Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, March 24, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

होली के खतरनाक रंग छुड़ाने के आसान और असरदार तरीके

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
होली के खतरनाक रंग छुड़ाने के आसान और असरदार तरीके
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

होली का त्यौहार है ही ऐसा मस्ती भरा, हर किसी का मन इसके मतवाले रंगों में रंगने को मचल उठता है लेकिन दिनभर की मस्ती के बाद शरीर पर रंग इस कदर रच जाते हैं कि इन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा से रंगों को आसानी से छुड़ा सकते हैं और त्वचा पर रंगों के रचने के डर से बेखबर होकर होली का भरपूर मजा ले सकते हैं:-

– शरीर के किसी भी हिस्से पर रंग लग जाने पर त्वचा को किसी खुरदरी वस्तु से घिस-घिसकर रंग उतारने की कोशिश न करें क्योंकि इससे आपकी त्वचा छिल सकती है।

– अगर त्वचा पर ज्यादा रंग लग जाए तो रंग छुड़ाने का आसान और बेहतर उपाय यही है कि नारियल या सरसों के तेल में रूई भिगो-भिगोकर धीरे-धीरे हल्के हाथ से रगड़कर रंग छुड़ाएं।

– गहरे रंग के ऑयल पेंट को छुड़ाने के लिए भी यही उपाय अपनाएं।

– रंग छुड़ाने के लिए नारियल तेल या सरसों के तेल के बजाय क्लींजिंग मिल्क का भी प्रयोग कर सकते हैं।

– त्वचा को रंग या गुलाल के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए होली खेलने के बाद शरीर को नहाने के साबुन से अच्छी तरह साफ कर लें और नहाने के बाद त्वचा पर कोई एंटीसेप्टिक क्रीम लगा लें।

– रंग छुड़ाने के लिए डिटरजेंट साबुन, मिट्टी के तेल, दही, हल्दी इत्यादि का उपयोग न करें क्योंकि ये त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

– रंग छुड़ाने के लिए नहाने के पानी में थोड़ी सी फिटकरी डाल लें और ठंडे अथवा ताजा पानी से ही स्नान करें। गर्म पानी से स्नान करने पर रंग और भी पक्के हो जाते हैं।

– त्वचा का रंग उतारने के लिए बेसन, हल्दी व सरसों का तेल मिलाकर उबटन धीरे-धीरे रगड़ने से भी रंग बहुत जल्दी उतरता है और त्वचा पर इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता।

– सिर में रंग भरा हो तो सिर का रंग उतारने अथवा साफ करने के लिए सिर को किसी अच्छे शैम्पू से अच्छी तरह से धोएं।

– सिर का रंग छुड़ाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह शरीर की त्वचा पर न गिरे और सिर धोते समय आंखें भी बंद हों।

– गुलाल को कभी भी सिर्फ पानी से ही धोने की कोशिश न करें क्योंकि इससे इसका रंग और भी फैलता है। इसे साफ करने के लिए किसी अच्छे बाथ सोप का प्रयोग करें।

– होली के रंग कई बार इतने पक्के होते हैं कि एक ही बार में नहीं छूटते। इसलिए शरीर की त्वचा अथवा चेहरे को रगड़-रगड़कर एक ही बार में सारा रंग उतारने की कोशिश में अपनी त्वचा के साथ ज्यादती न करें। एक बार में जितना रंग आसानी से छूट जाए, बेहतर है। बाकी का रंग धीरे-धीरे अपने आप उतरता जाएगा।

– चेहरे से होली के रंग छुड़ाने के बाद यदि थोड़ी-बहुत जलन महसूस हो तो गुलाब जल में थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

Tags: easily remove holi colors from skinHoli ColoursHow to Remove Harmful Chemical ColoursTips to remove holi colors
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या
Khabrein Jara Hat Ke

पेट पर पड़ता है तनाव, अनिद्रा और नशे का असर, हो सकती है ये समस्या

15 hours ago
दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम
Khabrein Jara Hat Ke

दुनिया भर में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है मेघालय का मावसिनराम

15 hours ago
होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं
Khabrein Jara Hat Ke

होर्मुज द्वीप की ‘लाल मिट्टी’ का अनोखा रहस्य, लोग स्वादिष्ट चटनी बनाकर खाते हैं

15 hours ago
कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार
Khabrein Jara Hat Ke

कहां हैं डिएगो गार्सिया द्वीप जिस पर हमला कर ईरान ने अमेरिका की कमजोर नस पर किया प्रहार

2 days ago
पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव
Khabrein Jara Hat Ke

पत्नी ने पति की प्रेमिका को दिया साथ रहने देने का अनोखा प्रस्ताव

2 days ago
बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद
Khabrein Jara Hat Ke

बिना दवा के भी ले सकते हैं गहरी और सुकून भरी नींद

2 days ago
हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट
Khabrein Jara Hat Ke

हिमालय की तेज गति से पिघल रही बर्फ ने बढ़ाई चिंता, गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों पर मंडराया संकट

2 days ago
बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

3 days ago
फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित
Khabrein Jara Hat Ke

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In