Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

कन्याकुमारी में मौजूद हैं श्रीकृष्ण का रहस्यमी मंदिर….शेषनाग पर भुजंग शयन मुद्रा में विराजते श्रीहरि

by newzgossip
7 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
कन्याकुमारी में मौजूद हैं श्रीकृष्ण का रहस्यमी मंदिर….शेषनाग पर भुजंग शयन मुद्रा में विराजते श्रीहरि
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

लोहे के सिलेंडर से कितना सस्ता है फाइबर गैस सिलेंडर? जानिए कीमत और फायदे

नन्हे ‘बाहुबली’ ने भूखे-प्यासे रहते हुए बिना रुके पूरी की 13,560 किलोमीटर की उड़ान

कटिचक्रासन कमर का लचीलापन बढ़ाने में मददगार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक देश-दुनिया के तमाम मंदिरों में शनिवार को छाई हुई है। श्रीकृष्ण का ऐसा ही एक अनोखा मंदिर नारायण धाम कन्याकुमारी में है। ये जिले के तिरुवत्तार में मौजूद है, जिसका नाम आदि केशव पेरुमल मंदिर है।

कन्याकुमारी में मौजूद भगवान कृष्णा का मंदिर आदि केशव पुरुमल आध्यात्मिक रत्न है। इस मंदिर में भगवान विष्णु 22 फीट लंबे शेषनाग पर भुजंग शयन मुद्रा में विराजते हैं। 108 दिव्य देशम में शामिल (108 विष्णु मंदिरों का एक समूह है, जो वैष्णव परंपरा में पूजनीय है। ये मंदिर भारत और नेपाल में हैं।) आदि केशव का यह मंदिर, तीन नदियों तमिराभरणी, कोथाई और पहराली के बीच बसा है।

कन्याकुमारी के आदि केशव पुरुमल मंदिर की मूर्ति बहुत खास है। यह सरसों, गुड़ और चूने से बनी हुई सैकड़ों साल पुरानी मूर्ति है। भगवान की यह मूर्ति केरल शैली की वास्तुकला की बनी है, जो इन मूर्तियों को और भव्य बनाती है। कन्याकुमारी जिले में तिरुवत्तार में बसा आदि केशव पेरुमल मंदिर एक प्राचीन और आध्यात्मिक स्थल है। यहां भगवान विष्णु आदि केशव पेरुमल के रूप में 22 फीट लंबे शेषनाग पर भुजंग शयन मुद्रा में विराजमान हैं। इस मंदिर की अनूठी वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और आध्यात्मिक आभा दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक बनाती है।

आदि केशव पेरुमल मंदिर पहले त्रावणकोर राज्य का हिस्सा था और अब तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ न्यास विभाग के अधीन है। इसकी केरल शैली की वास्तुकला तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध अनंत पद्मनाभस्वामी मंदिर से मिलती-जुलती है। मंदिर के गर्भगृह तक 18 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचा जाता है। मंदिर परिसर में सुंदर भित्ति चित्र, मूर्तियां और पेंटिंग्स इसकी शोभा को और बढ़ाते हैं।

केशव पेरुमल मंदिर का आध्यात्मिक महत्व इसके रीति-रिवाजों और परंपराओं में झलकता है, जो पद्मनाभस्वामी मंदिर से काफी हद तक एक हैं। खास बात यह है कि दोनों मंदिरों की मुख्य मूर्तियां एक-दूसरे की ओर मुख करके स्थापित हैं। आदि केशव पेरुमल पश्चिम की ओर है और पद्मनाभस्वामी पूर्व की ओर है। यह प्रतीकात्मक व्यवस्था दोनों मंदिरों के बीच गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाती है। मंदिर में वैकुंठ एकादशी का त्यौहार सबसे प्रमुख है, जिसमें भक्त बड़ी धूमधाम और भक्ति के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।

