Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

जानिए कौन सुकेश चंद्रशेखर और कैसे बना ‘महाठग’…शातिराना और दिलचस्प है कहानी

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
जानिए कौन सुकेश चंद्रशेखर और कैसे बना ‘महाठग’…शातिराना और दिलचस्प है कहानी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम

फिर चर्चा में मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियां

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

Sukesh Chandrashekhar: आप में से कई लोगों ने नटवरलाल का सुना होगा.. और जिन्होंने उसका नाम सुना होगा उन्हें ये भी बहुत अच्छे से याद होगा कि भारत का सबसे बड़ा ठग कौन ? जवाब नटवरलाल…. कहते हैं उसने भारत के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद से लेकर उद्योगपति धीरूभाई अंबानी तक के जाली दस्तखत करके लोगों को बेवकूफ बनाया था… कोई कहता कि उसने विदेशी नागरिकों को ताजमहल बेच दिया, तो कोई कहता कि उसने संसद तक बेच दिया। लेकिन अगर आप उस दौर के नटवरलाल से अंजान है तो हम आपको बताने जा रहे है आज के सबसे बड़े जालसाल और नए नटवरलाल की कहानी जिसका नाम है सुकेश चंद्रशेखर. सुकेश का नाम सुनकर इस धोखे में मत रहना कि उसने सिर्फ बॉलीवुड हिरोइन जैकलीन को अपने जाल में फंसाया…महाठग सुकेश के जाल में कौन-कौन फंसा था, आप जानेंगे तो दातों में उंगलियां दबा लेंगे…

क्या आप ये सोच सकते है कि एक अपराधी देश के किसी बड़े नेता से करोड़ों की ठगी कर जाए. किसी राज्य के मुख्यमंत्री का पोता बनकर लोगों को चूना लगाए. मशहूर अभिनेत्रियों को फंसा जाए. और सबसे बड़ी बात, कि वो अपराधी जेल की सलाखों में रहते हुए एक व्यापारी से 200 करोड़ रुपये की ठगी कर जाए…हैरान करने वाली और कल्पना से परे हैं ये कहानियां..लेकिन ये सिर्फ कहानियां नहीं बल्कि हकीकत है।

अगर आप उत्तर भारत के निवासी है और न्यूज की दुनिया से ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते तो शायद आपने ये नाम ना सुना हो, लेकिन ये नाम तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक सुरक्षा और जांच एजेंसियों के कान खड़े कर चुका है. कानूनी भाषा में उसे फ्रॉड कहा जा रहा है, और खबरों की दुनिया में कॉनमैन.

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक शख्स नजर आ रहा था, जिसका नाम है सुकेश चंद्रशेखर. सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामलों में जैकलीन भी ईडी के रडार पर हैं. एक मामले में उन्हें आरोपी बनाया, जांच आगे बढ़ी तो उनपर ठगी के पैसे से महंगे गिफ्ट लेने का आरोपपत्र तैयार कर दिया. 200 करोड़ रुपये की जालसाजी के मामले में जैकलीन को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उनसे घंटों पूछताछ की।

लेकिन बात सिर्फ इतनी भर नहीं है कि कैसे एक बड़ी अभिनेत्री पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है? कैसे सुकेश चंद्रशेखर नाम के महाठग ने लोगों को करोड़ों का चूना लगाया? कहानी को विस्तार देने से पहले हम ताजा घटनाक्रम आपको बता देते हैं- सुकेश फिलहाल दिल्ली की जेल में बंद है। वहीं पूछताछ में जैकलीन ने बताया कि सुकेश से उनकी पहली बार बात फरवरी 2021 में वॉट्सऐप कॉल के जरिये हुई थी. अप्रैल 2021 से दोनों की बातचीत रोजाना होने लगी. क्या जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर से कोई गिफ्ट लिया? इस पर जैकलीन ने जवाब दिया कि उन्होंने सुकेश से कई गिफ्ट लिए. इनमें मिनी कूपर कार, लिमिटेड एडिशन परफ्यूम से लेकर महंगे जूते, डायमंड ईयर रिंग्स और ब्रैसलेट जैसे गिफ्ट शामिल थे. हालांकि जैकलीन ने ये भी कहा कि उन्होंने मिनी कूपर कार वापस लौटा दी थी.

