Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, March 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील

by newzgossip
10 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!

गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए

मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान

मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है। इन दिनों में मौसम के बदलाव का समय होता है, जब सर्दी धीरे-धीरे खत्म होकर गर्मी की शुरुआत होती है। इस संक्रमण काल को वसंत ऋतु कहा जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौरान शरीर में जमा कफ पिघलने लगता है, जिससे सर्दी-खांसी, सुस्ती, पाचन संबंधी समस्याएं और शरीर में भारीपन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि खान-पान और दिनचर्या में बदलाव कर शरीर को संतुलित रखा जाए।

आयुर्वेद के अनुसार, हेमंत और शिशिर ऋतु के दौरान शरीर में कफ का संचय होता है, जो वसंत के आते ही पिघलने लगता है। यही कारण है कि इस मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर इस समय सही दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाया जाए, तो इन समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

सुबह जल्दी उठना और नियमित व्यायाम करना इस मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर सक्रिय रहता है और कफ के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। खान-पान की बात करें तो इस मौसम में कफ को कम करने वाली चीजों को आहार में शामिल करना चाहिए। कड़वे और कसैले स्वाद वाले खाद्य पदार्थ शरीर के लिए लाभकारी माने जाते हैं। नीम के पत्ते, पुराना गेहूं, मूंग दाल और जौ जैसे अनाज इस दौरान विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, पानी को उबालकर पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस मौसम में संक्रमण और मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

वहीं, कुछ चीजों से परहेज करना भी जरूरी होता है। मीठे, खट्टे और ज्यादा नमक वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। घी और तेल से बनी भारी और मीठी चीजों से दूरी बनाना बेहतर रहता है, क्योंकि ये कफ को बढ़ा सकती हैं। वसंत ऋतु में दही खाने से भी बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह कफ को बढ़ाने का काम करता है। इसके स्थान पर छाछ का सेवन किया जा सकता है, जिसे काले नमक और जीरे के साथ लेना अधिक लाभकारी होता है। दिनचर्या में भी कुछ सावधानियां जरूरी हैं। खासतौर पर दिन में सोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में कफ की मात्रा बढ़ती है और आलस्य महसूस होता है।

Tags: April are extremely sensitive for the bodykhabrein jara hat keMarch April months for bodySeasonal Changes
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!
Khabrein Jara Hat Ke

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!

4 minutes ago
गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए

24 hours ago
मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान

24 hours ago
पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख
Khabrein Jara Hat Ke

पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख

1 day ago
नाइजीरिया की एदो और एसान जनजातियों में है अनोखा रिवाज, विदाई से पहले दुल्हन को कई बार करना पड़ता है ये काम
Khabrein Jara Hat Ke

नाइजीरिया की एदो और एसान जनजातियों में है अनोखा रिवाज, विदाई से पहले दुल्हन को कई बार करना पड़ता है ये काम

2 days ago
पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

3 days ago
दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

3 days ago
होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं
Khabrein Jara Hat Ke

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

3 days ago
कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार
Khabrein Jara Hat Ke

कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In