Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

आराम पर प्रज्ञान, मिशन पर सूर्ययान, चांद मिशन की सफलता के बाद सूर्य मिशन से उम्मीदें

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
आराम पर प्रज्ञान, मिशन पर सूर्ययान, चांद मिशन की सफलता के बाद सूर्य मिशन से उम्मीदें
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान

इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा

मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल

10 दिन तक चांद से जुड़े रहस्य सुलझाने की कोशिशों के बाद आखिर हमारा प्रज्ञान रोवर गहरी नींद में सो गया। चांद पर अब एक लंबी रात है और माइनस 200 के तापमान में प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर का काम करना मुमकिन नहीं है, लेकिन स्लीप मोड में जाने से पहले रोवर और लैंडर ने कई ऐसी जानकारियां हमें दे दी हैं, जिनसे मानवता का भला हो सकता है।

14 जुलाई को भारत ने अपना मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। 40 दिन का सफर पूरा करने के बाद 23 अगस्त को चंद्रयान चांद के साउथ पोल पर उतरा और भारत एक झटके में उन विकसित देशों की कतार में शुमार हो गया, जिन्होंने चांद पर अपने मिशन उतारने में कामयाबी हासिल की थी।

100 मीटर की दूरी पर खड़े हैं लैंडर-रोवर
10 दिन तक सटीक तरीके से जानकारी जुटाने के बाद प्रज्ञान रोवर ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसे अब चांद के साउथ पोल पर सुरक्षित तरीके से पार्क कर दिया गया है, या यूं कहें कि अब ये चांद पर चैन की नींद सोएगा। इसको स्लीप मोड में सेट किया गया है। शिवशक्ति प्वाइंट पर रोवर और लैंडर दोनों के बीच 100 मीटर का फासला है। प्रज्ञान रोवर पर लगे दोनों पेलोड एपीएक्सएस और एलआईबीएस बंद कर दिए गए हैं। इन पेलोड ने जो डाटा जमा किया था, वो लैंडर के जरिए हम तक पहुंच गया है।

22 सितंबर को चांद पर फिर होगा सूर्योदय
हालांकि इसकी बैटरी अब भी पूरी तरह चार्ज है। ये भी मुमकिन है कि एक बार फिर ये अपना काम करना शुरू कर दे, ऐसा इसलिए क्योंकि रोवर को इस एंगल पर रखा गया है कि 22 सितंबर को जब चांद पर सूर्योदय हो तो सूरज की किरणें इसके सौर पैनलों पर पड़ें। ऐसा हुआ तो ये फिर काम कर सकता है। सूरज की रोशनी से हमारे रोवर और लैंडर पावर जनरेट कर सकते हैं, जो इनके उपकरणों के लिए जरूरी है। पावर के बिना इनमें लगे वैज्ञानिक उपकरण खराब हो सकते है।

लैंडर और रोवर पर लगे उपकरण फ्रीज हो सकते हैं
चांद पर फिलहाल रात है, जो धरती के 14 दिन के बराबर होगी। यहां पारा माइनस 200 डिग्री तक जा सकता है। इससे लैंडर और रोवर पर लगे उपकरण फ्रीज हो सकते हैं। जब चांद पर सूर्योदय होगा तो हो सकता है कि रोवर और लैंडर फिर से जाग जाएं, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो चांद पर ये हमेशा के लिए भारत के खूबसूरत हस्ताक्षर के रूप में मौजूद रहेंगे।

चांद मिशन की सफलता के बाद सूर्य मिशन से उम्मीदें
एक ओर जहां भारत का चंद्रयान मिशन पूरा हुआ। वहीं भारत का एक और ऐसा मिशन शुरू हो गया, जिसको दुनिया ने हैरत के साथ देखा। भारत का आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट सूर्य और पृथ्वी के बीच मौजूद एल1 पॉइंट के 125 दिन के लंबे सफर के लिए निकल पड़ा है। अब तक का आदित्य-एल1 का सफर पूरी तरह सटीक है।

भारत का आदित्य-एल1 स्थिर होकर सूरज का हर राज जानेगा और धरती को बताएगा। आदित्य एल वन 15 लाख किलोमीटर के फासले पर उस प्वाइंट पर जाकर स्थिर हो जाएगा, जहां सूरज और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस है यानी ना इसको सूरज अपनी ओर खींच पाएगा और ना धरती। इसी को एल1 प्वाइंट कहा जाता है।

Tags: aditya l 1isro missionmission suryapragyan roverpragyan rover sleepingvikram lander
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान

21 hours ago
इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा
Khabrein Jara Hat Ke

इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा

2 days ago
मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल
Khabrein Jara Hat Ke

मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल

2 days ago
काली मिर्च के साथ होता है हल्दी वाले दूध का सही फायदा
Khabrein Jara Hat Ke

काली मिर्च के साथ होता है हल्दी वाले दूध का सही फायदा

2 days ago
नियमित रूप से गर्भाशय की देखभाल बेहद जरूरी, ऐसे करें गर्भाश्य की देखभाल
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित रूप से गर्भाशय की देखभाल बेहद जरूरी, ऐसे करें गर्भाश्य की देखभाल

2 days ago
बच्चों के टिफिन में ना दे ये चीजें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के टिफिन में ना दे ये चीजें

3 days ago
 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से बच्चों को खाना ना खिलाएं
Khabrein Jara Hat Ke

 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से बच्चों को खाना ना खिलाएं

3 days ago
 हाई बीपी और शुगर मरीजों के लिए सुबह की सैर है संजीवनी
Khabrein Jara Hat Ke

 हाई बीपी और शुगर मरीजों के लिए सुबह की सैर है संजीवनी

3 days ago
सेल्फ लव मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

सेल्फ लव मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए जरूरी

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In