Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में छुट्टियां मनाने का सपना हो सकता है सच

by newzgossip
4 days ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में छुट्टियां मनाने का सपना हो सकता है सच
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

भविष्य में लोग पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में भी छुट्टियां मनाते दिखाई दे सकते हैं और यह क्षेत्र पर्यटन उद्योग का नया आयाम बन सकता है। पिछले कुछ वर्षों में निजी अंतरिक्ष कंपनियों की पहल से करीब 100 पर्यटक अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बढ़ती रुचि को देखते हुए अंतरिक्ष में होटल बनाने की योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है।

माना जा रहा है कि आने वाले समय में लोग पृथ्वी से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर जीरो-ग्रैविटी वाले कमरों में ठहरकर अनोखा अनुभव ले सकेंगे। दुनिया के पहले स्पेस होटल के रूप में चर्चित वोयागेर स्टेशन को कैलिफोर्निया की कंपनी एबोव स्पेस विकसित कर रही है। यह स्पेस स्टेशन एक विशाल घूमते हुए पहिये के आकार का होगा। इसके घूमने से बनने वाली सेंट्रीफ्यूगल फोर्स के कारण इसके भीतर रहने वाले लोगों को चंद्रमा जैसा कृत्रिम गुरुत्वाकर्षण महसूस होगा।

इससे वहां मौजूद लोग सामान्य तरीके से चल-फिर सकेंगे और रोजमर्रा की गतिविधियां जैसे खाना-पीना या अन्य काम आसानी से कर पाएंगे। करीब 50 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस स्पेस होटल में लगभग 400 मेहमानों और क्रू मेंबर्स के ठहरने की व्यवस्था होगी। यहां अमीर पर्यटक निजी विला भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा जिम, बार, सिनेमा हॉल और रेस्टोरेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जहां पर्यटकों को पृथ्वी जैसा भोजन परोसा जाएगा। इस परियोजना को 2027-28 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके निर्माण पर अरबों डॉलर खर्च होने का अनुमान है।

इसी दिशा में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को निजी कंपनियों के लिए खोलने की योजना पर काम कर रही है, ताकि वहां कमर्शियल होटल और लैब स्थापित किए जा सकें। इस दिशा में एक्सियोम स्पेस का पहला मॉड्यूल अंतिम चरण में बताया जा रहा है, जिसका इंटीरियर प्रसिद्ध फ्रांसीसी डिजाइनर फिलिप्प स्ट्राक ने तैयार किया है। इसमें हाई-स्पीड वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी होंगी, जिससे पर्यटक अंतरिक्ष से ही सोशल मीडिया पर लाइव हो सकेंगे। हालांकि अंतरिक्ष में होटल चलाना आसान नहीं होगा। भोजन, पानी, कचरा प्रबंधन और सुरक्षा जैसी कई तकनीकी चुनौतियों से निपटना होगा। वैज्ञानिक ऐसे विशेष मटेरियल पर काम कर रहे हैं जो छोटे अंतरिक्षीय कणों से होने वाले नुकसान को खुद ही ठीक कर सकें।

फिलहाल अंतरिक्ष पर्यटन बेहद महंगा माना जाता है। एक टिकट की कीमत 20 से 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 165 से 415 करोड़ रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा यात्रियों को लगभग 15 से 20 सप्ताह की विशेष ट्रेनिंग भी लेनी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में तकनीक के विकास के साथ यह यात्रा अपेक्षाकृत सस्ती हो सकती है, लेकिन फिलहाल यह अनुभव केवल बेहद संपन्न पर्यटकों के लिए ही संभव है।

बता दें कि ब्रह्मांड के अनंत सन्नाटे में आने वाले वर्षों में इंसानी मौजूदगी और हलचल बढ़ सकती है। अब तक अंतरिक्ष को मुख्य रूप से वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के अध्ययन का क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन तेजी से विकसित हो रही स्पेस टूरिज्म इंडस्ट्री इसे दुनिया के सबसे महंगे और रोमांचक पर्यटन स्थलों में बदलने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

Tags: dream of a space vacationkhabrein jara hat kespace tourismspace vacation far from EarthThe first module of Axiom Space
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

6 hours ago
दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

7 hours ago
होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं
Khabrein Jara Hat Ke

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

7 hours ago
कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार
Khabrein Jara Hat Ke

कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार

1 day ago
पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव
Khabrein Jara Hat Ke

पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव

1 day ago
बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद
Khabrein Jara Hat Ke

बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद

1 day ago
हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट
Khabrein Jara Hat Ke

हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट

1 day ago
बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

2 days ago
फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित
Khabrein Jara Hat Ke

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In