Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, December 6, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE

सांप ने काटा तो बच्चे को मरा समझ नदी में बहाया, 15 साल बाद सामने आया सच!

by newzgossip
3 years ago
in STATE, UTTAR PRADESH
0
सांप ने काटा तो बच्चे को मरा समझ नदी में बहाया, 15 साल बाद सामने आया सच!
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 

दिवाली आते ही मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू पर मंडराने लगा खतरा, तांत्रिक देते हैं बली

दिवाली पर लगता है पत्थर मेला, घायलों के खून से करते हैं मां काली का तिलक

देवरिया: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। लगभग डेढ़ दशक पहले घरवालों ने जिस बेटे को सर्प दंश से मरा हुआ समझकर नदी में बहा दिया था। वह बालक रविवार को जिंदा घर पहुंचा। घटना भागलपुर ब्लॉक की मुरासों गांव की है। जहां वर्ष 2008 में राम सुमेर यादव ने सांप काटने पर अपने बेटे को मरा हुआ समझ केले के तने में बांध कर सरयू नदी में बहा दिया था। बेटे के जिंदा लौटने पर घरवालों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और सभी ने ईश्वर को धन्यवाद दिया।

देवरिया जिले के भागलपुर विकासखंड के मुरासों गांव निवासी राम सुमेर यादव के अंगेश को वर्ष 2008 में एक जहरीले सांप ने डस लिया था। उस वक्त उसकी उम्र मात्र 10 वर्ष की थी। जानकारी होने पर घर वालों ने काफी झाड़-फूंक कराया। झाड़-फूंक से जब राहत नहीं मिली तो डॉक्टरों से इलाज भी कराया। मगर अंगेश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। चारों तरफ से निराश होने के बाद रामसुमेर ने लोगों के कहने पर अंगेश को केले के तने में बांधकर सरयू नदी में बहा दिया।

15 वर्ष बाद घर पहुंचे अंगेश ने बताया कि होश में आने पर उसने खुद को सपेरों की एक बस्ती में पाया। वहां पूछने पर पता चला कि अमन माली नाम के एक सपेरे ने नदी में से निकाल कर झाड़-फूंक के जरिए उसे जिंदा किया है। अंगेश के मुताबिक अमन माली के साथ रहने लगा। अमन माली दूर-दूर तक घूमकर सांप का तमाशा दिखाते थे। वह भी उनके साथ तमाशा दिखाने जाने लगा। कुछ दिनों तक वह कटिहार में उनके साथ रहा। बाद में अमन ने उसे पंजाब के अमृतसर में एक बड़े किसान के वहां नौकरी पर रखवा दिया। वहां से जो भी पगार मिलती थी वह अमन माली ले लेते थे।

अंगेश ने बताया अमन माली इधर कुछ दिनों से उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगे थे। मगर धीरे-धीरे उसे अपना घर परिवार सब कुछ याद आ गया था और वह जल्दी अपने घर आना चाहता था। एक सप्ताह पूर्व उसने अपनी कहानी आजमगढ़ जिले के निवासी एक ट्रक ड्राइवर को बतायी। उसकी बात सुनकर ट्रक ड्राइवर ने उसे आजमगढ़ पहुंचा दिया। वहां से ट्रक से बलिया जिले के बेल्थरा रोड पहुंचा और वहां से वह बलिया जिले के मनियर थाने पर पहुंच गया। मनियर थाने की पुलिस ने अंगेश की बात सुनकर उसे थाने में बैठाया। फिर उसकी फोटो व्हाट्सएप के जरिए उसके गांव के प्रधान को भेजी।

जानकारी होने पर अंगेश के परिजन उसे खोजते हुए मनियर थाने पर पहुंचे। जहां उसने अपनी मां कमलावती देवी, चाची संभलावती देवी को पहचान लिया। वहां से लोग अंगेश को लेकर अपने घर पहुंचे डेढ़ दशक बाद अंगेश की घर लौटने की खबर पकड़ते ही उसके दरवाजे पर लोगों की भीड़ झुकने लगी। लोग इसे दैवीय चमत्कार मानकर ईश्वर को बधाई दे रहे हैं। अंगेश ने बताया वह सभी को पहचान रहा है और धीरे-धीरे सभी घटनाएं उसे याद आ रही हैं। अंगेश की मां कमलावती ने बताया कि वह अपने बचपन के मित्रों और अध्यापकों को भी पहचानने लगा है। सभी बहुत खुश हैं।

Tags: Deoria Boysnake bitten the childUP NewsUttar Pradesh News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 
UTTAR PRADESH

गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 

3 days ago
दिवाली आते ही मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू पर मंडराने लगा खतरा, तांत्रिक देते हैं बली
Khabrein Jara Hat Ke

दिवाली आते ही मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू पर मंडराने लगा खतरा, तांत्रिक देते हैं बली

2 months ago
दिवाली पर लगता है पत्थर मेला, घायलों के खून से करते हैं मां काली का तिलक
Khabrein Jara Hat Ke

दिवाली पर लगता है पत्थर मेला, घायलों के खून से करते हैं मां काली का तिलक

2 months ago
माता कोखमती मंदिर में लगती है नि:संतान महिलाओं की भीड़
UTTAR PRADESH

माता कोखमती मंदिर में लगती है नि:संतान महिलाओं की भीड़

2 months ago
लाल किले में रखा हीरों से जड़ित पौन किलो सोने का कलश ले उड़े चोर, मचा हड़कंप
DELHI

लाल किले में रखा हीरों से जड़ित पौन किलो सोने का कलश ले उड़े चोर, मचा हड़कंप

3 months ago
उत्तराखंड में बार-बार क्यों आ रही आपदा? वैज्ञानिक तलाशेंगे कारण
STATE

उत्तराखंड में बार-बार क्यों आ रही आपदा? वैज्ञानिक तलाशेंगे कारण

3 months ago
‘सुहागनगरी’ नाम से मशहूर इस शहर में अब चूडियों की जगह इस बोतल का बोलबाला
STATE

‘सुहागनगरी’ नाम से मशहूर इस शहर में अब चूडियों की जगह इस बोतल का बोलबाला

4 months ago
धराली में तबाही रोक सकते थे देवदार के पेड़, एक वर्गकिमी में लगे थे 500 पेड़
STATE

धराली में तबाही रोक सकते थे देवदार के पेड़, एक वर्गकिमी में लगे थे 500 पेड़

4 months ago
उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास
STATE

उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास

4 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In