जैकलीन ने दिल्ली पुलिस को बताया कि जून 2021 में वो पहली बार सुकेश से मिली थीं. सुकेश ने जैकलीन को मुंबई से चेन्नई लाने के लिए प्राइवेट जेट भेजा था. चेन्नई के हयात होटल में मुलाकात हुई. अगले दिन प्राइवेट जेट से ही वो वापस मुंबई लौटीं. एक हफ्ते बाद फिर से दोनों की मुलाकात हुई. जैकलीन ने यह भी बताया कि वो प्राइवेट जेट से दो बार केरल भी गईं. सुकेश ने उनके लिए एयरपोर्ट से होटल के लिए हेलीकॉप्टर राइड भी बुक की थी. जैकलीन का दावा है कि सुकेश से उनकी आखिरी बार 8 अगस्त 2021 को बात हुई थी। ये तो था ताजा घटनाक्रम का ब्यौरा.

अब कॉनमैन सुकेश की कहानी के बाकी पहलूओं को जरा विस्तार से समझते हैं. इंडिया टुडे मैगजीन के 21 सितंबर वाले अंक में एक कवर स्टोरी छपी है. जिसके मुताबिक मोटा अनुमान है कि सुकेश चंद्रशेखर पिछले 15 साल में करीब एक हजार लोगों को कम से कम 500 करोड़ रु. का चूना लगा चुका है. यह आंकड़ा उसके खिलाफ छह राज्यों—आंध्र प्रदेश,, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली के पुलिस थानों में दर्ज 30 से अधिक मामलों की रकम का मोटा-मोटा जोड़ है।

दिलचस्प बात ये है कि उसने अपनी सबसे बड़ी लूट जून 2020 से मई, 2021 में दिल्ली के रोहिणी जेल में बैठकर की. आखिरी गिनती में उसके पास 18 करोड़ रुपए की 85 घड़ियां और 35 करोड़ रुपए कीमत की 54 कारें थीं. उसने ये महंगी ऐशो आराम की चीजें देश के इतिहास में सबसे शातिराना किस्म की ठगी से हासिल की हैं।

सुकेश चंद्रशेखर तमिलनाडु के मदुरै का रहने वाला है. उसके पिता विजयन चंद्रशेखर रबड़ के ठेकेदार और पार्ट टाइम मैकेनिक थे, जबकि मां माला गृहणी थीं. बिलकुल सामान्य सा मध्यम वर्गीय परिवार था सुकेश चंद्रशेखर का. शुरू में ये लोग चंद्रा लेआउट इलाके में किराए के मकान में रहते थे. सुकेश के मां-बाप ने इकलौते बेटे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उसका नाम शहर के बाल्डविन बॉयज हाइस्कूल में लिखा दिया. स्कूल के सहपाठी बड़ी आलीशान कारों से आते और सुकेश को उसके पिता स्कूटर से स्कूल छोड़कर जाते. जानकार बताते हैं तभी से उसका दिमाग अमीरों वाली जीवनशैली के ख्वाब देखने लगा।

सुकेश ने पहली ठगी तब कि जब वो बालिग भी नहीं हुआ था. उसने 2006 में एक चिट्ठी पर तत्कालीन पुलिस कमिशनर के फर्जी हस्ताक्षर कर लिए, जिसमें लिखा था कि उसे कर्नाटक में कहीं भी कार और बाइक चलाने की इजाजत है. लोगों को लगा कि इस जालसाजी में उसके मां-बाप भी शामिल हैं. पहली ठगी के मामले सहित तीन बार सुकेश के साथ वे भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 2007 में सुकेश और उसके मां-बाप को 76 साल के एक बुजुर्ग से 1.15 करोड़ रु. की ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था. उन लोगों ने उस शख्स से वादा किया था कि वो बेंगलूरू डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिग्रहण किए उनके प्लॉट को छुड़ाने में मदद करेंगे और एक अपार्टमेंट बनाने के लिए विदेशी निवेश भी जुटाएंगे। ये सुकेश के खिलाफ पहली बड़ी ठगी का मामला था. हालांकि परिवार को निचली अदालत से उस मामले में रिहाई मिल चुकी है।

सुकेश किसी भी ठगी को अंजाम देने से पहले अपना शिकार बड़ी सावधानी से चुनता और उसकी पूरी जानकारी इकट्ठा करता. ”अमूमन वह अपने शिकारों के बारे में उनसे ज्यादा जानता होता था. दरअसल ज्यादातर वो उन्हीं लोगों पर अपना जाल बिछाता, जो लालची थे या कोई काम कराने में दिक्कत का सामना कर रहे थे।

