Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, February 6, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

हाकिनी योग मुद्रा दिमाग को सक्रिय रखने में है मददगार

by newzgossip
5 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
हाकिनी योग मुद्रा दिमाग को सक्रिय रखने में है मददगार
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

ये है शाही ब्रह्मोस घोड़ा, सुपर स्टार सी जिंदगी जीता, इतने करोड़ में बिका

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

वर्तमान समय में काम का दबाव, घंटों मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बिताया गया समय, नींद की कमी और लगातार बना रहने वाला तनाव शरीर और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। नतीजतन एंग्जाइटी, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। कई लोगों को याददाश्त कमजोर होने और किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित न कर पाने की शिकायत रहने लगी है। ऐसे समय में योग एक प्रभावी समाधान के रूप में सामने आता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और नर्वस सिस्टम को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाता है। योग की अनेक विधियों में हाकिनी योग मुद्रा को विशेष रूप से दिमाग को सक्रिय रखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए उपयोगी माना गया है। इसे पावर जेस्चर या ब्रेन पावर मुद्रा भी कहा जाता है, जो तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और मानसिक स्पष्टता लाने में मदद करती है।

हाकिनी योग मुद्रा एक सरल हस्त मुद्रा है, जिसे कोई भी आसानी से कर सकता है। इसके अभ्यास के लिए व्यक्ति को सबसे पहले पद्मासन या वज्रासन में शांत मन से बैठना चाहिए। आंखें बंद कर गहरी और लंबी सांस ली जाती है, ताकि मन और शरीर दोनों शांत हो सकें। इसके बाद दोनों हाथों की पांचों उंगलियों की नोक को आपस में हल्के से जोड़ लिया जाता है।

इस दौरान उंगलियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए। अभ्यास करते समय भौहों के बीच ध्यान केंद्रित करना और मन को अनावश्यक विचारों से दूर रखना जरूरी होता है। शुरुआत में इसे दो से तीन मिनट तक किया जा सकता है और धीरे-धीरे समय बढ़ाकर पांच मिनट तक ले जाया जा सकता है। रोज सुबह खाली पेट और शाम के समय इसका अभ्यास करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हाकिनी मुद्रा के नियमित अभ्यास से ध्यान और एकाग्रता में उल्लेखनीय सुधार होता है। हाथों की उंगलियों को जोड़ने से मस्तिष्क के दोनों हिस्से सक्रिय होते हैं, जिससे याददाश्त मजबूत होती है और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है।

यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क या मानसिक थकान से जुड़े काम करते हैं। यह मुद्रा तनाव, घबराहट और मानसिक बेचैनी को कम करने में भी सहायक मानी जाती है। जो लोग लगातार चिंता या डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं, उनके लिए हाकिनी मुद्रा मानसिक शांति और संतुलन प्रदान कर सकती है। इसके अभ्यास से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और व्यक्ति अपने काम के प्रति अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करता है। इसके अलावा, हाकिनी योग मुद्रा नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद करती है।

Tags: Hakini Yoga MudraHakini Yoga Mudra for active mindHow to keep mind activekhabrein jara hat keYoga Mudra is helpful
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

ये है शाही ब्रह्मोस घोड़ा, सुपर स्टार सी जिंदगी जीता, इतने करोड़ में बिका
Khabrein Jara Hat Ke

ये है शाही ब्रह्मोस घोड़ा, सुपर स्टार सी जिंदगी जीता, इतने करोड़ में बिका

1 day ago
नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

2 days ago
स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन
Khabrein Jara Hat Ke

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

2 days ago
हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी

2 days ago
सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां
Khabrein Jara Hat Ke

सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां

2 days ago
लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

3 days ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

3 days ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

4 days ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In