Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

बलूचिस्तान में हिंदुओं की आस्था का केंद्र हिंगलाज मंदिर

by newzgossip
10 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
अगर बलूचिस्तान हुआ आजाद तो भारतीय हिंदू कर सकेंगे हिंगलाज माता के दर्शन, हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत पिछले कुछ दिनों से अलगाववादी समूहों की हिंसा के कारण सुर्खियों में है। लेकिन इसी बलूचिस्तान में हिंदुओं की आस्था का केंद्र एक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ भी यहां मौजूद है। बलूचिस्तान की तपती वादियों में मौजूद हिंगराज देवी मंदिर वह जगह है, जहां पाकिस्तान का सबसे बड़ा सालाना हिंदू उत्सव मनाया जाता है। यह आमतौर पर अप्रैल के मध्य में होता है। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यक यहां आने के लिए ऊबड़-खाबड़ इलाकों से होकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हैं।

कराची निवासी अमर फकीरा के तीन साल के बेटे के पैर में पिछले साल अचानक हरकत बंद हो गई। डॉक्टरों भी कोई भरोसा नहीं दे पा रहे थे, तभी फकीरा ने एक मन्नत मांगी कि बेटा ठीक हो गया, तब हिंगलाज देवी मंदिर में लगभग 320 किलोमीटर की तीर्थयात्रा करेगा। एक साल बाद जब बच्चे को ताकत हासिल हुई, तब फकीरा ने अप्रैल के अंत में मंदिर की सात दिवसीय पैदल यात्रा शुरू की।

हिंगलाज मंदिर की तीर्थयात्रा पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की आस्था का प्रतीक है। पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी लगभग 40 लाख है, जो देश की कुल जनसंख्या का मात्र 2 प्रतिशत हैं। हिंदुओं को पाकिस्तान में अक्सर दूसरे दर्जे का नागरिक माना जाता है। उनके साथ आवास, नौकरी और सरकारी कल्याण कार्यों में भेदभाव किया जाता है। हिंदू लड़कियों के अपहरण और उन्हें जबरन धर्मांतरण की खबरें आती रहती हैं। इसतरह के माहौल में भी हिंदू अपनी आस्था को बचाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

कई लोगों को लिए हिंगलाज देवी की तीर्थयात्रा का महत्व इस्लाम में हज के बराबर है। भारत के हिंदुओं में भी इस यात्रा को करने की इच्छा रखते है, लेकिन भारतीयों के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए वीजा हासिल करना मुश्किल है। पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में हिंगलाज देवी से गहरा आध्यात्मिक संबंध है।

20वीं सदी के अधिकांश समय तक हिंगलाज देवी मंदिर तक पहुंचना संभव नहीं था। तीर्थयात्रा ने 1990 के दशक में गति पकड़ी। 2000 के दशक की शुरुआत में मकरान कोस्टल हाईवे के निर्माण ने मंदिर तक अभूतपूर्व पहुंच प्रदान की। अब यात्रा का अधिकांश हिस्सा वाहन से करना संभव हो गया था, जिससे मुश्किलें कम हुईं। बावजूद इसके, आज भी हजारों लोग पैदल यात्रा जारी रखते हैं। फकीरा भी उन्हीं लोगों में हैं, जो पैदल यात्रा को देवी की असली आराधना मानते हैं।

मान्यता है कि हिंगलाज देवी से जो मन्नत मांगी जाए, वहां पूरी होती है। इसकारण कोई पुत्र की कामना के लिए यात्रा करता है, कोई परिवार की सलामती के लिए घर से मंदिर के लिए निकलता है। हिंगलाज देवी मंदिर के बारे में कहा जाता है कि जब देवी सती ने आत्मदाह कर लिया था, तब उनके अवशेष जिन जगहों पर गिरे थे, उनमें यह स्थान भी था। हिंगलाज मंदिर एक प्राकृतिक गुफा के भीतर स्थित है। इस परिसर में चार मंदिर हैं, जिसमें सबसे अधिक पूजनीय नानी मंदिर है। मंदिरों तक पहुंचने के बाद, भक्त सात पहाड़ों को पार करके घंटों लंबी कठिन चढ़ाई करके तीर्थयात्रा पूरी करते हैं और वापस मंदिर में पूजा करने के लिए लौटते हैं।

Tags: BalochistanDHARAMHinglaj templeHinglaj temple of Balochistan
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

19 hours ago
दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

19 hours ago
होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं
Khabrein Jara Hat Ke

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

19 hours ago
कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार
Khabrein Jara Hat Ke

कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार

2 days ago
पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव
Khabrein Jara Hat Ke

पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव

2 days ago
बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद
Khabrein Jara Hat Ke

बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद

2 days ago
हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट
Khabrein Jara Hat Ke

हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट

2 days ago
बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

3 days ago
फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित
Khabrein Jara Hat Ke

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In