कॉनमैन सुकेश कभी बड़ा अफसर बन जाता, कभी उद्योगपति तो कभी किसी नेता का रिश्तेदार. एक वक्त में वो खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानीधि का पोता बताता था, वो इतना बड़ा जालसाज था कि लाल बत्ती वाली लग्जरी कार से चलता और किसी को भनक तक नहीं लगती थी. उसने 2015 में लीना मारिया पॉल नाम की मलायम फिल्मों की अभिनेत्री से शादी की. सुकेश लीना को भी जालसाजी का शिकार बनाना चाहता था, लेकिन बाद में मोहब्बत हुई तो कहानी शादी और फिर जेल तक जा पहुंची. लीना भी कई मामलों में सुकेश के साथ आरोपी रह चुकी है।

ईडी के जांच अधिकारियों ने जब उसका कच्चा चिट्ठा खोलना शुरू किया तो पता लगा, वो नेताओं, कारोबारियों और एक्टर्स को बड़ी आसानी से झांसा दे देता है. लेकिन अब आपके मन में ये सवाल आ सकता है कि आखिर इतने बड़े बड़े लोग उसके जाल में फंस कैसे जाते थे तो इसका वजह थी उसकी चिकनी-चुपड़ी बातें. वो अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम जैसी कई भाषाओं में कुशल है. अपनी बात मनवाने और डोरे डालने में उस्ताद, मेलजोल में माहिर, जिसकी नकल करना चाहे, वैसी आवाज और अंदाज में भी उस्ताद।
जानकारी के मुताबिक उसे एक बार बेंगलूरू में जालसाजी के वक्त पकड़ा तो उसने मिलने के बदले फोन पर झांसा देने की बेहतर तकनीक पकड़ ली. थोड़ी-बहुत टेक्नोलॉजी की जानकारी के साथ उसे सारी चालबाजियां आती हैं. फर्जी पहचान-पत्र का इस्तेमाल करता है, आवाज बदल लेता और सरकारी दफ्तरों से फोन किया करता था. जिसको भी शिकार बनाना होता था, उसे तो वो पूरी तरह इस भरोसे में ले लेता था कि मानो सच में उसे किसी IAS ऑफिसर ने फोन किया हो।

सुकेश और उसकी पत्नी लीना ने 2013 में अपना पहला बड़ा हाथ तब मारा जब दोनों ने चेन्नई में केनरा बैंक से 12 करोड़ रुपए की हेराफेरी की. तब सुकेश ने फ्यूचर टेक्निक्स नाम की एक नैपकिन-वेंडिंग मशीन फर्म चलाने वाले कारोबारी दंपती एम. बालसुब्रह्मण्यम और चित्रा से संपर्क किया. उनको अपना परिचय कर्नाटक के एक वरिष्ठ आइएएस अधिकारी जयकुमार के तौर पर दिया. झांसा क्या दिया? ये कि वो सरकार की एक मुफ्त नैपकिन योजना में कंपनी को भागीदार बनाने वाला है. उन्हें 132 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट देने का वादा किया. कन्फर्म करने के लिए जब कंपनी मालिक बालसुब्रह्मण्यम ने दिए गए लैंडलाइन नंबर पर फोन किया. तो अधिकारी के सचिव के तौर पर सुकेश की पत्नी लीना ने फोन उठाया. कंपनी मालिक को भरोसा हो गया।

इस पर सुकेश ने एक पेंच फसाया. बोला 132 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट तभी मिलेगा. जब वो 19 करोड़ रुपये जमा कराए. इतने रुपये थे नहीं तो व्यापारी ने केनरा बैंक से लोन मांगा. लोन नहीं मिल रहा था तो सुकेश ने बैंक मैनेजर को भी झांसे में ले लिया. फर्जी सरकारी कागज दिखा ये भरोसा दिला दिया कि कंपनी को बड़ा टेंडर मिलने वाला है. लोन पास हो गया. जबकि बैंक के बड़े अधिकारियों को भनक लगी, खाता सीज किया. तब तक सुकेश 12 करोड़ रुपये के वारे-नारे कर गया.

