Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

योगासनों में उत्तान मंडूकासन का है विशेष स्थान

by newzgossip
3 weeks ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
योगासनों में उत्तान मंडूकासन का है विशेष स्थान
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी

भारतीय जीवन शैली में योग को व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की कला माना जाता है। हैल्थ एक्सपर्ट की माने तो योग न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता को भी बेहतर करता है। ऐसे ही कई उपयोगी योगासनों में उत्तान मंडूकासन का विशेष स्थान है। यह आसन शरीर के संतुलन को सुधारने के साथ-साथ मांसपेशियों को लचीला बनाने और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देने में सहायक माना जाता है।

उत्तान मंडूकासन तीन शब्दों से मिलकर बना है, जिसमें ‘उत्तान’ का अर्थ ऊपर की ओर तना हुआ, ‘मंडूक’ का मतलब मेंढक और ‘आसन’ का अर्थ मुद्रा होता है। इस आसन में शरीर की स्थिति कुछ हद तक मेंढक जैसी होती है, जिसमें शरीर को ऊपर की ओर खींचकर संतुलन बनाया जाता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, इस आसन का नियमित अभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है।

यह रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर मौजूद मांसपेशियों को अच्छी तरह स्ट्रेच करता है, जिससे पीठ दर्द की समस्या में राहत मिल सकती है और हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। नियमित रूप से उत्तान मंडूकासन करने से शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। यह आसन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सुचारू रूप से पहुंचते हैं। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से थकान कम होती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इसके साथ ही यह आसन शरीर की मुद्रा को सुधारने में भी सहायक माना जाता है, जिससे लंबे समय तक बैठने या गलत पोस्चर के कारण होने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।

इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले योग मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठना चाहिए। इस दौरान दोनों पैरों के अंगूठे आपस में जुड़े रहते हैं और घुटने खुले होते हैं। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाकर कंधों के ऊपर विपरीत दिशा में ले जाया जाता है। इस स्थिति में पीठ और गर्दन को सीधा रखना बेहद जरूरी होता है। कुछ समय तक इस मुद्रा में स्थिर रहने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में वापस आना चाहिए। हालांकि, इस आसन का अभ्यास करते समय सावधानी भी जरूरी है। अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक जोर लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे चोट लगने की आशंका रहती है।

Tags: Benefits of YogaDifferent yoga postureskhabrein jara hat keUttana Mandukasanayoga postures
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

8 hours ago
स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन
Khabrein Jara Hat Ke

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

8 hours ago
हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी

8 hours ago
सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां
Khabrein Jara Hat Ke

सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां

8 hours ago
लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

1 day ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

1 day ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

2 days ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

2 days ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In