Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

सीजन के मुताबिक बदलता है मेकअप का तरीका गर्मियों में ऐसे करें मेकअप

by newzgossip
4 years ago
in LIFE STYLE
0
सीजन के मुताबिक बदलता है मेकअप का तरीका गर्मियों में ऐसे करें मेकअप
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

गर्मी के मौसम में मेकअप करना आसान नहीं होता। इस मौसम की तपती धूप त्वचा को झुलसा देती है, तो दूसरी तरफ पसीने से मेकअप को बहते देर नहीं लगती। जिस तरह फैशन ट्रेंड मौसम के अनुसार बदलता रहता है, ठीक उसी तरह मेकअप भी हर सीज़न में बदल जाता है। अच्छा होगा कि आप गर्मियों में सामान्य और हल्का मेकअप ही करें। इससे मेकअप को बार-बार ठीक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो मेकअप करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

मेकअप बेस- मेकअप की शुरुआत बेस से की जानी चाहिए।

कंसीलर- गर्मी में फाउंडेशन आपके चेहरे को थोड़ा हेवी दिखा सकता है। इसलिये फाउंडेशन से बचिये और कंसीलर को प्रयोग करिये। यह चेहरे से दाग-धब्बों को मिटाता है और बेदाग खूबसूरती को सामने लाता है। अगर सिंपल दिखना है, तो लिक्विड कंसीलर का उपयोग करें।

ध्यान रखें
चेहरे पर कंसीलर या फाउंडेशन किसी ठंडी जगह पर खड़ी होकर लगायेंरें। इससे मेकअप करते समय पसीना नहीं आयेगा और कंसीलर सही तरह से लग जायेगा।

कॉम्पेक्ट
कंसीलर लगाने के बाद नाक, चिन और जॉ लाइंस के आसपास की त्वचा पर डस्ट कॉम्पेक्ट लगाएं। कॉम्पेक्ट लगाते समय त्वचा को हल्का-सा स्ट्रेच कर लें। इससे कॉम्पेक्ट पूरे चे‍हरे पर अच्छे से लग जाएगा।

ध्यान रखें
चेहरे पर पाउडर वाला ब्लशर लगाएं। क्रीमयुक्त ब्लशर लगाने से पसीना जल्दी आ जाता है।

ब्लशऑन
गर्मियों में पावडर ब्लशर का प्रयोग करें। ब्लशर अपनी स्किन के अनुसार गुलाबी या लाइट ब्राउन कलर का लगाएँ। लाइट समर लुक के लिए मेकअप को बिल्कुल सिंपल रखें। सिर्फ अपने ऊपर के गालों पर ब्लश लगाएं।

ध्यान रखें
गर्मियों में गहरे रंग का प्रयोग न करें।

लिपस्टिक
होंठों को लिप लाइनर से आकार देकर मैट लिपस्टिक लगाएँ। फिर इसके ऊपर लिप सीलर लगाएँ। हल्के और खुले रंग इन दिनों काफी अच्छे लगेंगे। गर्मियों में होंठों से लिपस्टिक बहुत जल्दी उतर हो जाती है। इसे देर तक टिकाए रखने के लिए आप होठों पर प्राइमर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ध्यान रखें
गर्मियों के मौसम में लिप ग्लॉस न लगाएँ, क्योंकि यह टिकाऊ नहीं होते। होंठों पर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, इसके लिए पहले होंठ पर हल्का फाउंडेशन लगाएं। उसके बाद लिपस्टिक का एक कोट लगाएं।

काजल
अगर आप हल्का मेकअप कर रहीं हैं, तो उस हिसाब से हल्का काजल ही लगाएं। अगर रात में कही जा रही हों तो उस समय आंखों को हाइलाइट करने के लिए गाढ़ा काजल लगाये। अगर आप चाहती हैं कि आपका आईलाइनर व आईशैडो लंबे समय तक आंखों पर टिके रहें, तो इसके लिए आप वैक्सी आईशैडो प्राइमर का उपयोग कर सकती हैं।

ध्यान रखें
काजल लगाने से पहले आंखों के नीचे कॉम्पेक्ट पाउडर लगाए, और फिर काजल लगाएं। इससे काजल फैलेगा नहीं। आंखों में लिक्विड आइलाइनर का प्रयोग ना करें।

बिंदी
हाथ से बनाई गई बिंदी की जगह स्टिक बिंदी लगाएँ, जो पसीने से फैलती नहीं है।

टचअप
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने किस तरह का मेकअप किया है। लेकिन आप जब भी मेकअप करें, तो उसका टचअप जरूरी है। इससे आपका मेकअप खराब नहीं होगा।

ध्यान रखें
अपने बैग में मेकअप किट जरूर रखें।

इन बातों का भी ध्यान रखें
मेकअप लगाने से पहले चेहरे को ठंडे पानी से धोएं।

गर्मियों में वॉटरप्रूफ मेकअप का ही प्रयोग करें। ताकि मेकअप टिका रहें।
ऑयल ऑब्जर्व पैड यूज करें।

चेहरे के टी-जोन में सबसे ज्यादा पसीना आता है। इसलिए जरूरी है कि आप ऑयल सोखने वाले पैड यूज करें। इससे आपका चेहरा फ्रेश दिखेगा।

ऑयली फ्री व एसपीएफ लोशन
गर्मियों में आप ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर एवं एसपीएफ वाला लोशन यूज करें। यह बिल्कुल सनस्क्रीन क्रीम की तरह होता है, जो आपको धूप से बचाता है और बॉडी से ऑयल भी कम निकलने देता है।

हैवी मेकअप ना करें।

सनस्क्रीन लोशॅन लगा कर बाहर निकले।

डियो और टेलकम पॉउडर को भी अपने मेकअप में शामिल करें।

सोने से पहले मेकअप उतारना बिल्कुल ना भूलें। मेकअप उतारने के लिए एल्कोहल फ्री मेकअप रिमूवर का ही इस्तेमाल करें।

Tags: how to look beautifulmake up according to seasonsmake up tipssummer makeup tips
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ
LIFE STYLE

अनिंद्रा से बचने जीवनशैली में सुधार बेहद जरूरी: विशेषज्ञ

3 weeks ago
गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा
HEALTH

गाजर और चुकंदर को मिलाकर जूस का दोगुना फायदा

3 weeks ago
पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान
HEALTH

पुदीना, नींबू और शहद से बना हेल्दी ड्रिंक सेहत के लिए वरदान

4 weeks ago
नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव
HEALTH

नमक और चीनी की मात्रा आधी करने से होता है कई बीमारियों से बचाव

1 month ago
चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर
HEALTH

चीनी का प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है खजूर

1 month ago
घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें
LIFE STYLE

घरेलू उपायों से स्किन को फिर से टाइट और ग्लोइंग बनायें

1 month ago
संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर
HEALTH

संतुलित भोजन शरीर की अग्नि को बनाए रखता है स्थिर

1 month ago
शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा
HEALTH

शोध में हुआ खुलासा, केवल दो दिन दलिया खाने से हो सकता है ऐसा

1 month ago
फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In