सुकेश कई बार पकड़ा गया. जमानत मिलती, फिर नए शिकार पर लग जाता. यहां तक कि तमिलनाडु के बड़े नेता टी.टी.वी. दिनाकरण 2017 में सुकेश ने अपने जाल में फांस लिया था. सुकेश को पता था कि शशिकला के भतीजे दिनाकरण किसी भी तरह से जयललिता की विरासत को हथियाने के लिए बेचैन हैं और अपनी पार्टी AIDMK के ”दो पत्ते’’ वाले निशान को हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. सुकेश ने इसका फायदा उठाया. उसने दिनकरण से संपर्क किया और उन्हें बताया कि वह चुनाव आयोग के अधिकारियों को जानता है और 50 करोड़ रुपए खर्च करके वह उन्हें दिनकरण के पक्ष में फैसला करने के लिए राजी कर सकता है. बाद में, दिल्ली के एक होटल में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश करते हुए, सुकेश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि दिनाकरण ने सभी आरोपों से इनकार किया था.

जेल में रहकर मारा सबसे बड़ा हाथ
अगर सुकेश के कारनामों की लिस्ट बनेगी तो ये सारे उसके लिए छोटे-मोटे थे. असली खेल तो उसने दिल्ली की रोहणी जेल में रहकर किया. इसी के बाद जैकलीन फर्नांडिस की भी जालसाजी केस में एंट्री होती है. चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में सुकेश जेल में बंद था. तभी उसे पता चला कि उद्योगपति शिविंदर मोहन सिंह भी उसी जेल में बंद हैं. जो दवाइयों की कंपनी रेलीगेयर एंड रैनबैक्सी और फोर्टिस हॉस्पिटल चेन के वाइस चेयरमैन रहे हैं. शिविंदर और उनके भाई मलविंदर को 2019 में आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में ED भी जांच कर रही है।

यहीं पर सुकेश को अपना अगला शिकार मिल गया. पहले तो उसने शिविंदर सिंह के बारे में पूरी जानकारी जुटाई. फिर उनकी पत्नी अदिति सिंह को ठगने का पूरा प्लान बनाया. सबसे पहले उसने जेल अधिकारियों को रिश्वत देकर मोबाइल और इंटरनेट का जुगाड़ कर लिया. सुकेश ने सबसे पहले 15 जून, 2020 को अदिति के सेलफोन पर कॉल किया. हालांकि स्मार्टफोन में इजराएली सिम कार्ड था, सुकेश ने एक स्पूफिंग ऐप का इस्तेमाल किया जिससे अदिति के फोन पर फ्लैश होने वाला नंबर केंद्रीय गृह मंत्रालय का दिख रहा था।
अब आपको उसकी ठगी का तरीका बताते है दरअसल वो अदिति से केंद्रीय कानून सचिव अनूप कपूर के तौर पर अपना परिचय कराता है. अदिति से कहता कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर फोन कर रहा है. स्वास्थ्य सेवा में शिविंदर की विशेषज्ञता को देखते हुए,,सरकार उन्हें कोविड पर एक उच्च समिति में शामिल करना चाहती है और इसलिए जेल में बंद व्यवसायी को जल्द से जल्द जमानत दिलाने में मदद करना चाहती है।

सुकेश ने दिन में बाद में अदिति को फिर से फोन किया. इस बार उसने अपना परिचय अभिनव के रूप में देते हुए खुद को अनूप कुमार का अवर सचिव बताया, और उनके परिवार की मदद की सरकार की मंशा को दोहराया. फोन पर तीन बार बात करने के बाद ‘अभिनव बने सुकेश ने अदिति से पार्टी फंड में 20 करोड़ रुपए का योगदान करने को कहा. अदिति पति को छुड़ाने के लिए झांसे में फंस गई. भुगतान दो किस्तों में किया. पहला 1 करोड़ रुपए हांगकांग से भेजे और 19 करोड़ रुपए दिल्ली में नकद दिए गए।

जिसे सुकेश के दो साथियों ने लिया. इसके बाद सुकेश और पैसे की मांगने लगा. वो शिविंदर और उनके बच्चों के बारे में बहुत सी सटीक व्यक्तिगत जानकारियों के बारे में बताता है. जिससे अदिति को डर लगने लगा कि कि वो वास्तव में उनके पति और बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है. उसने अदिति को इतना डरा दिया कि पति और बच्चों से इसकी चर्चा किए बिना पैसे के जुगाड़ में लग गईं. गहने बेचे, दोस्तों, परिवार वालों से उधार लिए, निवेश समेत सारी संपत्ति को दांव पर लगा दिया।

