Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 31, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

ट्रंप की नसें पड़ने लगीं काली, ये बीमारी कैसे होती है और कितनी खतरनाक है

by newzgossip
8 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke, विदेश
0
ट्रंप की नसें पड़ने लगीं काली, ये बीमारी कैसे होती है और कितनी खतरनाक है
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अत्यंत प्रभावी और चमत्कारी औषधि है पत्थरचट्टा का पौधा

आस्था और अनूठी वास्तुकला का अद्भुत संगम है हर्षद माता मंदिर

कर्नाटक का ‘सफेद सोना’: 300 साल पुरानी नमक खेती से चल रही 200 परिवारों की आजीविका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्रॉनिक वेनस इंसफिशिएंसी(सीवीआई) नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक क्रॉनिक वेनस इंसफिशिएंसी (सीवीआई) एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें पैरों की नसें सही तरीके से खून को वापस हार्ट तक नहीं पहुंचा पाती हैं। सामान्य रूप से नसों में छोटे-छोटे वाल्व होते हैं, जो खून को हार्ट की तरफ फ्लो कराते हैं। अगर ये वाल्व डैमेज हो जाएं या कमजोर पड़ जाएं, तो खून नीचे की ओर लौट सकता है और पैरों में जमा हो सकता है। इससे सीवीआई की कंडीशन पैदा हो जाती है। इसकी वजह से पैरों की नसों में दबाव बढ़ जाता है और पैरों में सूजन के अलावा अल्सर होने लगते हैं। यह बीमारी बहुत खतरनाक नहीं होती है, लेकिन काफी दर्दनाक हो सकती है।

मेडिकल चेकअप में ट्रंप की इस बीमारी का पता चला है। व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि 79 साल के राष्ट्रपति ट्रंप के पैरों में सूजन और चोट की वजह से उनका चेकअप किया गया था। इस चेकअप में सीवीआई डिजीज डायग्नोज हुई है। ट्रंप को लेकर जैसे ही यह खबर सामने आई, वैसे ही हर कोई इस बीमारी के बारे में जानना चाहता है। आखिर क्रॉनिक वेनस इंसफिशिएंसी क्या है और इससे लोगों को किस तरह की परेशानी हो जाती है?

व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप को यह परेशानी उनके नियमित हाथ मिलाने की आदत और एस्पिरिन का इस्तेमाल करने से हुई है। डोनाल्ड ट्रंप एस्पिरिन दवा कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों से बचने के लिए लेते हैं। सीवीआई कोई घातक बीमारी नहीं है, बल्कि उम्र के साथ और कुछ आदतों की वजह से होने वाली धीमी और पुरानी नसों की समस्या है। 70 साल से ज्यादा के लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों में पैरों या टखनों में सूजन, भारीपन या थकावट का एहसास, त्वचा पर खुजली या झुनझुनी और वैरिकोज नसें शामिल हैं।

कुछ मामलों में त्वचा का रंग बदलना, मोटा या चमड़े जैसा होना और पैरों में अल्सर या घाव भी हो सकते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह स्थिति काफी दर्दनाक और गंभीर हो सकती है। सीवीआई के कारणों की बात करें, तो नसों में पुराने खून के थक्के या चोट से वाल्व को नुकसान होने पर यह परेशानी हो जाती है। उम्र बढ़ने से नसें कमजोर हो जाती हैं और यह समस्या होने लगती है। लंबे समय तक खड़े रहना या बैठना, मोटापा, गर्भावस्था, अनुवांशिक कारण, स्मोकिंग, कम शारीरिक गतिविधि और फैमिली हिस्ट्री जैसे फैक्टर्स भी इस बीमारी की वजह बन सकते हैं।

ठीक भी हो जाती है ये बीमारी
सीवीआई की समस्या को इलाज के जरिए पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन इस परेशानी को कंट्रोल करना संभव है। लाइफस्टाइल में बदलाव जैसे- नियमित वॉक करना, पैरों को ऊंचा रखना और हेल्दी वेट मेंटेन करने से यह बीमारी कंट्रोल हो सकती है। कंप्रेशन स्टॉकिंग्स पहनने से नसों पर दबाव डाला जाता है, जिससे ब्लड फ्लो नॉर्मल हो जाता है। एंटीबायोटिक्स, खून पतला करने की दवाएं और मेडिकेटेड रैप्स जैसी दवाइयों से इसे कंट्रोल किया जाता है। स्क्लेरोथेरेपी यानी इंजेक्शन द्वारा नस बंद करना, एंडोवेनस एब्लेशन और कुछ मामलों में नस की सर्जरी भी की जाती है।

Tags: cardiovascularChronic venous insufficiencyCVITrump diseaseTrump's veins started turning black
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अत्यंत प्रभावी और चमत्कारी औषधि है पत्थरचट्टा का पौधा
Khabrein Jara Hat Ke

अत्यंत प्रभावी और चमत्कारी औषधि है पत्थरचट्टा का पौधा

2 hours ago
आस्था और अनूठी वास्तुकला का अद्भुत संगम है हर्षद माता मंदिर
Khabrein Jara Hat Ke

आस्था और अनूठी वास्तुकला का अद्भुत संगम है हर्षद माता मंदिर

2 hours ago
कर्नाटक का ‘सफेद सोना’: 300 साल पुरानी नमक खेती से चल रही 200 परिवारों की आजीविका
Khabrein Jara Hat Ke

कर्नाटक का ‘सफेद सोना’: 300 साल पुरानी नमक खेती से चल रही 200 परिवारों की आजीविका

2 hours ago
स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में इतने गिलास पानी पीना जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में इतने गिलास पानी पीना जरूरी

2 hours ago
चाय बागानों की सैर साबित हो सकता है यादगार अनुभव
Khabrein Jara Hat Ke

चाय बागानों की सैर साबित हो सकता है यादगार अनुभव

1 day ago
गुड़हल के फूल से धड़कोना देने पर दूर होती हैं कई बीमारियां, बुरी नजर भी उतरती है
Khabrein Jara Hat Ke

गुड़हल के फूल से धड़कोना देने पर दूर होती हैं कई बीमारियां, बुरी नजर भी उतरती है

1 day ago
भारत को होर्मुज की जरूरत नहीं! रुस के बाद एक और दोस्त भर-भर कर भेजेगा LPG
Khabrein Jara Hat Ke

भारत को होर्मुज की जरूरत नहीं! रुस के बाद एक और दोस्त भर-भर कर भेजेगा LPG

1 day ago
प्राकृतिक उपायों से बालों को जड़ों से कर सकते हैं मजबूत
Khabrein Jara Hat Ke

प्राकृतिक उपायों से बालों को जड़ों से कर सकते हैं मजबूत

2 days ago
क्या आप जानते है क्या है Golden Shower Tree ? कई प्रकार से लाभकारी है गोल्डन शॉवर ट्री
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आप जानते है क्या है Golden Shower Tree ? कई प्रकार से लाभकारी है गोल्डन शॉवर ट्री

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In