Newz Gossip
No Result
View All Result
Monday, December 8, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

कोरोना के बाद यूरोप में मंकीपॉक्स की आहट, UK, पुर्तगाल और स्पेन में मामले सामने आए

by newzgossip
4 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke, विदेश
0
कोरोना के बाद यूरोप में मंकीपॉक्स की आहट, UK, पुर्तगाल और स्पेन में मामले सामने आए
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बच्चों को खाने पीने के पैकेटों में बने निशानों की जानकारी दें

कनाडा के वे शहर जहां पहुंचकर आपको आ जाए जन्नत जैसा मजा

सिर्फ खाना ही नहीं….पुतिन के साथ उनका विशेष पानी भी चलता हमेशा साथ

लंदन: कोरोना वायरस के बीच मंकीपॉक्स नामक बीमारी ने विश्व के डॉक्टरों की चिंताएं बढ़ा दी है। यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल और स्पेन में मंकीपॉक्स के कुछ मामले सामने आए हैं व कुछ संदिग्ध हैं। इस बीमारी के फैलने का खतरा अब तेजी से बढ़ रहा है, क्योंकि मंकीपॉक्स के मामले ज्यादातर पश्चिमी और मध्य अफ्रीका में मिलते हैं लेकिन अब कहीं भी इस बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। यह बीमारी मंकीपॉक्स नाम के वायरस से फैलती है। इसका संक्रमण इंसानों में होने वाले चेचक से कुछ हद तक मिलता-जुलता है। मंकीपॉक्स की खोज साल 1958 में बंदरों के एक समूह से की गई थी, इसके चलते इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया। हालांकि आमतौर पर मंकीपॉक्स हल्का होता है।

मंकीपॉक्स के दो तरह के वैरिएंट हैं। पहला कांगो स्ट्रेन, जो बेहद गंभीर है। हालांकि इसमें मृत्यु दर 10 फीसदी है। वहीं दूसरा पश्चिमी अफ्रीका स्ट्रेन, जिसमें मृत्यु दर एक फीसदी है। हाल ही में ब्रिटेन में सामने आए मंकीपॉक्स के मामले पश्चिम अफ्रीकी स्ट्रेन हैं। मंकीपॉक्स खासतौर पर चूहों और बंदरों के जरिये इंसानों के बीच फैलती है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आने से भी फैल सकती है। ये वायरस फटी हुई त्वचा, रेस्पिरेटरी ट्रेक्ट, आंख, नाक या मुंह के जरिये शरीर में पहुंच सकता है।

हालांकि इस बार के मामले ट्रांसमिशन विशेषज्ञों को हैरान कर रहे हैं। क्योंकि यूनाइटेड किंगडम में कई मामलों में एक मरीज से दूसरे मरीज का कोई संबंध नहीं है। केवल 6 मई को रिपोर्ट किए गए पहले मामले में संक्रमित हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर मंकीपॉक्स के मामले दर्ज नहीं किये गए तो यह वायरस व्यापक तौर पर फैल सकता है।

यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने गे और बाईसेक्सुअल लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा है। यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी के मुताबिक संक्रमित मरीजों में बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, थकान और कंपकंपी जैसे लक्षण नजर आते हैं। मरीजों के चेहरों पर दाने नजर आने लगते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलते हैं। संक्रमण का असर कम होने पर यह सूखकर स्किन से अलग हो जाते हैं।

मंकीपॉक्स के तेजी से फैलने का कारण यह भी माना जा रहा है कि कोरोना गाइडलाइन हटने के बाद लोग लापरवाही में घूम रहे हैं। वहीं कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में यूसीएलए में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर ऐनी रिमोइन के मुताबिक वर्ष 1980 में चेचक के लिए शुरू किये गए टीकाकरण को बंद करना मंकीपॉक्स के फैलने का मुख्य कारण है। क्योंकि यह वैक्सीन चेचक के साथ-साथ मंकीपॉक्स से भी लोगों को बचाता था।

Tags: moneky pox in spainMonkey poxmonkey pox in europemonkey pox in PortugalMonkeypox outbreak after Corona
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बच्चों को खाने पीने के पैकेटों में बने निशानों की जानकारी दें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को खाने पीने के पैकेटों में बने निशानों की जानकारी दें

1 day ago
कनाडा के वे शहर जहां पहुंचकर आपको आ जाए जन्नत जैसा मजा
Khabrein Jara Hat Ke

कनाडा के वे शहर जहां पहुंचकर आपको आ जाए जन्नत जैसा मजा

1 day ago
सिर्फ खाना ही नहीं….पुतिन के साथ उनका विशेष पानी भी चलता हमेशा साथ
विदेश

सिर्फ खाना ही नहीं….पुतिन के साथ उनका विशेष पानी भी चलता हमेशा साथ

1 day ago
बेहद अनोखी योजना लेकर आई फ्रांस की सरकार
Khabrein Jara Hat Ke

बेहद अनोखी योजना लेकर आई फ्रांस की सरकार

2 days ago
बॉडी बनाने की खातिर जानवरों के इस्तेमाल वाले इंजेक्शन लगवा रहे युवा
Khabrein Jara Hat Ke

बॉडी बनाने की खातिर जानवरों के इस्तेमाल वाले इंजेक्शन लगवा रहे युवा

2 days ago
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
विदेश

लाल डायरी में है पुतिन की जान……शराब से दूरी, 73 की उम्र में भी बने हुए हैं मर्द

3 days ago
पुतिन ने रूस के पहले जार पीटर द ग्रेट से की अपनी तुलना, कही बड़ी बात
विदेश

पुतिन को क्या करना है क्या नहीं करना है, 5 लोग तय करते हैं जो रूसी राष्ट्रपति के खास हैं

4 days ago
वात और कफ दोष को संतुलित करती है काली मिर्च
Khabrein Jara Hat Ke

वात और कफ दोष को संतुलित करती है काली मिर्च

4 days ago
इन मंदिरों में नेत्र रोगों से मुक्ति के लिए पहुंचते हैं भक्त
Khabrein Jara Hat Ke

इन मंदिरों में नेत्र रोगों से मुक्ति के लिए पहुंचते हैं भक्त

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In