Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

खर्राटों को सामान्य समस्या समझकर ना करें नजरअंदाज

by newzgossip
2 hours ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
खर्राटों को सामान्य समस्या समझकर ना करें नजरअंदाज
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित

“दुखड़ा सुनना और रोना भी रोज़गार”, पैसे लेकर रोने-धोने का नया प्रोफेशन

यदि नींद पूरी न हो या बार-बार टूटती रहे तो इसका असर सीधे स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई लोगों को सोते समय खर्राटे लेने की समस्या होती है। इससे न केवल उनकी अपनी नींद प्रभावित होती है, बल्कि आसपास सोने वाले लोगों की नींद भी खराब हो जाती है। आमतौर पर लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि जब सोते समय नाक या गले के रास्ते से हवा का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता, तब खर्राटों की आवाज उत्पन्न होती है। हवा जब संकरे या बाधित मार्ग से गुजरती है तो आसपास के ऊतक आपस में टकराकर कंपन करने लगते हैं, जिससे खर्राटों की आवाज सुनाई देती है। कभी-कभी खर्राटे आना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार इसका कारण ऊपरी श्वसन तंत्र में रुकावट होना होता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते इस समस्या का समाधान करना जरूरी है, क्योंकि इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और उच्च रक्तचाप तथा टाइप 2 डायबिटिज जैसी बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है। इसलिए यदि खर्राटे लगातार आ रहे हों, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर होता है।

रिपोर्ट के अनुसार जब व्यक्ति सांस लेता है तो हवा नाक, मुंह और गले से होते हुए फेफड़ों तक पहुंचती है। अगर तालु, टॉन्सिल, एडिनोइड्स या जीभ में सूजन या बनावट से जुड़ी समस्या हो तो हवा के गुजरने पर ये ऊतक आपस में टकराने लगते हैं, जिससे घरघराहट जैसी आवाज पैदा होती है। उम्र बढ़ने के साथ गले की मांसपेशियों का लचीलापन कम होना और नाक की हड्डी का टेढ़ा होना भी इसका कारण बन सकता है।

कई लोग यह मानते हैं कि खर्राटे लेना गहरी नींद का संकेत है, जबकि यह धारणा सही नहीं है। अगर खर्राटे बहुत तेज हों और सोते समय सांस रुकने जैसी स्थिति महसूस हो, तो यह स्लीप अपनिया का संकेत हो सकता है। स्लीप एपनिया एक गंभीर स्थिति है, जिसमें नींद के दौरान बार-बार सांस रुक जाती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है और दिनभर थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन तथा ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी होता है। डॉक्टर नाक, मुंह और गले की जांच करते हैं और जरूरत पड़ने पर स्लीप स्टडी कराने की सलाह देते हैं। इस जांच में सोते समय मस्तिष्क की गतिविधि, दिल की धड़कन, ऑक्सीजन स्तर और सांस लेने के पैटर्न पर नजर रखी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार खर्राटों की बड़ी वजह हमारी जीवनशैली भी होती है।

शराब का सेवन, नींद की दवाइयों का उपयोग, मोटापा और गर्दन के आसपास अतिरिक्त चर्बी श्वसन मार्ग को संकरा कर देती है। पुरुषों में यह समस्या महिलाओं की तुलना में अधिक देखी जाती है और कई मामलों में यह आनुवंशिक कारणों से भी जुड़ी होती है। खर्राटों से राहत पाने के लिए जीवनशैली में सुधार करना जरूरी है। वजन नियंत्रित रखना, सोने की सही मुद्रा अपनाना, सोने से पहले शराब से परहेज करना और नियमित व्यायाम करना लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा नेजल स्ट्रिप्स और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए ओरल उपकरण भी मदद कर सकते हैं। गंभीर मामलों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है, जैसे लेसर असिस्टेड यूवूलोपलाटोप्लास्टी या टॉन्सिल से जुड़ी प्रक्रियाएं।

Tags: Don't ignore snoringkhabrein jara hat kesnoring is not common problem
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करें

1 hour ago
फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित
Khabrein Jara Hat Ke

फेफड़ों और पेड़ों की शाखाओं में छिपा है प्रकृति का अद्भुत गणित

1 hour ago
“दुखड़ा सुनना और रोना भी रोज़गार”, पैसे लेकर रोने-धोने का नया प्रोफेशन
Khabrein Jara Hat Ke

“दुखड़ा सुनना और रोना भी रोज़गार”, पैसे लेकर रोने-धोने का नया प्रोफेशन

2 hours ago
समय के साथ ही दुनिया में खत्म होता जा रहा ‘ट्रॉफी वाइफ’ का चलन
Khabrein Jara Hat Ke

समय के साथ ही दुनिया में खत्म होता जा रहा ‘ट्रॉफी वाइफ’ का चलन

2 hours ago
पानी पीने के लिए स्टील भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प
Khabrein Jara Hat Ke

पानी पीने के लिए स्टील भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प

1 day ago
आलू, कच्ची सब्जियां और ठंडी सलाद बढ़ा सकती हैं वात
Khabrein Jara Hat Ke

आलू, कच्ची सब्जियां और ठंडी सलाद बढ़ा सकती हैं वात

1 day ago
बिहार में गैस संकट के बीच श्मशान के कोयले से जल रही होटलों, रेस्टोरेंट के साथ स्ट्रीट फूड वालों की भटटी
Khabrein Jara Hat Ke

बिहार में गैस संकट के बीच श्मशान के कोयले से जल रही होटलों, रेस्टोरेंट के साथ स्ट्रीट फूड वालों की भटटी

1 day ago
क्या मोमोज, चाऊमीन या बर्गर खाने से जा सकती है जान, छिडी बहस
Khabrein Jara Hat Ke

क्या मोमोज, चाऊमीन या बर्गर खाने से जा सकती है जान, छिडी बहस

2 days ago
सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवे खाने से पूरे दिन बनी रहती है ऊर्जा
Khabrein Jara Hat Ke

सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवे खाने से पूरे दिन बनी रहती है ऊर्जा

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In