Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, February 2, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

हेलिक्स नेबुला ने दिखाया सूरज की मौत के समय सौर मंडल कैसा दिखेगा

by newzgossip
3 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
हेलिक्स नेबुला ने दिखाया सूरज की मौत के समय सौर मंडल कैसा दिखेगा
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

वैज्ञानिकों ने दूर अंतरिक्ष में मौजूद बूढ़े और मरते सितारों का अध्ययन कर हमारे सौर मंडल के भविष्य की एक साफ तस्वीर सामने रखी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ब्रह्मांड में कुछ भी स्थायी नहीं है और इसमें हमारा सूरज भी शामिल है। जो सूरज आज हमें रोशनी और जीवन दे रहा है, वह भी एक दिन अपना अंत देखेगा।

हाल ही में 20 जनवरी 2026 को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने हेलिक्स नेबुला की जो नई तस्वीरें भेजी हैं, उन्होंने वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। यह नेबुला पृथ्वी से करीब 650 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और इसे इसकी आंख जैसी आकृति के कारण ‘सौरन की आंख’ या ‘भगवान की आंख’ कहा जाता है। वैज्ञानिक मानते हैं कि यह नेबुला हमें दिखाता है कि अरबों साल बाद हमारे सूरज की मौत के समय सौर मंडल कैसा नजर आएगा। सितारों का जीवन उनके भीतर मौजूद ईंधन पर निर्भर करता है।

हमारा सूरज करोड़ों वर्षों से अपने केंद्र में हाइड्रोजन को जलाकर ऊर्जा पैदा कर रहा है। लेकिन एक समय ऐसा आएगा जब इसका हाइड्रोजन ईंधन खत्म हो जाएगा। तब सूरज अपनी मौजूदा स्थिर अवस्था को छोड़ देगा और उसका आकार तेजी से बढ़ने लगेगा। वह एक विशाल लाल दानव यानी रेड जायंट बन जाएगा। इस दौरान सूरज इतना फैल सकता है कि वह अपने नजदीकी ग्रहों को निगल ले।

वैज्ञानिकों के अनुसार बुध और शुक्र का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जबकि पृथ्वी की सतह भी भीषण गर्मी से जलकर राख में बदल जाएगी। इसके बाद सूरज अपनी बाहरी परतों को संभाल नहीं पाएगा और वे परतें अंतरिक्ष में फैलने लगेंगी। जब किसी तारे की बाहरी परतें अंतरिक्ष में फैलती हैं, तो वह अपने पीछे गैस और धूल का एक सुंदर लेकिन रहस्यमयी घेरा छोड़ देता है, जिसे प्लैनेटरी नेबुला कहा जाता है। हेलिक्स नेबुला इसका सबसे प्रसिद्ध उदाहरण है।

यह कुंभ तारामंडल में स्थित है और लंबे समय से खगोलविदों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। पहले हबल टेलीस्कोप ने इसकी शानदार तस्वीरें ली थीं, लेकिन जेम्स वेब टेलीस्कोप की नई तस्वीरों ने इसके भीतर की संरचना को कहीं ज्यादा गहराई से दिखाया है। इन तस्वीरों में गैसों की परतें ऐसे दिखाई देती हैं, जैसे किसी मरते हुए तारे की अंतिम सांसें अभी भी चमक रही हों। वैज्ञानिकों ने हेलिक्स नेबुला में हजारों रहस्यमयी गांठों की पहचान की है, जिन्हें ‘कॉमेटरी नॉट्स’ कहा जाता है। ये गैस और धूल के सघन गोले हैं, जो मरते हुए तारे से निकलने वाली तेज हवाओं का सामना कर रहे हैं।

हेलिक्स नेबुला में करीब 40 हजार ऐसी गांठें मौजूद हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से हर एक गांठ आकार में हमारे पूरे सौर मंडल से भी बड़ी है, हालांकि उनका द्रव्यमान उतना नहीं है। ये गांठें आगे की ओर चमकती हैं और पीछे गैसों की लंबी पूंछ छोड़ती हैं, जिससे वे अंतरिक्ष में उड़ते धूमकेतुओं जैसी दिखती हैं। हेलिक्स नेबुला जैसे प्लैनेटरी नेबुला ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकते। इनकी उम्र सिर्फ 10 से 20 हजार साल होती है, जो ब्रह्मांडीय समय के हिसाब से एक क्षण भर है। आने वाले हजारों वर्षों में यह नेबुला बिखर जाएगा और इसकी गैसें अंतरिक्ष में फैल जाएंगी। लेकिन यह अंत नहीं होगा। यही गैस और धूल भविष्य में नए सितारों और ग्रहों के निर्माण का आधार बनेगी।

Tags: 'Sauron's Eye' or 'The Eye of God'Helix Nebulakhabrein jara hat keSolar SystemThe Helix Nebula
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

20 hours ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

20 hours ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

2 days ago
दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

2 days ago
सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान
Breaking News

सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान

2 days ago
गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण
Khabrein Jara Hat Ke

गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण

2 days ago
बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी

2 days ago
9 साल की बच्ची को खेलते-खेलते मिला 4.5 अरब साल पुराना रहस्यमयी पत्थर
Khabrein Jara Hat Ke

9 साल की बच्ची को खेलते-खेलते मिला 4.5 अरब साल पुराना रहस्यमयी पत्थर

3 days ago
जहां दिन और रात में नहीं है फर्क, चार महीने बिना सूरज के जीवन जीते हैं लोग
Khabrein Jara Hat Ke

जहां दिन और रात में नहीं है फर्क, चार महीने बिना सूरज के जीवन जीते हैं लोग

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In