Newz Gossip
No Result
View All Result
Saturday, March 28, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

अगर तुर्की घूमने का प्लान बनाएं तो इन 4 टूरिस्ट स्पॉट को अपनी ‘बकेट लिस्ट’ में करें शामिल

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अगर तुर्की घूमने का प्लान बनाएं तो इन 4 टूरिस्ट स्पॉट को अपनी ‘बकेट लिस्ट’ में करें शामिल
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान

दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?

Turkey: तुर्की यूरोप और एशिया की सीमा पर बसा एक खूबसूरत देश है. पूर्व में बर्फ से सराबोर पहाड़ों से लेकर पश्चिम के रेतीले समुद्र तटों तक, काला सागर के हरे-हरे जंगलों से लेकर दक्षिण-पूर्व के रेगिस्तान तक, तुर्की के पास प्रकृति से जुड़े एक से एक लुभावन दृश्य हैं. तुर्की एक ऐसा देश है, जो यहां आने वाले टूरिस्ट को अलग-अलग तरह के अनुभव प्रदान करता है. यहां पर हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर है. तुर्की की विविध और समृद्ध संस्कृति, यहां के प्राकृतिक नजारे देश की सुंदरता में चार चांद लगा देत हैं. आप यहां की ऐतिहासिक इमारतों का भी दौरा कर सकते हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं. इसके अलावा, सुंदर समुद्र तटों का मजा ले सकते हैं और लज़ीज़ पकवानों का स्वाद चख सकते हैं. अगर आप भी तुर्की जाने का मन बना रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को देखना न भूलें-

इस्तांबुल
इस्तांबुल तुर्की का जाना-माना और सबसे बड़ा शहर है. ये शहर अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है. यहां की हागिया सोफिया मस्जिद, ब्लू मस्जिद और टोपकापी महल जैसे कई फेमस स्पॉट आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं. इस्तांबुल में घूमने के लिए सर्दियों का मौसम बेहतर रहता है, क्योंकि भीड़भाड़ कम होती है. दुनिया भर से हर साल लाखों लोग इस्तांबुल घूमने के लिए आते हैं.

कप्पाडोसिया
कप्पाडोसिया अपनी खूबसूरती, इतिहास और हॉट एयर बलून राइड की वजह से तुर्की में सर्दियों का सबसे इंटरेस्टिंग टूरिस्ट स्पॉट बना हुआ है. ये सेंट्रल तुर्की का एक अनूठा क्षेत्र है, जहां अक्सर घूमने वालों का तांता लगा रहता है. सर्दियों के मौसम में कप्पाडोसिया घूमना एक अच्छा ऑप्शन है. यहां आप गुफा वाले चर्चों के साथ-साथ शानदार चित्रों को देखने के लिए गोरेम ओपन एयर म्यूजियम का दौरा जरूर करें.

इफिसुस
इफिसुस प्राचीन दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शहरों में से एक है. आज ये एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है. इफिसुस अपने संरक्षित खंडहरों और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है. ये जगह सर्दियों के मौसम में काफी फेमस स्पॉट बन जाता है, क्योंकि गर्मियों की तुलना में सर्दियों में यहां भीड़ काफी कम होती है. यहां आकर आप प्राचीन खंडहरों का आनंद ले सकते हैं. सेल्सस के पुस्तकालय से मार्बल स्ट्रीट तक और आर्टेमिस के मंदिर से हैड्रियन के मंदिर तक इफिसुस में घूमने के लिए काफी कुछ है, जो आपकी यात्रा को यादगार बनाने में मदद करेंगे.

बोडरम
बोडरम तुर्की के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है, जो एजियन सागर से घिरा हुआ है. बोडरम अपने खूबसूरत बीचों, कूल नाइटलाइफ और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है. अगर आप तुर्की घूमने जा रहे हैं तो आपको बोडरम कैसल का दौरा जरूर करना चाहिए, क्योंकि ये तुर्की के सबसे खूबसूरत किलों में से एक है. सर्दियों में बोडरम घूमना अच्छा रहता हैं. यहां देखने के लिए बोडरम मरीना, बोडरम म्यूजियम, बोडरम बीच और कई अट्रैक्शन स्पॉट शामिल हैं.

Tags: Travel NewsTurkey Tourist DestinationsTurkey Tourist Places
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा
HEALTH

अजवाइन को कच्चा खाने के बजाय हल्का भूनकर खाए, होगा ये फायदा

19 hours ago
आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान
Khabrein Jara Hat Ke

आखिरकार आजादी के बाद क्यों बनाना पड़ा पश्चिम बंगाल ….इसमें हिंदुओं का बहुत बड़ा योगदान

19 hours ago
दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?
Khabrein Jara Hat Ke

दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य का नाम मद्रास से बदलकर तमिलनाडु क्यों पड़ा?

20 hours ago
क्या होती हैं LPG, PNG, CNG और LNG गैसें……..कहां होती हैं इस्तेमाल
Khabrein Jara Hat Ke

क्या होती हैं LPG, PNG, CNG और LNG गैसें……..कहां होती हैं इस्तेमाल

20 hours ago
ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!
Khabrein Jara Hat Ke

ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध खत्म होते ही शुरु होगा असली संकट!

2 days ago
मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील
Khabrein Jara Hat Ke

मार्च और अप्रैल का महीना शरीर के लिए बेहद संवेदनशील

2 days ago
गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए
Khabrein Jara Hat Ke

गर्मी में कौन सा विकल्प सही, एसी या कूलर? जानिए

3 days ago
मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान
Khabrein Jara Hat Ke

मुर्गा के सुबह-सुबह बांग देने के पीछे है ये विज्ञान

3 days ago
पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख
Khabrein Jara Hat Ke

पहल: ड्राइविंग लाइसेंस जमाकर वाहन चलाना बंद कीजिए, सरकार इनाम में देगी 26 लाख

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In