Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home STATE

‘सुहागनगरी’ नाम से मशहूर इस शहर में अब चूडियों की जगह इस बोतल का बोलबाला

by newzgossip
6 months ago
in STATE, UTTAR PRADESH
0
‘सुहागनगरी’ नाम से मशहूर इस शहर में अब चूडियों की जगह इस बोतल का बोलबाला
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हिमाचल में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन……….बर्फ देखने पहुंच रहे टूरिस्ट

गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 

दिवाली आते ही मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू पर मंडराने लगा खतरा, तांत्रिक देते हैं बली

किसी जमाने में जब कभी भी चूड़ियों का जिक्र होता था, तब एक ही नाम जेहन में नाम आता था और वहां नाम फिरोजाबाद का होता था। उत्तर प्रदेश में आगरा के करीब बसा यह शहर चूड़ियों की वजह से ही ‘सुहागनगरी’ के नाम से भी मशहूर रहा। लेकिन अब फिरोजाबाद के रसूलपुर हो या इमामबाड़ा बाजार, चूड़ियों की दुकानों पर अब पहले जैसी रौनक नहीं रह गई। बीते 200 साल से देश-दुनिया में लाखों कलाइयों पर चूड़ियां खनकाने वाले फिरोजाबाद के भीतर दुकानों पर अब कांच से ज्यादा धातु और दूसरी तरह की चूड़ियां सजी दिखाती हैं, जो राजस्थान और दिल्ली से आती हैं।

जब सुहागनगरी में न चूड़ी बन रही है और न ही बीते दौर के मशहूर झाड़-फानूस फिर बन क्या रहा है? जवाब आपको चौंका सकता है। दरअसल फिरोजाबाद के कांचों के कारखाने अब शराब की बोतलें बनाने में जुटे हुए हैं। बीते पांच साल में इस शहर में शराब की बोतलें बनाने का कारोबार इस कदर चमका है कि चूड़ियों की रंगत फीकी पड़ गई है। यहां की कांच के कारखाने में तैयार हुई बोतलें दुनिया भर में भेजी जा रही हैं।

फिरोजाबाद शहर में पहले महज 2-4 कारखानों में शराब और बीयर की बोतलें बनाई जाती थीं मगर अब 50 से ज्यादा कारखाने केवल बोतल बनने का काम हो रहा हैं। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने 2022-23 की आबकारी नीति में प्लास्टिक की बोतलों और टेट्रा पैक पर प्रतिबंध लगाकर केवल कांच की बोतलों में शराब बेचना अनिवार्य किया है।

योगी सरकार के इस फैसले के बाद फिरोजाबाद में बोतल बनने के कारोबार को पंख ही लग गए। आलम यह है कि चूड़ी बनाने वाले कई उद्यमी भी बोतलें बनाने में जुट गए और इस शहर से शराब भरने के लिए रोजाना 5 से 7 लाख बोतलें विभिन्न कंपनियों को भेजी जा रही हैं।

मदिरा बनाने और बेचने वाली नामी गिरामी कंपनियों में रेडिको खेतान, मैकडॉवल, उन्नाव डिस्टिलरी, वेब डिस्टिलरी, किंगफिशर, इंडिया ग्लाइकॉल आदि को फिरोजाबाद से भी बोतलें भेजी जा रही हैं। शहर में जीएम ग्लास, आनंद ग्लास, मीरा ग्लास, नवीन ग्लास वर्क्स, मित्तल सिरैमिक, सीताराम ग्लास वर्क्स और एडवांस ग्लास सहित 20 से ज्यादा बड़े कारखानों में बन रही शराब और बीयर की बोतलें देश में खप रही हैं, बल्कि इंग्लैंड, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, जापान, नेपाल और अर्जेंटीना जैसे देशों को भी भेजी जा रही हैं।

Tags: 'Suhagnagari'bangles in FirozabadFirozabad famous as 'SuhagnagariUP NewsUttar Pradesh News
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हिमाचल में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन……….बर्फ देखने पहुंच रहे टूरिस्ट
Khabrein Jara Hat Ke

हिमाचल में शिंकुला दर्रा बर्फबारी के बाद नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन……….बर्फ देखने पहुंच रहे टूरिस्ट

2 months ago
गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 
UTTAR PRADESH

गर्भावस्था के दौरान  उल्टियों से इस प्रकार राहत मिलेगी 

2 months ago
दिवाली आते ही मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू पर मंडराने लगा खतरा, तांत्रिक देते हैं बली
Khabrein Jara Hat Ke

दिवाली आते ही मां लक्ष्मी के वाहन उल्लू पर मंडराने लगा खतरा, तांत्रिक देते हैं बली

4 months ago
दिवाली पर लगता है पत्थर मेला, घायलों के खून से करते हैं मां काली का तिलक
Khabrein Jara Hat Ke

दिवाली पर लगता है पत्थर मेला, घायलों के खून से करते हैं मां काली का तिलक

4 months ago
माता कोखमती मंदिर में लगती है नि:संतान महिलाओं की भीड़
UTTAR PRADESH

माता कोखमती मंदिर में लगती है नि:संतान महिलाओं की भीड़

4 months ago
लाल किले में रखा हीरों से जड़ित पौन किलो सोने का कलश ले उड़े चोर, मचा हड़कंप
DELHI

लाल किले में रखा हीरों से जड़ित पौन किलो सोने का कलश ले उड़े चोर, मचा हड़कंप

5 months ago
उत्तराखंड में बार-बार क्यों आ रही आपदा? वैज्ञानिक तलाशेंगे कारण
STATE

उत्तराखंड में बार-बार क्यों आ रही आपदा? वैज्ञानिक तलाशेंगे कारण

5 months ago
धराली में तबाही रोक सकते थे देवदार के पेड़, एक वर्गकिमी में लगे थे 500 पेड़
STATE

धराली में तबाही रोक सकते थे देवदार के पेड़, एक वर्गकिमी में लगे थे 500 पेड़

6 months ago
उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास
STATE

उत्तरकाशी का आपदा नहीं, धार्मिक और सांस्कृतिक खजानों का भी है इतिहास

6 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In