Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

खानपान, आदतों और दिनचर्या में बदलाव कर कैंसर से बचे

by newzgossip
2 months ago
in LIFE STYLE
0
खानपान, आदतों और दिनचर्या में बदलाव कर कैंसर से बचे
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

कुछ आदतों और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। क्योंकि यह बीमारी काफी हद तक हमारे खानपान, आदतों और दैनिक दिनचर्या से जुड़ी होती है। इसी संदर्भ में डॉक्टर इरिक बर्ग ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, जो कैंसर की रोकथाम में मदद कर सकते हैं।

डॉ. इरिक बताते हैं कि कैंसर तब विकसित होता है जब शरीर की सामान्य कोशिका का माइटोकोंड्रिया क्षतिग्रस्त हो जाता है। माइटोकोंड्रिया के खराब होते ही कोशिका का नियंत्रण तंत्र बिगड़ जाता है और सेल अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगता है। यही स्थिति आगे चलकर कैंसर का रूप लेती है। इसलिए यदि माइटोकोंड्रिया को स्वस्थ रखा जाए तो कैंसर का जोखिम काफी कम हो सकता है।

कैंसर से बचाव के लिए सबसे पहला कदम है रिफाइंड खाद्य पदार्थों को डाइट से हटाना। डॉक्टर इरिक का कहना है कि रिफाइंड शुगर, रिफाइंड ऑयल, मैदा और स्टार्च जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में इनफ्लेमेशन बढ़ाते हैं और सेल डैमेज का कारण बन सकते हैं। इसलिए प्राकृतिक और अनप्रोसेस्ड भोजन को प्राथमिकता देना जरूरी है।

इसके अलावा शरीर को पर्याप्त धूप मिलना भी बेहद महत्वपूर्ण है। धूप से मिलने वाला विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कैंसर के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है। सर्दियों में धूप कम मिलने पर विटामिन डी के सप्लीमेंट्स का सहारा लिया जा सकता है।

फास्टिंग को भी डॉक्टर इरिक बेहद प्रभावी तरीका मानते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग या लंबी अवधि के उपवास से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और माइटोकोंड्रिया को संरक्षण मिलता है। इससे अनहेल्दी कोशिकाएं नष्ट होती हैं और नई स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण होता है। नियमित व्यायाम भी कैंसर से बचाव में अहम है। एक्सरसाइज न केवल माइटोकोंड्रिया को स्वस्थ रखती है बल्कि डैमेज कोशिकाओं को बाहर निकालने में भी मदद करती है।

इसके साथ ही तनाव को कम करना भी जरूरी है। लगातार तनाव माइटोकोंड्रिया को कमजोर कर सकता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटा सकता है। इसलिए रोजाना लंबी वॉक, पर्याप्त नींद और मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

जीवन में नकारात्मक और तनाव बढ़ाने वाले लोगों से दूरी बनाना भी मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। डॉक्टर इरिक के अनुसार, यदि इन आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बना लिया जाए, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के अवसर काफी बढ़ जाते हैं।

बेहतर खानपान, नियमित एक्सरसाइज, तनावमुक्त जीवन और धूप का पर्याप्त सेवन मिलकर माइटोकोंड्रिया को सुरक्षित रखते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। मालूम हो कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम भर सुनते ही लोग डर और चिंता से घिर जाते हैं। खासतौर पर जिस तेजी से हाल के वर्षों में यह बीमारी बढ़ रही है, उससे लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठता है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे कैंसर कभी हो ही न पाए।

Tags: changing your dietfood habitshabitshow to prevent cancerPrevent cancerPrevent cancer by changing your diet
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

1 day ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

1 day ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In