Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, March 21, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

पानी पीने के लिए स्टील भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प

by newzgossip
24 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
पानी पीने के लिए स्टील भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

आलू, कच्ची सब्जियां और ठंडी सलाद बढ़ा सकती हैं वात

बिहार में गैस संकट के बीच श्मशान के कोयले से जल रही होटलों, रेस्टोरेंट के साथ स्ट्रीट फूड वालों की भटटी

क्या मोमोज, चाऊमीन या बर्गर खाने से जा सकती है जान, छिडी बहस

घरों में आमतौर पर स्टील, कांच और तांबे के बर्तन पीने के पानी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और हर एक की अपनी खासियत होती है। अगर इनका सही तरीके से उपयोग किया जाए तो ये सेहत के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि रोजमर्रा के जीवन में किस बर्तन में पानी पीना सबसे बेहतर माना जाता है।

आज के समय में स्टेनलेस स्टील के गिलास और बोतल सबसे ज्यादा प्रचलन में हैं। स्टील मजबूत होता है और इसमें जंग लगने की संभावना भी काफी कम रहती है। सबसे अहम बात यह है कि स्टील पानी के साथ किसी प्रकार की हानिकारक केमिकल प्रतिक्रिया नहीं करता, इसलिए इसे सुरक्षित माना जाता है। स्टील के बर्तन साफ करना भी आसान होता है और अगर इन्हें नियमित रूप से अच्छी तरह धोया जाए तो इनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी कम रहता है।

यही कारण है कि रोजाना पानी पीने के लिए स्टील को एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प माना जाता है। कांच के बर्तन भी पानी पीने के लिए अच्छे माने जाते हैं। कांच एक न्यूट्रल मटेरियल होता है, जिससे पानी के स्वाद या गुणवत्ता में कोई बदलाव नहीं आता। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कांच के गिलास में रखा पानी अपने प्राकृतिक स्वाद को बनाए रखता है।

इसके अलावा कांच में किसी प्रकार के रसायन नहीं मिलते, इसलिए यह भी सुरक्षित माना जाता है। हालांकि कांच के बर्तन थोड़े नाजुक होते हैं और गिरने पर आसानी से टूट सकते हैं, इसलिए इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी होता है। साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए तो कांच भी पानी पीने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भारत में तांबे के बर्तन में पानी पीने की परंपरा बहुत पुरानी है।

आयुर्वेद में तांबे के पात्र में रखा पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है। माना जाता है कि तांबे में हल्के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पानी में मौजूद कुछ बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं। आमतौर पर तांबे के बर्तन में पानी को 6 से 8 घंटे तक रखने के बाद पीना बेहतर माना जाता है। हालांकि इसका अत्यधिक इस्तेमाल उचित नहीं माना जाता, इसलिए तांबे के पानी को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।

अगर रोजाना उपयोग की बात करें तो स्टील और कांच दोनों ही पानी पीने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प माने जाते हैं। वहीं तांबे के बर्तन का पानी भी लाभदायक हो सकता है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में और सही तरीके से ही इस्तेमाल करना चाहिए। मालूम हो कि पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक माना जाता है, लेकिन अक्सर लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते कि पानी किस बर्तन में पीना ज्यादा बेहतर और सुरक्षित होता है। अलग-अलग धातु या सामग्री के बर्तनों में पानी रखने से उसके गुणों और गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

Tags: drinking waterkhabrein jara hat kesafe option for drinking waterSteel a reliable way to drink waterSteel is a reliable optionSteel is a safe option
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

आलू, कच्ची सब्जियां और ठंडी सलाद बढ़ा सकती हैं वात
Khabrein Jara Hat Ke

आलू, कच्ची सब्जियां और ठंडी सलाद बढ़ा सकती हैं वात

32 minutes ago
बिहार में गैस संकट के बीच श्मशान के कोयले से जल रही होटलों, रेस्टोरेंट के साथ स्ट्रीट फूड वालों की भटटी
Khabrein Jara Hat Ke

बिहार में गैस संकट के बीच श्मशान के कोयले से जल रही होटलों, रेस्टोरेंट के साथ स्ट्रीट फूड वालों की भटटी

39 minutes ago
क्या मोमोज, चाऊमीन या बर्गर खाने से जा सकती है जान, छिडी बहस
Khabrein Jara Hat Ke

क्या मोमोज, चाऊमीन या बर्गर खाने से जा सकती है जान, छिडी बहस

1 day ago
सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवे खाने से पूरे दिन बनी रहती है ऊर्जा
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवे खाने से पूरे दिन बनी रहती है ऊर्जा

1 day ago
जाने किन तरीकों से बुझाई जाती हैं तेल और गैस प्लांट्स में लगी आग
Khabrein Jara Hat Ke

जाने किन तरीकों से बुझाई जाती हैं तेल और गैस प्लांट्स में लगी आग

1 day ago
पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में छुट्टियां मनाने का सपना हो सकता है सच
Khabrein Jara Hat Ke

पृथ्वी से दूर अंतरिक्ष में छुट्टियां मनाने का सपना हो सकता है सच

1 day ago
रसों का शरीर के तीनों दोषों पर पड़ता है अलग-अलग प्रभाव
Khabrein Jara Hat Ke

रसों का शरीर के तीनों दोषों पर पड़ता है अलग-अलग प्रभाव

2 days ago
एंकल मूवमेंट करने से बढ़ता है टखनों का लचीलापन
Khabrein Jara Hat Ke

एंकल मूवमेंट करने से बढ़ता है टखनों का लचीलापन

2 days ago
तारा-तारिणी मंदिर का है विशेष स्थान, इस मंदिर में जाग जाती है सोई किस्मत
Khabrein Jara Hat Ke

तारा-तारिणी मंदिर का है विशेष स्थान, इस मंदिर में जाग जाती है सोई किस्मत

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In