मंदिर की विशाल मूर्ति का निर्माण सरसों, गुड़ और चूने से हुआ है। यह मूर्ति न केवल कला का उत्कृष्ट नमूना है, बल्कि प्राचीन शिल्पकला की तकनीक को भी दिखाती है। मंदिर का परिसर शांत है। यहां की दीवारों पर उकेरे गए चित्र और मूर्तियां दक्षिण भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हैं।

यह मंदिर द्रविड़ वास्तुकला पर आधारित है, लेकिन इसमें लकड़ी की छतें, स्तंभ और द्वार हैं। मंदिर में देवी मरागाथावल्ली थायर की मूर्ति और लक्ष्मी नरसिंहमूर्ति के लिए एक अलग मंदिर भी है। यही नहीं, मंदिर में लगभग 18 फीट चौड़ा और 3 फीट ऊंचा एक ही पत्थर से बना ओत्रैकल मंडपम भी है।

मान्यता है कि मार्च से अप्रैल और सितंबर से अक्टूबर तक सूर्य की किरणें सीधे इस मूर्ति पर पड़ती हैं। इसके साथ ही शिलालेखों में मंदिर की स्थापना से संबंधित उल्लेख मिलता है। शिलालेखों के अनुसार, इसकी स्थापना त्रेता युग में हुई थी। ऐसा माना जाता है कि गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के संस्थापक चैतन्य महाप्रभु ने मंदिर में ब्रह्म संहिता की खोज की थी। 2500 वर्ष पूर्व निर्मित मंदिर का उल्लेख महर्षि वेदव्यास के रचित वैष्णव पुराण, पद्म पुराण में भी मिलता है।

Tags: Adi Keshava TempleAdikesava Perumal TempleKesava Perumal Templemysterious temple of Shri Krishnasleeping posture on Sheshnagtemple of Shri Krishna in Kanyakumari
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

लोहे के सिलेंडर से कितना सस्ता है फाइबर गैस सिलेंडर? जानिए कीमत और फायदे
Khabrein Jara Hat Ke

लोहे के सिलेंडर से कितना सस्ता है फाइबर गैस सिलेंडर? जानिए कीमत और फायदे

6 hours ago
नन्हे ‘बाहुबली’ ने भूखे-प्यासे रहते हुए बिना रुके पूरी की 13,560 किलोमीटर की उड़ान
Khabrein Jara Hat Ke

नन्हे ‘बाहुबली’ ने भूखे-प्यासे रहते हुए बिना रुके पूरी की 13,560 किलोमीटर की उड़ान

6 hours ago
कटिचक्रासन कमर का लचीलापन बढ़ाने में मददगार
Khabrein Jara Hat Ke

कटिचक्रासन कमर का लचीलापन बढ़ाने में मददगार

6 hours ago
अगर आपको भी आता है अचानक गुस्सा तो ऐसे करें कंट्रोल
Khabrein Jara Hat Ke

अगर आपको भी आता है अचानक गुस्सा तो ऐसे करें कंट्रोल

6 hours ago
क्या आपको पता हैं…कैसे सूर्य की बदलती स्थिति देश में आगजनी कारण बनाती
Khabrein Jara Hat Ke

क्या आपको पता हैं…कैसे सूर्य की बदलती स्थिति देश में आगजनी कारण बनाती

7 hours ago
सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या

1 day ago
नैनीताल की जीवनरेखा पर संकट, चूहों के बाद अब मछलियां भी ढहा रही हैं नैनी झील की दीवारें
Khabrein Jara Hat Ke

नैनीताल की जीवनरेखा पर संकट, चूहों के बाद अब मछलियां भी ढहा रही हैं नैनी झील की दीवारें

1 day ago
नागार्जुनकोंडा इतिहास, रोमांच और अध्यात्म का है जीवंत संगम
Khabrein Jara Hat Ke

नागार्जुनकोंडा इतिहास, रोमांच और अध्यात्म का है जीवंत संगम

1 day ago
गर्भाशय में परेशानी से प्रभावित होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भाशय में परेशानी से प्रभावित होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

1 day ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In