Newz Gossip
No Result
View All Result
Wednesday, April 1, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

यहां ना सड़कें हैं ना कारें, हॉर्न की जगह बत्तखों की आवाज और पानी कल-कल देती है सुनाई

- नीदरलैंड के गिएथूर्न गांव की लाइफस्टाइल है कूल, इसे नॉर्थ का वेनिस कहा जाता है

by newzgossip
20 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke, विदेश
0
यहां ना सड़कें हैं ना कारें, हॉर्न की जगह बत्तखों की आवाज और पानी कल-कल देती है सुनाई
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

ईरान के जानी दुश्मन कुर्द हैं खामोश, इस बार अमेरिका का नहीं दे रहे साथ

सुंदरता बढ़ाने करी पत्ते का सेवन करें

शादी से पहले पार्टनर से हर मामले पर करें बात

सोचिए अगर आप किसी ऐसी जगह हों जहां आप सुबह सोकर उठें और खिड़की खोलें तो आपको हॉर्न के शोर की जगह बत्तखों की आवाज और पानी की धीमी कल-कल सुनाई दे। आप ऑफिस जाने के लिए बाहर निकलते हैं, लेकिन गैरेज में कार नहीं, एक छोटी सी इलेक्ट्रिक बोट खड़ी मिले। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि नीदरलैंड के गिएथूर्न इलाके की हकीकत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिएथूर्न की लाइफस्टाइल इतनी कूल है कि इसे नॉर्थ का वेनिस कहा जाता है। आज की दुनिया में दो समस्याएं सबसे बड़ी हैं एक ग्लोबल वॉर्मिंग और दूसरी मानसिक तनाव। गिएथूर्न की सुकून वाली जिंदगी इन दोनों का समाधान है।

रिपोर्ट के मुताबिक जब हम किसी शहर के बारे में सोचते हैं, तो दिमाग में फ्लाईओवर, ट्रैफिक सिग्नल और प्रदूषण का नजारा सामने आता है, लेकिन गिएथूर्न ने दुनिया को दिखाया है कि बिना सड़कों के भी जिंदगी शानदार हो सकती है। इस पूरे गांव के मुख्य हिस्से में एक भी सड़क नहीं है। यहां एक घर से दूसरे घर तक जाने के लिए या तो आपको नाव का सहारा लेना पड़ता है, या फिर उन 170 से ज्यादा लकड़ी के छोटे-छोटे पुलों पर पैदल चलना होगा जो नहरों के ऊपर बनाए गए हैं।

यहां के लोग अपनी ग्रॉसरी से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ नावों के जरिए ही इधर-उधर ले जाते हैं। यहां की शांति किसी थेरेपी से कम नहीं। यहां की सरकार ने सड़कों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया ताकि उनकी शांति भंग न हो। यहां की नावों को विस्पर बोट्स कहा जाता है। इनमें इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है जो बिल्कुल आवाज नहीं करतीं और न ही धुआं छोड़ती हैं। यहां की हवा इतनी शुद्ध है कि शहर से आने वाले इंसान को अपनी सांसें भारी लगने लगती हैं। गिएथूर्न में सबसे तेज आवाज जो आप सुन सकते हैं, वह पक्षी की चहचहाहट या किसी के चप्पू के पानी से टकराने की होगी।

