Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home ASTROLOGY

सुखमय जीवन के लिए वास्तु के अनुसार सेट करें अपना बेडरूम

by newzgossip
4 years ago
in ASTROLOGY
0
सुखमय जीवन के लिए वास्तु के अनुसार सेट करें अपना बेडरूम
155
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

13 से शनि की उल्टी चाल: 138 दिन तक कर्मों की अग्नि-परीक्षा, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे गहरा असर!

Dream Science: सपने में घोड़ा दिखना इस बात का देता है संकेत

मूलांक 9 वालों के लिए बदलाव से भरा रहेगा 2026

विवाहित जीवन में सभी सुख की कामना करते हैं पर कई बार धन संपदा और सारे वैभव होते हुए भी नवविवाहित दम्पति के बीच में तालमेल नहीं बैठ पाता और अलगाव तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में एक देखना चाहिये कि कहीं कोई वास्तु दोष तो नहीं है। नवविवाहित दम्पति का जीवन सुखमय हो इसके लिए बहुत जरूरी है कि उनका शयनकक्ष सही स्थान पर हो। इसके साथ ही उसकी दिशा, दीवारों का रंग, दर्पण, टॉयलेट, फर्नीचर आदि का सही स्थान पर होना आवश्यक है।

वास्तु एक प्राचीन विद्या है। सुखमय विवाहित जीवन के लिए, घर में सुख और समृद्धि के लिए, परिवार में नकारात्मकता और दुख से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा योगदान है। सही वास्तु हमारे जीवन में खुशियां और अनुकूलता ला सकता है।

नव-दम्पति का बेडरूम चौकोर या आयताकार होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण कमरे की सही दिशा का चयन करना है। नवविवाहित दम्पति के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम है। वास्तु के प्राचीन ग्रंथों में यह स्पेस आकर्षण एवं तृप्ति का स्थान रहा है। इस दिशा में कमरा होने से उनके आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।

दीवार पर कभी सफेद या लाल रंग नहीं लगाने चाहिए। गाढ़े रंग की अपेक्षा हल्का रंग बेहतर होता है। हरा, गुलाबी या आसमानी रंग अच्छा प्रभाव छोड़ता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। आपसी मतभेदों को कम करने के लिए आप इन रंगों का प्रयोग पर्दे और बेडशीट के रूप में भी कर सकते हैं।

यह एक गलत धारणा है कि बिस्तर के सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। दर्पण कहीं भी हो सकता है किन्तु दर्पण टूटा हुआ नहीं होना चाहिए।

कमरे का दूसरा महत्वपूर्ण हिस्सा बाथरूम है। ध्यान रखें कि बाथरूम, पूजाघर, किचन सब अगल-बगल न हो।

सुखी विवाहित जीवन के लिए महत्वपूर्ण है कि धातु की बजाय लकड़ी के बेड को प्राथमिकता दें। कभी भी छत पर बनी बीम के नीचे पलंग न रखें यह अचानक तनाव का कारण बनता है।

सोते समय सिर दक्षिण और पैर उत्तर की तरफ होने चाहिए। पत्नी को पति के बाईं ओर सोना चाहिए। आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए लव बर्ड भी रख सकते हैं।

टीवी या कम्प्यूटर आदि कमरे में न रखें, अगर हैं तो रात को सोते समय कपड़े से ढक दें।

कमरे के अंदर कैक्टस न रखें। कमरे के दरवाजे पर घंटा या विंडचाईम लगाएं, यह आपसी मेलमिलाप बढ़ता है।
अपराध, यातना, अशान्ति आदि के चित्र कमरे में न लगाएं। दम्पति के विवाह की तस्वीर कमरे में रखने से आपसी प्रेम बढ़ता है।

फर्श को पोंछने के लिए पानी में थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं। पानी, धन वैभव तथा समृद्धि का प्रतीक है, घर में पानी के फव्वारे लगाने से धन में वृद्धि होती है।

दरवाजों के कब्जों में तेल डालती रहें। दरवाजे खोलते या बंद करते समय होने वाली आवाज वास्तु के अनुसार अशुभ तथा अनिष्टकारी मानी जाती है।

इसके अलावा बेडरूम में सभी सामान वास्तु के हिसाब से रखें जैसे- अलमारी शयन कक्ष के उत्तर पश्चिमी या दक्षिण की ओर होना चाहिए।

टीवी, हीटर और एयर कंडीशनर को दक्षिण पूर्वी के कोने में स्थित होना चाहिए बेड रूम के साथ लगता बाथरूम, कमरे के पश्चिम या उत्तर में होना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम कोना कभी खाली नहीं रखा जाना चाहिए।

यदि आप कोई सेफ या तिजोरी, बेड रूम में रखना चाहे तो उसे दक्षिण की दीवार के साथ रख सकते हैं, खुलते समय उसका मुंह धन की दिशा उत्तर की तरफ खुलना चाहिए।

ड्रेसिंग टेबल के साथ दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवारों पर तय की जानी चाहिए। किसी कारणवश अगर उनका कमरा इस दिशा में न होकर किसी दूसरी दिशा में है तो यह कमी दीवारों के रंग और पर्दों से पूरी की जा सकती है।

Tags: astrology and jyotishastrology and vastubedroom vastubedroom vastu tipstips for happy life
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

13 से शनि की उल्टी चाल: 138 दिन तक कर्मों की अग्नि-परीक्षा, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे गहरा असर!
ASTROLOGY

13 से शनि की उल्टी चाल: 138 दिन तक कर्मों की अग्नि-परीक्षा, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे गहरा असर!

2 days ago
Dream Science: सपने में घोड़ा दिखना इस बात का देता है संकेत
ASTROLOGY

Dream Science: सपने में घोड़ा दिखना इस बात का देता है संकेत

6 days ago
मूलांक 9 वालों के लिए बदलाव से भरा रहेगा 2026
ASTROLOGY

मूलांक 9 वालों के लिए बदलाव से भरा रहेगा 2026

1 month ago
मूलांक 3 वालों के लिए 2026 रहेगा बेहद भाग्यशाली, आत्मविश्वास और धन लाभ के नए द्वार खुलेंगे
ASTROLOGY

मूलांक 3 वालों के लिए 2026 रहेगा बेहद भाग्यशाली, आत्मविश्वास और धन लाभ के नए द्वार खुलेंगे

1 month ago
नए साल में बदलेगी राहु की चाल, इन राशियों पर बरसेगा भाग्य का वरदान
ASTROLOGY

नए साल में बदलेगी राहु की चाल, इन राशियों पर बरसेगा भाग्य का वरदान

1 month ago
29 दिसंबर से बना रही सूर्य और शुक्र की फिर युति……जाने क्या होगा राशि पर असर
ASTROLOGY

29 दिसंबर से बना रही सूर्य और शुक्र की फिर युति……जाने क्या होगा राशि पर असर

1 month ago
गजकेसरी योग से शुरू होगा नया साल 2026!, इन 3 राशियों पर दिखेगा सबसे ज्यादा प्रभाव
ASTROLOGY

गजकेसरी योग से शुरू होगा नया साल 2026!, इन 3 राशियों पर दिखेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

1 month ago
वर-वधू का योग देखने में हस्‍तरेखा है अहम
ASTROLOGY

वर-वधू का योग देखने में हस्‍तरेखा है अहम

2 months ago
उत्तर दिशा में फव्वारा लगाना समृद्धि कारक
ASTROLOGY

उत्तर दिशा में फव्वारा लगाना समृद्धि कारक

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In