Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, February 4, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण कोरिया में दूल्हे की होती है डंडे, जूते, चप्पल या मछली से पिटाई, भारत में भी कई अनोखी रस्मे

by newzgossip
2 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
दक्षिण कोरिया में दूल्हे की होती है डंडे, जूते, चप्पल या मछली से पिटाई, भारत में भी कई अनोखी रस्मे
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

हम आपको शादी में होने वाली ऐसी रस्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें दूल्हे की बैंड बज जाती है। दरअसल, एक देश ऐसा भी है जहां शादी के दौरान दूल्हे को उलटा लटकाकर जमकर पिटाई की जाती है। सबसे पहले दूल्हे के दोस्त ही उसके पैरों में एक लकड़ी बांधकर उसे उलटा लटका देते हैं। इसके बाद उसकी डंडे से पिटाई की जाती है।

कुछ लोग जूते-चप्पलों से भी दूल्हे की पीटते हैं। कुछ लोग दूल्हे को येलो कॉर्विना मछली से भी पीटते हैं। इस पिटाई में खास बात ये होती है कि डंडे, जूते, चप्पल या मछली से सिर्फ दूल्हे के तलवों को ही पीटा जाता है। इस दौरान दूल्हे के पैरों से जूते निकाल दिए जाते हैं। कुल मिलाकर शादी करने के बाद सबसे पहले दूल्हे की खूब पिटाई की जाती है।

दक्षिण कोरिया की शादियों में निभाई जाने वाली इस रस्म के दौरान लड़की पक्ष का कोई सदस्य शामिल नहीं होता है। ये पिटाई सिर्फ दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार ही करते हैं। साउथ कोरिया में इस विचित्र परंपरा को बिना किसी झिझक या रोकटोक के आज भी निभाया जाता है। दक्षिण कोरियाई लोग शादी में इस रस्म को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं।

साउथ कोरिया के लोगों का मानना है कि अगर दूल्हा इस रस्म में पास हो जाता है तो उसके वैवाहिक जीवन में दिक्कतें बहुत कम आती हैं। इस दौरान उससे लगातार सवाल भी पूछे जाते हैं।शादी में इस रस्म को निभाने की बड़ी वजह बताई जाती है। दक्षिण कोरियाई लोगों का मानना है कि बिना उफ्फ किए मार खाकर दूल्हा दुल्हन के सामने अपनी मर्दानगी साबित कर देता है। वहीं, उनके आगे जीवन में परेशानियां नहीं आती हैं, क्योंकि दूल्हा पहले ही मार खाकर जिंदगी भर के लिए मजबूत हो जाता है।

येलो कॉर्विना मछली से मार खाने के पीछे भी एक वजह है। लोगों का कहना है कि इस मछली से मार ज्यादा जोर से पड़ती है। इस मछली से मार खाने के बाद दूल्हा जिंदगी भर के लिए मजबूत हो जाता है। हालांकि, अब ये रस्म ताकत की आजमाइश से ज्यादा मनोरंजन के लिए निभाई जाती है।चीन में भी शादी के दौरान कुछ अजीबोगरीब रस्में निभाई जाती हैं। चीन में दुल्हन को शादी से एक महीना पहले रोजाना एक घंटे रोना पड़ता है। दरअसल, इसे लोग दुल्हन के वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा शकुन मानते हैं।

चीन के एक इलाके में दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले मुर्गे की चीरफाड़ करके उसका लीवर निकालना पड़ता है। इसी रस्म को निभाने के बाद उनकी शादी की तारीख तय की जाती है। जर्मनी में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए सभी मेहमान दुल्हन के घर पहुंचते हैं। फिर खाना खाने के बाद क्रॉकरी तोड़ देते हैं। इस रस्म को दूल्हा-दुल्हन के लिए अच्छी तकदीर लाने के लिए निभाया जाता है। जर्मनी में इस रस्म को पोल्टरबेंड भी कहा जाता है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन को साथ मिलकर टूटे हुए बर्तनों का ढेर साफ भी करना होता है। लोगों का मानना है कि इससे बुरी आत्माओं का साया नवविवाहित जोड़े से दूर रहता है।

दरअसल, सभी मेहमान बुरी आत्माओं को भगाने के लिए ही जमीन पर क्रॉकरी फेंककर तोड़ते हैं। बता दें कि भारत में होने वाली शादियों में अलग-अलग कई रस्में निभाई जाती हैं। ऐसी ही शादी की एक रस्म ‘जूते चुराई’ भी होती है। इसमें दुल्हन की बहनें दूल्हे से शगुन लेने के बाद जूते लौटा देती हैं। देश में कुछ जगहों पर अग्नि के बजाय पानी के 7 फेरे लिए जाते हैं। कुछ जगह दूल्हे के बजाय उसकी बहन के दुल्हन के साथ 7 फेरे लेने की प्रथा है। कहीं, दूल्हा और दुल्हन को एक साल तक गुप्त जगह पर एकसाथ रहना होता है। इसके बाद बुजुर्ग शादी को वैध करार देते हैं। फिर शादी का जश्न मनाया जाता है।

Tags: marriage ritualSouth koreaSouth Korea marriage ritualunique marriage rituals in Indiaunique rituals in India
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

24 hours ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

24 hours ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

2 days ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

2 days ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

3 days ago
दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

3 days ago
सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान
Breaking News

सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान

3 days ago
गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण
Khabrein Jara Hat Ke

गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण

3 days ago
बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In