Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, March 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!

-होर्मुज पर टोल सिस्टम करेगा लागू, भारत भी आ सकता है इसकी चपेट में

by newzgossip
4 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील

गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए

मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान

ईरान और इजराइल-अमेरिका के युद्ध ने अभी तक जो नुकसान कराया, वह तो सिर्फ एक झलक थी। असली संकट तो अब शुरू हुआ है, क्‍योंकि अभी तक जो काम फ्री में हो जाता था, उसके लिए ईरान ने करोड़ों रुपये वसूलने शुरू कर दिए हैं। इसका असर दुनिया के तमाम देशों पर पड़ेगा और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारत भी इसकी चपेट में आ सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध के दौरान ईरान ने जितना नुकसान मिसाइलें दागकर नहीं किया, उससे ज्‍यादा चपत होर्मुज जलडमरूमध्‍य का रास्‍ता बंद करके लगा दी है। यही वह वजह है, जिसने भारत समेत दुनियाभर को भारी नुकसान पहुंचाया। अब खबर है कि ईरान भले ही युद्ध खत्‍म होने के बाद इस रास्‍ते को खोल देगा लेकिन यहां से गुजरने वाले जहाजों से वह करोड़ों रुपए की फीस वसूलेगा। ईरान ने एक तरह से यहां टोल सिस्‍टम लागू कर दिया है, क्‍योंकि अब उसने हर कॉमर्शियल जहाज से फीस वसूलना शुरू कर दिया है।

ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्‍य से दुनिया का 20 फीसदी से ज्‍यादा तेल गुजरता है। भारत तो इस रास्‍ते से अपना आधे से भी ज्‍यादा तेज व गैस खरीदता है। अगर ईरान ने हमें छूट न दी तो निश्चित रूप से हमारे लिए भी तेल खरीदना और महंगा होने वाला है।

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ईरान ने फिलहाल हर जहाज के गुजरने पर 20 लाख डॉलर यानी करीब 18 करोड़ रुपए फीस वसूलना शुरू कर दिया है। कुछ जहाजों ने तो यह कीमत चुकाई भी है, जिससे होर्मुज पर अब एक तरह से टोल जैसा माहौल बन गया है। हालांकि, अभी ये स्‍पष्‍ट नहीं है कि ईरान ये भुगतान किस सिस्‍टम और करेंसी में वसूल रहा है।

ईरान यह कदम साफ बताता है कि युद्ध के बाद उसकी ताकत और बढ़ गई है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो ईरान ने युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई दुनिया से करने की ठान ली है, जो दिखाता है कि होर्मुज पर उसका कितना प्रभाव है। इस रास्‍ते से सिर्फ तेल और गैस ही नहीं आता, बल्कि खाने-पीने के सामान और मेटल समेत अन्‍य कमोडिटी भी बड़ी मात्रा में गुजरती है। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल होर्मुज पर यह टोल भुगतान चुपचाप किए जा रहे हैं और कोई भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान अभी इस रास्‍ते से गुजरने वाले जहाजों से केस बाई केस के आधार पर फीस वसूल रहा है, लेकिन युद्ध के बाद होने वाले समझौते में उसने होर्मुज पर टोल वसूलने की बात को लेकर शर्त के रूप में पेश करने का विचार भी जताया है। पिछले दिनों ईरान की संसद में भी एक प्रस्‍ताव दिया गया था कि होर्मुज से अन्‍य देशों के जहाजों को सुरक्षित गुजरने देने के लिए ईरान अनिवार्य रूप से ट्रांजिट शुल्‍क वसूल सकता है। इसका सबसे ज्‍यादा असर खाड़ी देशों के तेल व गैस उत्‍पादों पर दिखेगा साथ ही यूरोप तक सामान की आवाजाही महंगी हो सकती है।

Tags: Iran-Israel-US War Endskhabrein jara hat keReal Crisis Will BeginReal Crisis Will Begin after warThe Talk of Collecting Tolls at Hormuz
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील
Khabrein Jara Hat Ke

मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील

10 minutes ago
गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए

24 hours ago
मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान

24 hours ago
पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख
Khabrein Jara Hat Ke

पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख

1 day ago
नाइजीरिया की एदो और एसान जनजातियों में है अनोखा रिवाज, विदाई से पहले दुल्हन को कई बार करना पड़ता है ये काम
Khabrein Jara Hat Ke

नाइजीरिया की एदो और एसान जनजातियों में है अनोखा रिवाज, विदाई से पहले दुल्हन को कई बार करना पड़ता है ये काम

2 days ago
पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

3 days ago
दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

3 days ago
होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं
Khabrein Jara Hat Ke

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

3 days ago
कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार
Khabrein Jara Hat Ke

कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In