Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य LIFE STYLE

तला-भुना और ज्यादा नमक वाला भोजन बन रहा बीमारियों का कारण

by newzgossip
6 months ago
in LIFE STYLE
0
तला-भुना और ज्यादा नमक वाला भोजन बन रहा बीमारियों का कारण
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को पहले बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब युवा वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। हाइपरटेंशन धीरे-धीरे जीवन में जगह बना लेता है और बिना लक्षण दिखाए गंभीर खतरे पैदा कर सकता है। आजकल तला-भुना और ज्यादा नमक वाला भोजन पसंद करने की आदत गंभीर बीमारियों का कारण बन रही है। इसी चिंता को देखते हुए अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) और अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी (एसीसी) ने ब्लड प्रेशर प्रबंधन के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

पहले जहां सिस्टोलिक 140 और डाइस्टोलिक 90 तक के ब्लड प्रेशर को सामान्य माना जाता था, वहीं अब इसकी परिभाषा बदल दी गई है। नए मानकों के मुताबिक, यदि सिस्टोलिक 130 से 140 और डाइस्टोलिक 80 से 90 के बीच है, तो इसे खतरे का संकेत माना जाएगा और इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर दवाओं की बजाय जीवनशैली और खानपान में बदलाव करना ज्यादा प्रभावी होता है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में लगभग आधे वयस्क (करीब 46.7 प्रतिशत) हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। दुनियाभर में भी यह मृत्यु के सबसे बड़े जोखिमों में से एक है। नए दिशानिर्देश केवल बीपी को नियंत्रित रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें स्वस्थ जीवनशैली, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आधुनिक उपकरणों को अपनाने पर भी जोर दिया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने के लिए सबसे पहले नमक के सेवन को सीमित करना चाहिए। रोजाना 2,300 मिलीग्राम से अधिक सोडियम शरीर में धमनियों को सिकोड़ देता है और बीपी बढ़ा देता है। पैकेज्ड फूड्स, अचार, पापड़ और चिप्स जैसे खाद्य पदार्थों से बचना बेहतर है। शराब और तंबाकू का सेवन भी उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ाते हैं। पुरुषों को दिन में दो और महिलाओं को एक ड्रिंक से अधिक नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा धूम्रपान और कैफीन का सेवन कम करना जरूरी है। तनाव भी ब्लड प्रेशर बढ़ाने का प्रमुख कारण है।

तनाव के दौरान शरीर कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे हार्मोन रिलीज करता है, जिससे बीपी तुरंत बढ़ सकता है। इसलिए रोजाना ध्यान, प्राणायाम और गहरी सांस लेने वाले अभ्यास करना फायदेमंद है। नींद भी उतनी ही जरूरी है कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद शरीर को आराम देती है और बीपी संतुलित रखती है। वजन को नियंत्रित रखना भी बेहद आवश्यक है। अधिक वजन हार्ट पर दबाव डालता है और बीपी का खतरा बढ़ाता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और कैलोरी कम करके वजन घटाया जा सकता है।

हाइपरटेंशन को रोकने के लिए हेल्दी डाइट अपनानी चाहिए, जिसमें फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, ओट्स और लो-फैट डेयरी शामिल हों। केला, पालक, बीन्स और मेवे जैसे पोटैशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ सोडियम के असर को कम करने में मदद करते हैं। नियमित व्यायाम बीपी कंट्रोल का सबसे आसान तरीका है। रोजाना 30 से 45 मिनट ब्रिस्क वॉक, योग, साइक्लिंग या तैराकी करने से रक्त संचार बेहतर होता है और दिल मजबूत बनता है। सप्ताह में 75 से 150 मिनट कार्डियो या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी लाभकारी मानी जाती है। इसके अलावा केवल डॉक्टर की क्लिनिक रीडिंग पर निर्भर न रहकर घर पर भी बीपी मॉनिटर करना चाहिए।

Tags: Fried and high salt foodFried Foodfried food diseaseshypertension
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट
LIFE STYLE

फैट बर्न करने के बजाय ‘सर्वाइवल मोड’ में जाने से निकलता है पेट

10 hours ago
आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या
LIFE STYLE

आधुनिक जीवन शैली में बढती जा रही है स्लिप डिस्क की समस्या

10 hours ago
दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति
HEALTH

दिन के उजाले से सुधर सकती है डायबिटीज मरीजों की स्थिति

2 weeks ago
विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां
HEALTH

विटामिन डी3 की कमी से जुड़ी हैं कई परेशानियां

3 weeks ago
दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ
HEALTH

दलिया को नाश्ते में शामिल करने से मिलते हैं कई लाभ

3 weeks ago
डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस
LIFE STYLE

डाइट में बदलाव करके भी कर सकते हैं वजन कम, क्या कहते हैं एक्सपर्टस

3 weeks ago
सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा
HEALTH

सर्दियों में शरीर की कई जरूरतों को पूरा करता है अंडा

3 weeks ago
शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत
HEALTH

शरीर में व्हाइट और ब्राउन दोनों फैट की होती है जरुरत

4 weeks ago
सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा
HEALTH

सर्दियों में ऐसा पानी पीने से निखरेगी त्वचा

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In