Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

कपालभाति प्राणायाम मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी

by newzgossip
4 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
कपालभाति प्राणायाम मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान

इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा

मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल

बढ़ती उम्र में सेहत को बरकरार रखने के लिए सबसे असरदार योग अभ्यास होता है। इसके लिए प्राणायाम को जीवन ऊर्जा का स्रोत माना गया है, जिनमें से कपालभाति सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली अभ्यास है। यह वह योग अभ्यास है जो शरीर के साथ-साथ चेहरे पर भी नई ऊर्जा और चमक लाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कपालभाति प्राणायाम मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद उपयोगी है। इसे करने के लिए व्यक्ति को वज्रासन की मुद्रा में बैठकर, हाथों को घुटनों पर रखकर गहरी सांस लेनी होती है। इसके बाद सांस को हल्के फोर्स से बाहर छोड़ते हुए पेट की मांसपेशियों पर फोकस किया जाता है। शुरुआत में इसे धीमी गति से करना चाहिए और अभ्यास के साथ इसकी गति धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए। कुछ ही मिनटों के नियमित अभ्यास से शरीर में हल्कापन और मानसिक स्थिरता महसूस होती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यदि कपालभाति को सही तरीके से किया जाए तो यह न केवल मन को शांत रखता है, बल्कि कई बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। यह शरीर के भीतर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है, पाचन तंत्र को मजबूत करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। साथ ही यह कफ विकारों को दूर करने, श्वसन मार्ग को साफ करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। कपालभाति पेट के अंगों को सक्रिय करता है, जिससे पाचन सुधरता है और फैट तेजी से बर्न होता है। यही वजह है कि इसे ‘नेचुरल डिटॉक्स एक्सरसाइज’ भी कहा जाता है।

रोजाना इसका अभ्यास करने से पेट फ्लैट रहता है, वजन कंट्रोल में रहता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि नियमित अभ्यास से 10–15 दिनों में ही फर्क दिखाई देने लगता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, हर्निया के मरीजों या हाल ही में सर्जरी से गुज़रे लोगों को इसे करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। कपालभाति न केवल शरीर की शुद्धि का माध्यम है, बल्कि यह आत्मिक संतुलन और मानसिक शांति पाने का भी मार्ग है।

Tags: benefits of Kapalabhati Pranayamakapalabhati for mental peaceKapalabhati PranayamaKapalabhati Pranayama for bphysical healthkhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान

4 hours ago
इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा
Khabrein Jara Hat Ke

इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा

1 day ago
मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल
Khabrein Jara Hat Ke

मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल

1 day ago
काली मिर्च के साथ होता है हल्दी वाले दूध का सही फायदा
Khabrein Jara Hat Ke

काली मिर्च के साथ होता है हल्दी वाले दूध का सही फायदा

1 day ago
नियमित रूप से गर्भाशय की देखभाल बेहद जरूरी, ऐसे करें गर्भाश्य की देखभाल
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित रूप से गर्भाशय की देखभाल बेहद जरूरी, ऐसे करें गर्भाश्य की देखभाल

1 day ago
बच्चों के टिफिन में ना दे ये चीजें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के टिफिन में ना दे ये चीजें

2 days ago
 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से बच्चों को खाना ना खिलाएं
Khabrein Jara Hat Ke

 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से बच्चों को खाना ना खिलाएं

2 days ago
 हाई बीपी और शुगर मरीजों के लिए सुबह की सैर है संजीवनी
Khabrein Jara Hat Ke

 हाई बीपी और शुगर मरीजों के लिए सुबह की सैर है संजीवनी

2 days ago
सेल्फ लव मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

सेल्फ लव मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए जरूरी

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In