Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

60 सालों से नहीं बुझी इस शहर में आग लगी आग…जानिए क्या है ये पहेली?

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
60 सालों से नहीं बुझी इस शहर में आग लगी आग…जानिए क्या है ये पहेली?
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा शहर भी है, जो पिछले 60 सालों से लगातार जल रहा है? एक बड़ी चूक की वजह से आज ये शहर भूतिया बन गया है… क्योंकि अब यहां कोई नहीं रहता। जब शहर की हवा में जहर घुलने लगा, तब यकीनन लोग अपना घर छोड़कर चले गए। इस शहर तक जाने वाली सड़कों पर मिट्टी के ढेर डाल दिए गए जिससे यहां टूरिस्ट न जा सकें। यहां के पोस्टल जिप कोड को भी खत्म कर दिया गया, आग बुझाने की काफी कोशिशें की गईं, मगर सारी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। आखिर ये शहर है कहां?

बात कर रहे हैं अमेरिका के पेंसिलवेनिया में स्थित सेंट्रेलिया नाम के एक छोटे से शहर की। सेंट्रेलिया के जलने की शुरुआत होती है 1962 गर्मियों में, जब ये शहर देश के मेमोरियल डे की तैयारी कर रहा था। अमेरिका में अपने दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मई के आखिरी सोमवार को मेमोरियल डे मनाया जाता है। मई 1962 में भी ऐसा ही होना था। सेंट्रेलिया में मेमोरियल डे से पहले शहर के सारे कचरे को एक बड़े लैंडफिल, यानी कचरे के लिए बने गड्ढे में डालकर जला दिया जाता था। उस साल भी ऐसा ही होना था।

कचरे को आग लगाई गई, पर एक बड़ी चूक हो गई। इस चूक में आग नीचे मौजूद कोयले की खदान में फैल गई। सेंट्रेलिया शहर बहुत बड़े कोयले की खदान पर बना है। ये खदानें जाल की तरह फैली हैं जो करीब 700 फीट की गहराई तक जाती हैं और हजारों एकड़ में फैली हैं। एक जगह पर आग लगने से खदानों में आग बढ़ती गई और देखते-देखते एक बड़े हिस्से को कवर कर लिया। ये आग 27 मई 1962 की रात लगाई गई थी। शुरू में आग बुझ गई। पर 2 दिन बाद दोबारा कूड़े वाली जगह पर आग जलती दिखाई दी। फिर 4 जून को दोबारा आग जलती हुई दिखाई दे गई। धीरे-धीरे कार्बन मोनोऑक्साइड गैस हवा में फैलने लगी जो बेहद जानलेवा होती है।

खदान सुस्क्वेहैना कोल कंपनी की थी। कंपनी के साथ अमेरिकी सरकार ने मिलकर आग बुझाने की कई कोशिशें कीं। सबसे पहले गड्ढे खोदने का फैसला लिया गया, जिससे आग ऊपर आ जाए और उस बुझाया जा सके, पर इसके लिए बहुत ज्यादा खुदाई करनी पड़ती और उतना फंड था नहीं। इसके बाद दूसरा प्लान ये बना कि पानी और छोटे पत्थरों को मिलाकर गड्ढों में भरा जाए, जिससे अंदर की आग बुझ जाए, पर तापमान काफी कम होने की वजह से पानी जमने लगा। 1983 तक पेंसिलवेनिया प्रशासन ने 58 करोड़ रुपये आग बुझाने के काम में खर्च कर दिए थे, पर सफलता नहीं मिली।

लगातार धुआं निकलने की वजह से लोग घरों में बेहोश होने लगे, आसपास के पेड़-पौधे सूखने लगे। जानवर भी मरने लगे। साल 1980 तक शहर की आबादी 1000 तक हो गई थी। हालांकि, लोगों ने धीरे-धीरे धुएं के साथ जीना सीख लिया था। 1983 में फेडरल सरकार ने 350 करोड़ रुपये देकर सेंट्रेलिया को खरीद लिया और उसके बाद वहां से लोगों को हटाने और इमारतों को गिराने का काम शुरू किया। कई लोग अपना घर छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने सरकार से कानूनी लड़ाई शुरू कर दी। 1993 तक वहां पर 63 लोग बचे थे। जबकि 2013 तक 10 से भी कम लोग रह गए थे। अब शहर पूरी तरह सुनसान हो चुका है। माना जा रहा है कि शहर के नीचे इतना कोयला है कि अगले 250 सालों तक जलता रहेगा।

Tags: Ajab Gajab NewsBurning cityfire in the cityfire in this city has not been extinguished for 60 yearsJara Hat kekhabrein jara hat keKnow what is this riddle?This city has been burning for 60 years
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

2 hours ago
स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन
Khabrein Jara Hat Ke

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

2 hours ago
हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी

2 hours ago
सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां
Khabrein Jara Hat Ke

सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां

2 hours ago
लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

1 day ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

1 day ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

2 days ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

2 days ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In