Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित

by newzgossip
25 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

“दुखड़ा सुनना और रोना भी रोज़गार”, पैसे लेकर रोने-धोने का नया प्रोफेशन

समय के साथ ही दुनिया में खत्म होता जा रहा ‘ट्रॉफी वाइफ’ का चलन

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में प्रकृति का गणितीय रहस्य छिपा है। यह केवल संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे प्रकृति का अद्भुत गणित और कुशल इंजीनियरिंग छिपी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें इंसानों की श्वसन प्रणाली और पेड़ों की शाखाओं की संरचना के बीच समानता दिखाई गई थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह समानता केवल देखने में ही आकर्षक नहीं है, बल्कि इसके पीछे ऊर्जा की बचत और अधिकतम दक्षता का वैज्ञानिक सिद्धांत भी काम करता है।

जीव विज्ञान में इसे मुरेज लॉ के नाम से जाना जाता है। यह सिद्धांत बताता है कि प्रकृति में शाखाओं का नेटवर्क, चाहे वह रक्त वाहिकाएं हों, पेड़ों की टहनियां हों या नदियों का तंत्र, सभी को इस तरह व्यवस्थित किया जाता है कि उनमें बहने वाले तत्व कम से कम ऊर्जा खर्च करते हुए आगे बढ़ सकें। इस नियम के अनुसार एक मुख्य शाखा और उससे निकलने वाली छोटी शाखाओं की मोटाई के बीच एक सटीक गणितीय संबंध होता है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्त, पानी या पोषक तत्व जैसी चीजें पूरे नेटवर्क में संतुलित और कुशल तरीके से प्रवाहित हो सकें।

इसे एक सुव्यवस्थित हाइवे सिस्टम की तरह भी समझा जा सकता है, जहां मुख्य सड़क चौड़ी होती है और छोटी गलियां उससे निकलती हैं, लेकिन कुल यातायात क्षमता संतुलित बनी रहती है। इस सिद्धांत को वैज्ञानिक रूप से वर्ष 1926 में शरीर विज्ञानी सेसिल डी मुरे ने विस्तार से समझाया था। इसी नियम के कारण मानव फेफड़ों की संरचना बार-बार शाखाओं में विभाजित होती है। बताया जाता है कि फेफड़े लगभग 23 बार शाखाओं में विभाजित होकर करीब 48 करोड़ छोटे वायु कोष यानी एयर सैक्स बनाते हैं, जिससे शरीर तक ऑक्सीजन का प्रभावी तरीके से संचार संभव हो पाता है। पेड़ों और फेफड़ों के बीच संबंध केवल उनकी बनावट तक सीमित नहीं है।

पेड़ वातावरण में ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिसे मनुष्य सांस के रूप में ग्रहण करता है, जबकि मनुष्य कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है, जो पेड़ों के लिए आवश्यक होती है। इसी वजह से घने जंगलों और वर्षावनों को अक्सर धरती के ‘फेफड़े’ कहा जाता है, क्योंकि वे वातावरण से प्रदूषकों को सोखकर पृथ्वी को सांस लेने योग्य बनाए रखते हैं। प्रकृति में बार-बार दिखाई देने वाले ऐसे जटिल लेकिन सुंदर पैटर्न को विज्ञान की भाषा में फ्राक्टाल्स कहा जाता है। चाहे वह बर्फ के क्रिस्टल हों, नदियों के डेल्टा हों या पेड़ों की शाखाएं, इन सबके पीछे एक समान गणितीय सिद्धांत काम करता है।

Tags: amazing mathematics is hidden in the lungskhabrein jara hat kelungs and tree branchesNature's amazing mathematics
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

15 minutes ago
“दुखड़ा सुनना और रोना भी रोज़गार”, पैसे लेकर रोने-धोने का नया प्रोफेशन
Khabrein Jara Hat Ke

“दुखड़ा सुनना और रोना भी रोज़गार”, पैसे लेकर रोने-धोने का नया प्रोफेशन

34 minutes ago
समय के साथ ही दुनिया में खत्म होता जा रहा ‘ट्रॉफी वाइफ’ का चलन
Khabrein Jara Hat Ke

समय के साथ ही दुनिया में खत्म होता जा रहा ‘ट्रॉफी वाइफ’ का चलन

46 minutes ago
खर्राटों को सामान्य समस्या समझकर ना करें नजरअंदाज
Khabrein Jara Hat Ke

खर्राटों को सामान्य समस्या समझकर ना करें नजरअंदाज

55 minutes ago
पानी पीने के लिए स्टील भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प
Khabrein Jara Hat Ke

पानी पीने के लिए स्टील भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प

1 day ago
आलू, कच्ची सब्जियां और ठंडी सलाद बढ़ा सकती हैं वात
Khabrein Jara Hat Ke

आलू, कच्ची सब्जियां और ठंडी सलाद बढ़ा सकती हैं वात

1 day ago
बिहार में गैस संकट के बीच श्मशान के कोयले से जल रही होटलों, रेस्टोरेंट के साथ स्ट्रीट फूड वालों की भटटी
Khabrein Jara Hat Ke

बिहार में गैस संकट के बीच श्मशान के कोयले से जल रही होटलों, रेस्टोरेंट के साथ स्ट्रीट फूड वालों की भटटी

1 day ago
क्या मोमोज, चाऊमीन या बर्गर खाने से जा सकती है जान, छिडी बहस
Khabrein Jara Hat Ke

क्या मोमोज, चाऊमीन या बर्गर खाने से जा सकती है जान, छिडी बहस

2 days ago
सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवे खाने से पूरे दिन बनी रहती है ऊर्जा
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवे खाने से पूरे दिन बनी रहती है ऊर्जा

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In