Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, March 28, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

6 राज्यों में हीटवेव का रेड, 3 में यलो अलर्ट; फलोदी देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 51 डिग्री

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
6 राज्यों में हीटवेव का रेड, 3 में यलो अलर्ट; फलोदी देश का सबसे गर्म शहर, तापमान 51 डिग्री
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान

दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?

नौतपा के तीसरे दिन राजस्थान के फलोदी में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। नौतपा के पहले दिन यहां तापमान 50 डिग्री, जबकि दूसरे दिन 51 डिग्री रहा। जम्मू में भी तापमान 42 डिग्री और हिमाचल के ऊना में 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान की लू लगने से मौत हो गई। अजमेर के केकड़ी में भी 80 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में 4 दिन में गर्मी से मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है। बिहार में भी नगालैंड के जवान की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक मार्च से अबतक देश में हीटस्ट्रोक के 16 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए जबकि 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है। उच्च तापमान का सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है। ये मस्तिष्क की समस्याओं से लेकर किडनी-लिवर फेलियर तक के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में बढ़ता तापमान चिंताजनक है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुधवार तक यहां लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ता तापमान सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है। इसके जानलेवा दुष्प्रभावों का भी खतरा रहता है इसलिए सभी लोगों को लू से बचाव को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।

बुजुर्गों और छोटे बच्चों को अधिक खतरा
डॉ विक्रमजीत कहते हैं, लू-गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए बुजुर्गों और छोटे बच्चों को लंबे समय तक धूप में रहने से बचना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी होने और हीटस्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। आपातकालीन चिकित्सा विभाग में गर्मी से संबंधित समस्याओं वाले रोगियों में 30-40त्न की वृद्धि देखी जा रही है, इनमें से अधिकांश मरीज बुजुर्ग या फिर वे लोग हैं जिन्हें क्रोनिक श्वसन, हृदय और किडनी की बीमारियां हैं। स्वास्थ्य जोखिमों से बचे रहने के लिए धूप के अधिक संपर्क में न आना और खूब पानी पीते रहना जरूरी है।

डिहाइड्रेशन के कारण बढ़ सकती हैं दिक्कतें
नोएडा स्थित एक अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव बताते हैं, धूप के अधिक संपर्क में रहने वाले लोगों में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी या निर्जलीकरण) सबसे आम परेशानी है। शुरुआत में पानी की कमी होने के कारण मुंह सूखने, कमजोरी-रक्तचाप कम होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। शरीर से पसीने के जरिए ज्यादा पानी निकल जाने पर एक्यूट किडनी इंजरी और लिवर से संबंधित जटिलताओं का खतरा भी हो सकता है।

Tags: heat waveheat wave red alert in 6 statesheat wave red aletPhalodi is the hottest citytemperature 51 degreesyellow alert in 3 state
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

19 hours ago
आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान
Khabrein Jara Hat Ke

आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान

19 hours ago
दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?

20 hours ago
क्या होती हैं LPG, PNG, CNG और LNG गैसें……..कहां होती हैं इस्तेमाल
Khabrein Jara Hat Ke

क्या होती हैं LPG, PNG, CNG और LNG गैसें……..कहां होती हैं इस्तेमाल

20 hours ago
ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!
Khabrein Jara Hat Ke

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!

2 days ago
मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील
Khabrein Jara Hat Ke

मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील

2 days ago
गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए

3 days ago
मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान

3 days ago
पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख
Khabrein Jara Hat Ke

पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In