यहां लोग पैदल चलना, साइकिल और नावों की सवारी करना पसंद करते हैं। कई लोगों ने दफ्तर पहुंचने के लिए अपनी पर्सनल विस्पर बोट रखी है और उन्हें दफ्तर तक पहुंचने में 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगता क्यों यहां कोई ट्रैफिक जाम ही नहीं होता, लेकिन इमरजेंसी के लिए यहां वॉटर एम्बुलेंस जरूर हैं। इस जगह ने अपनी जड़ों और प्रकृति को बचाकर रखा, इसीलिए आज जब दुनिया हीटवेव और डिप्रेशन से जूझ रही है, यहां के लोग अपनी नाव में बैठकर सुकून की लहरों पर तैर रहे हैं। यहां एसपी की जरूरत नहीं पड़ती, वे नहरों के ठंडे पानी और पेड़ की छांव में बिना किसी मशीन के मस्त रहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यहां की जलसड़कें ही नहीं घर भी खास हैं। हर घर की छत घास-फूस से बनी है, जो 18वीं सदी की याद दिलाती है। हर घर के सामने सुंदर बगीचे हैं जो सीधे नहर के पानी से मिलते हैं। यहां की जिंदगी में एक विरोधाभास भी है। यहां की आबादी केवल 2800 लोगों की है और वे सुकून से रहना चाहते हैं लेकिन दुनिया के सबसे खूबसूरत इलाके का टैग यहां दुनियाभर से लोगों को खींच लाता है। इस छोटे से जगह हर साल दुनिया भर से 10 लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं। अपने बगीचे में सुकून से कॉफी पी रहे यहां के लोगों को सामने से गुजरती नाव में बैठे 50 पर्यटकों की भीड़ किसी अजूबे से कम नहीं होती।

यहां के लोगों ने भीड़ के बावजूद अपनी प्राइवेसी को बचा कर रखा है। स्थानीय लोग और प्रशासन दोनों पर्यटकों की भीड़ के बावजूद सड़कें बनाने का विरोध करते हैं। यहां के लोग दुनिया की रैट रेस का हिस्सा नहीं हैं बल्कि सुकून से जिंदगी एंजॉय करने के लिए जाने जाते हैं। लोगों के पास वक्त ही वक्त है पड़ोसी से बात करने के लिए, साथ बैठकर चाय पीने के लिए और प्रकृति को निहारने के लिए। यहीं कारण है जहां पूरी दुनिया 5जी और सुपरफास्ट ट्रांसपोर्ट के पीछे पागल है, वहीं यह गांव स्लो लिविंग को अपनाकर दुनिया का सबसे खुशहाल है।

Tags: gentle gurgling of water fill the airGiethoorn is coolGiethoorn village in Netherlandskhabrein jara hat kelifestyle in the Dutch villagethe sounds of ducksVenice of the NorthWorld
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

ईरान के जानी दुश्मन कुर्द हैं खामोश, इस बार अमेरिका का नहीं दे रहे साथ
Khabrein Jara Hat Ke

ईरान के जानी दुश्मन कुर्द हैं खामोश, इस बार अमेरिका का नहीं दे रहे साथ

7 minutes ago
सुंदरता बढ़ाने करी पत्ते का सेवन करें
Khabrein Jara Hat Ke

सुंदरता बढ़ाने करी पत्ते का सेवन करें

46 minutes ago
शादी से पहले पार्टनर से हर मामले पर करें बात
Khabrein Jara Hat Ke

शादी से पहले पार्टनर से हर मामले पर करें बात

53 minutes ago
बिना ज्यादा मेहनत के इस प्रकार वजन घटा सकतीं हैं आप
Khabrein Jara Hat Ke

बिना ज्यादा मेहनत के इस प्रकार वजन घटा सकतीं हैं आप

58 minutes ago
अत्यंत प्रभावी और चमत्कारी औषधि है पत्थरचट्टा का पौधा
Khabrein Jara Hat Ke

अत्यंत प्रभावी और चमत्कारी औषधि है पत्थरचट्टा का पौधा

1 day ago
आस्था और अनूठी वास्तुकला का अद्भुत संगम है हर्षद माता मंदिर
Khabrein Jara Hat Ke

आस्था और अनूठी वास्तुकला का अद्भुत संगम है हर्षद माता मंदिर

1 day ago
कर्नाटक का ‘सफेद सोना’: 300 साल पुरानी नमक खेती से चल रही 200 परिवारों की आजीविका
Khabrein Jara Hat Ke

कर्नाटक का ‘सफेद सोना’: 300 साल पुरानी नमक खेती से चल रही 200 परिवारों की आजीविका

1 day ago
स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में इतने गिलास पानी पीना जरूरी
Khabrein Jara Hat Ke

स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में इतने गिलास पानी पीना जरूरी

1 day ago
चाय बागानों की सैर साबित हो सकता है यादगार अनुभव
Khabrein Jara Hat Ke

चाय बागानों की सैर साबित हो सकता है यादगार अनुभव

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In