इसके बाद हुआ ये कि अदिति ने 2020 से मई 2021 के बीच सुकेश को 40 ट्रांजैक्शन में 200 करोड़ रुपए का भुगतान किया. इतने ट्रांसजेक्शन पर ईडी को शक हुआ, चूंकि अदिति के पति और फोर्टिस के वाइस चेयरमैन रहे शिविंदर तो पहले से ही ईडी की रडार पर थे. जांच शुरु की तो मामला खुलता गया. इसी मामले की जांच के दौरान कानूनी एजेंसियों को महंगे तोहफे देने के शौक के बारे में जानकारी मिली. जो दंग कर देने वाली थी. केस में ईडी की तरफ से फाइल चार्जशीट के मुताबिक सुकेश ने फरवरी, 2021 और अगस्त, 2021 के बीच अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस और उनके परिवार को दिए तोहफों पर 7 करोड़ रु. खर्च किए. दोनों की कुछ अंतरंग तस्वीरों के आधार पर एजेंसी का मानना है कि उनके बीच रोमांटिक रिश्ते थे. हालांकि जैकलिन ने इससे इनकार किया है।

फिलहाल जैकलीन इस केस में ईडी और दिल्ली पुलिस की रडार पर हैं. आरोप है कि उन्हें जालसाजी के बारे में पता लगने के बाद उन्होंने ने महंगे तोहफे लिए. जैकलीन का पक्ष कहता है, उन्हें जालसाजी के बारे में पता ही नहीं था. फिलहाल जांच जारी है. एक और बात जैकलीन ही नहीं उसे कई दूसरी अभिनेत्रियों को भी फांसने की कोशिश. लिस्ट में नोरा फतेही, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, भूमि पेडणेकर का भी नाम शामिल है. मगर उन्होंने तोहफे लेने से मना कर दिया, सो बच गईं।

Tags: Conman Sukesh ChandrashekarJacqueline FernandesJacqueline Fernandes and sukesh chandra shekharMahatug Sukesh ChandrashekarStory of natwarlalStory of Sukesh ChandrashekharSukesh Chandr ShekharSukesh Chandrashekar and Jacquline
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम
Khabrein Jara Hat Ke

Khamenei Killing Plan: इज़राइल ने कैसे बनाया खामेनेई के कत्ल का प्लान ? फिर 60 सेंकड में काम तमाम

10 hours ago
फिर चर्चा में मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियां
Khabrein Jara Hat Ke

फिर चर्चा में मंगल ग्रह की प्राचीन पहेलियां

10 hours ago
दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार
Khabrein Jara Hat Ke

दुबई और अबू धाबी से जान बचाकर भाग रहे अरबपति, प्राइवेट जेट्स के लिए करोड़ों देने को तैयार

10 hours ago
हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे
Khabrein Jara Hat Ke

हांगकांग में चलती सड़क, लोग घर से निकलते ही बिना हिलेडुले मंजिल पर पहुंच रहे

1 day ago
पक्षियों की पॉटी में ही छिपा होता है “यूरिन” का राज़
Khabrein Jara Hat Ke

पक्षियों की पॉटी में ही छिपा होता है “यूरिन” का राज़

1 day ago
देश की एक ऐसी फैक्ट्री जहां इंसान नहीं 57 रोबोट 24 घंटे करते हैं काम
Khabrein Jara Hat Ke

देश की एक ऐसी फैक्ट्री जहां इंसान नहीं 57 रोबोट 24 घंटे करते हैं काम

1 day ago
लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा
Khabrein Jara Hat Ke

लंका जाते-जाते देवघर में क्यों रुक गए शिव? बैद्यनाथ धाम की स्थापना की रहस्यमयी गाथा

2 days ago
कर्नाटक के इस गांव में सालों से दलित समुदाय को बाल कटवाने की मनाही…..जाने क्यों
Khabrein Jara Hat Ke

कर्नाटक के इस गांव में सालों से दलित समुदाय को बाल कटवाने की मनाही…..जाने क्यों

2 days ago
ब्रिटिश के ‘नए नास्त्रेदमस’ क्रैग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां
Khabrein Jara Hat Ke

ब्रिटिश के ‘नए नास्त्रेदमस’ क्रैग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In