Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

डाइट में आलू को शामिल कर घटा सकते हैं वजन, जानिए कैसे?

by newzgossip
3 years ago
in LIFE STYLE
0
डाइट में आलू को शामिल कर घटा सकते हैं वजन, जानिए कैसे?
156
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

नई दिल्ली: अब तक आपने पढ़ा या सुना होगा कि आलू खाने से लोग मोटे है लेकिन अब एक नई रिसर्च ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। और अगर आपको आलू बहुत पंसद है तो आप जी भरकर आलू का लुत्फ उठा सकते हैं। दरअसल शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग अपनी डाइट में आलू को शामिल करते हैं उनका पेट जल्दी भर जाता है और वो बाकी लोगों की तुलना में कम खाना खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू कार्ब युक्त तो होता है लेकिन यह हैवी वेट फूड की लिस्ट में आता है। हैवी वेट फूड्स वो होते हैं जो पचने में अधिक समय लेते हैं। लाइट फूड्स वह होते हैं जो भारी भोजन की तुलना में अधिक तेजी और आसानी से पच जाते हैं।

दरअसल हैवी वेट फूड से आपका पेट जल्दी भर जाता है जिसके बाद आपको इसके बाद अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को खाने की जरूरत महसूस नहीं होती। इतना ही नहीं आलू से लंबे समय तक आपका पेट भरा-भरा महसूस होता है जिससे बार बार-बार कुछ ना कुछ खाने से भी बचते हैं। 100 ग्राम आलू में लगभग 80 कैलोरी होती है जो गाजर और ब्रोकोली जैसी सब्जियों की तुलना में दोगुनी है।

आपको बता दें कि ये रोटी चावल और पास्ता की तुलना में कम कैलोरी वाला होता है। हालांकि शोधकर्ताओं ने इस दौरान ये साफ कर दिया कि वजन कम करने के लिए आलू को पकाने और तैयार करने की विधि महत्वपूर्ण है। आलू से वजन कम करने का मतलब यह नहीं है कि आप चिप्स और तेल में तले आलू खाएं। तेल की वजह से आलू का पोषण कम हो जाता है और इससे वजन भी बढ़ सकता है।

अमेरिका में लुइसियाना स्थित पेनिंगटन बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर की डाइटीशियन और इस रिसर्च की को-ऑथर प्रोफेसर कैंडिडा रेबेलो ने बताया हमने अक्सर यह देखा है कि वजन कम करने की दिशा में काम कर रहे लोग लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस करने के लिए कैलोरी की परवाह किए बिना एक ही टाइप का भोजन करते रहते हैं ताकि उन्हें भूख ना लगे।उन्होंने आगे कहा इससे ज्यादा बेहतर ये है कि आप कम कैलोरी वाले हैवी फूड्स खाएं। इससे आप आसानी से अपनी प्लेट से कैलोरी की संख्या को कम कर सकते हैं।

कैंडिंडा के मुताबिक कुल मिलाकर इस रिसर्च से ये निष्कर्ष निकलता है कि आप भूखे रहे बिना थोड़े से प्रयास से अपना वजन कम कर सकते हैं। आलू को वजन बढ़ाने वाला फूड माना जाता है जिससे व्यक्ति मोटापे टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग का शिकार हो सकता है। लेकिन वास्तव में ये भी उतना ही मायने रखता है कि आप किस तरह कितना और कैसे खाना खा रहे हैं। कैंडिंडा कहती हैं कि हमारी रिसर्च का मुख्य पहलू यही है कि हमने यहां भोजन की मात्रा को कम नहीं किया बल्कि आलू को शामिल करके भोजन से कैलोरी की मात्रा को कम किया है। उन्होंने आगे बताया रिसर्च के दौरान हमने जिन लोगों का आंकलन किया उन्हें उनकी डेली कैलोरी जरूरत के हिसाब से भोजन दिया गया था। लेकिन इस दौरान कुछ प्रतिभागियों की थाली में मीट की जगह आलू शामिल कर दिया था। हमने देखा कि आलू खाने वाले प्रतिभागियों का पेट जल्दी भर गया और पेट भरने की वजह से उनमें कई अपनी प्लेट में मौजूद बाकी चीजें भी खत्म नहीं कर पाएंगी।

इस दौरान इन लोगों ने बताया कि उनका पेट काफी देर तक भरा रहा और उन्हें भूख नहीं लगी। शोधकर्ताओं के अनुसार अगर आप कम ऊर्जा वाले हैवी फूड्स का चुनाव करते हैं तो इससे आपको कैलोरी भी कम मिलेंगी और आपका पेट भी जल्दी ही भर जाएगा।इस रिसर्च के लिए टीम ने 18 से 60 वर्ष की आयु के 36 लोगों को का आंकलन किया था जो अधिक वजन वाले मोटापे से ग्रसित और इंसुलिन रेसिस्टेंस से पीड़ित थे। इंसुलिन प्रतिरोध एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोशिकाएं ब्लड शुगर (खून में ग्लूकोस की मात्रा) को अवशोषित करने में सक्षम ‎नहीं होती हैं जिससे खून में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है।

आठ हफ्तों में स्टडी के दौरान प्रतिभागियों को लंच और डिनर में रोटी चावल और पास्ता के साथ 85 ग्राम मछली या मीट और 57 ग्राम आलू या पकी हुई दाल मिलती थी। रिसर्च के दौरान शोधार्थी प्रतिभागियों को देने से पहले उबले हुए आलूओं को छिलकों समेत 12 से 24 घंटे के लिए फ्रिज में रखते थे क्योंकि कूलिंग प्रॉसेस से उनमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता नहीं है। जो आमतौर पर डायबिटीज के रोगियों का आलू खाने पर बढ़ जाता है। अगर डायबिटीज के रोगी इस तरह आलू खाते हैं तो उन्हें भी ये नुकसान नहीं करेगा।

Tags: health and life stylehealth tipsNew Research about PotatoPotatopotatoes in the dietWeight Loss by eating potato
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 days ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

2 days ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

3 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In