाली बूह बेटिना एंडरसन…….जिनका भारत से है खास कनेक्शन 

by newzgossip
2 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke, विदेश
0
कौन हैं ट्रंप की होने वाली बूह बेटिना एंडरसन…….जिनका भारत से है खास कनेक्शन 
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। इसकी जानकारी खुद मिस्टर प्रेसिडेंट ने दी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चल रहे क्रिसमस पार्टी में सभी को बताया कि उनके सबसे बड़े बेटे यानी डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की सगाई रईशजादी बेटिना एंडरसन से हो गई है।  रिपोर्ट के अनुसार 47 साल के ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता एंड्रयू सुरबियन ने भी सगाई की पुष्टि की।

यहां गौरतलब है कि ट्रंप जूनियर बीते महीने ही अपनी गर्लफ्रेंड एंडरसन के साथ शादी में शामिल होने राजस्थान के उदयपुर आए हुए थे। यहां दोनों ने रणवीर सिंह के साथ झुमका गाने पर ठुमके लगाए थे। यह तीसरी बार है जब ट्रंप जूनियर की सगाई हुई है। उन्होंने सबसे पहले 2004 में अपनी पहली पत्नी वैनेसा को प्रपोज किया और 2005 में मार-ए-लागो में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि यह शादी 13 साल बाद टूट गई। ट्रंप जूनियर ने 2018 में तलाक के लिए अर्जी दे दी।

इसके बाद ट्रंप जूनियर ने किम्बर्ली गुइलफॉय से सगाई थी। गुइलफॉय इस रिलेशनशिप के दौरान एक प्रमुख रिपब्लिकन सरोगेट थीं, और उन्होंने 2020 और 2024 के रिपब्लिकन सम्मेलनों में भाषण दिए थे। यानी वे ट्रंप की पार्टी के साथ करीब से जुड़ी थीं। हालांकि 2024 तक ट्रंप जूनियर और एंडरसन की निकटता के बारे में अटकलें चलने लगी थी। गुइलफॉय ने सितंबर में ग्रीस में अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ ली थी और पिछले महीने उन्हें एथेंस में पद संभालने के लिए भेजा गया था।

एंडरसन एक सोशलाइट, मॉडल और इंफ्लूएंसर हैं। वे एक जाने-माने पाम बीच परिवार से आती हैं। उनके पिता, हैरी लॉय एंडरसन जूनियर, 1970 में अमेरिका के सबसे कम उम्र के बैंक अध्यक्ष बने थे। उन्होंने 26 साल की उम्र में वर्थ एवेन्यू नेशनल बैंक का कार्यभार संभाला था। वे अपने दान के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अमेरिकन रेड क्रॉस सहित कई ऐसी संस्थाओं को फंड देने का काम किया, जो लोगों की मदद करती हैं। 2013 में 70 वर्ष की आयु में अल्जाइमर से उनकी मृत्यु हो गई।

बेटिना एंडरसन का जन्म दिसंबर 1986 में हुआ था। वह फ्लोरिडा के पाम बीच में पली-बढ़ी हैं। वह एक जाने-माने परिवार से आती हैं। उनकी मां इंगर एंडरसन एक प्रसिद्ध समाजसेवी रही हैं। राष्ट्रपति ट्रंप की होने वाली बहू बेटिना एंडरसन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और 2009 में आर्ट हिस्ट्री, क्रिटिसिज्म और कंजर्वेशन में डिग्री हासिल की। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर मॉडलिंग से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इनमें 2020 में क्वेस्ट मैगजीन के कवर पर उनकी फोटो और उसी साल हैमिल्टन ज्वैलर्स के साथ किया गया फोटोशूट भी शामिल है।

Tags: Bettina AndersonBettina special connection with Indiakhabrein jara hat kespecial connection with IndiaTrump's future daughter in lawWorld News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

52 minutes ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

56 minutes ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

1 day ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

1 day ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

2 days ago
दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

2 days ago
सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान
Breaking News

सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान

2 days ago
गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण
Khabrein Jara Hat Ke

गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण

2 days ago
बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In