Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सिंघाडा है पोषक तत्वों का प्राकृतिक स्रोत

by newzgossip
4 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सिंघाडा है पोषक तत्वों का प्राकृतिक स्रोत
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

सिंघाड़ा का फल स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है। सिंघाड़ा आयोडीन, पोटैशियम, मैंगनीज, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्वों का प्राकृतिक स्रोत है, जो थायरॉइड को सपोर्ट करने, अतिरिक्त पानी कम करने, ब्लड प्रेशर संतुलित रखने और पेट को आराम देने में मददगार होते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने सिंघाड़े के एक दिलचस्प स्वास्थ्य लाभ पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि सिंघाड़ा देखने में छोटी थायरॉइड ग्लैंड की तरह दिखता है और इसके पोषक तत्व भी थायरॉइड के सही कामकाज में सहायक होते हैं।

आयोडीन थायरॉइड हार्मोन बनाने के लिए जरूरी होता है, जबकि मैंगनीज और पोटैशियम हार्मोन टी4 को सक्रिय टी3 में बदलने में मदद करते हैं। यह प्रक्रिया थायरॉइड फंक्शन को सुचारू रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सिंघाड़ा थायरॉइड संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए एक प्राकृतिक और आसानी से उपलब्ध उपाय साबित हो सकता है।

सिंघाड़ा शरीर में जमा अतिरिक्त पानी को कम करने में भी मदद करता है। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो थायरॉइड की वजह से सूजन या भारीपन महसूस करते हैं। पोटैशियम की उपस्थिति ब्लड प्रेशर को संतुलित रखती है, जिससे हृदय स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। सिंघाड़ा पेट के लिए भी आरामदायक माना जाता है। हल्का होने के कारण यह पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है।

इसके अलावा, सर्दियों में आसानी से उपलब्ध होने के कारण इसे रोजाना आहार में शामिल करना सरल होता है। सिंघाड़ा कच्चा खाया जा सकता है, उबालकर, भूनकर या इसके आटे से बने व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या या थायरॉइड विकार की स्थिति में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह लेना उचित रहता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सिंघाड़ा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित रखने में भी मदद करता है। इस प्रकार, सर्दियों में सिंघाड़ा स्वाद और स्वास्थ्य का ऐसा संगम है, जो छोटे-छोटे बदलावों के साथ शरीर और मन दोनों को लाभ पहुंचा सकता है। बता दें कि सर्दियों में खाने-पीने की चीजों में सिंघाड़ा एक खास स्थान रखता है। लोग इसे कच्चा खाते हैं, उबालकर नमक-मिर्च के साथ चटखारे लेते हैं, भूनकर या फिर सिंघाड़े के आटे से हलवा, पूरी और पकौड़े बनाते हैं।

Tags: khabrein jara hat kenatural source of nutrientsWater chestnutWater chestnut Benefits
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

49 minutes ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

52 minutes ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

1 day ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

1 day ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

2 days ago
दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

2 days ago
सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान
Breaking News

सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान

2 days ago
गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण
Khabrein Jara Hat Ke

गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण

2 days ago
बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In