Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, February 3, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

क्या भूकंप आने से पहले सांपों को हो जाता हैं इसका एहसास…..दुनिया में तीन इसके ऐतिहासिक उदाहरण

by newzgossip
6 months ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
क्या भूकंप आने से पहले सांपों को हो जाता हैं इसका एहसास…..दुनिया में तीन इसके ऐतिहासिक उदाहरण
153
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

रूस के कमचटका प्रायद्वीप में हाल ही में आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने दुनिया को हिला दिया है। यह न केवल मानव जीवन और संपत्ति के लिए विनाशकारी रहा, बल्कि प्रकृति पर भी इसका गहरा प्रभाव देखा गया। भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पहले जानवरों के असामान्य व्यवहार को लेकर वैज्ञानिक लंबे समय से शोध कर रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक ध्यान सांपों पर गया है। इतिहास में कई इस तरह के प्रमाण हैं जब भूकंप से कुछ घंटे या दिन पहले हजारों सांप अचानक अपने बिलों से बाहर निकल आए। ये घटनाएं केवल संयोग नहीं हैं, बल्कि इन्हें वैज्ञानिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

सांप आमतौर पर गुप्त रूप से रहने वाले जीव हैं, जो हमेशा ही जमीन के नीचे रहते हैं, विशेष रूप से सर्दियों में जब वे हाइबरनेशन अवस्था में होते हैं। इसके बावजूद, कई बार देखा गया है कि वे भूकंप आने से पहले ठंडे मौसम में भी सांप बाहर आ जाते हैं। इस लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि सांप धरती के भीतर होने वाली छोटी-छोटी कंपन, विद्युत-चुंबकीय तरंगों और गैसों के बदलाव को महसूस कर सकते हैं। इस कारण वे खतरा महसूस करके अपने बिलों से बाहर निकलते हैं, और कभी-कभी खुले में घबराए हुए घूमते दिखाई देते हैं।

इसी तरह के कुछ ऐतिहासिक उदाहरण चीन, इंडोनेशिया और भारत जैसे देशों में दर्ज हुए हैं। वर्ष 1920 में चीन के निगशिया प्रांत के हाइयुआन इलाके में जब 8.5 तीव्रता का भूकंप आया, तब भूकंप के कुछ घंटे पहले हज़ारों सांप ठंड के मौसम में भी अपने बिलों से बाहर निकल आए थे। तापमान तब -10 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्यतः सांपों के लिए बिल से बाहर निकलने का समय नहीं होता। इसके बाद 1976 में टांगशान में आए 7.6 तीव्रता वाले भूकंप से एक दिन पहले भी सांपों के झुंड जमीन पर दिखाई दिए थे। इसी तरह 2006 में इंडोनेशिया के जोगजकार्ता में आए भूकंप से पहले रात के समय सांपों को घरों में घुसने की कोशिश करते देखा गया।

भारत में 2001 में आए गुजरात के भुज भूकंप के बाद भी बड़ी संख्या में सांप खुले इलाकों में दिखाई दिए थे। कई रिपोर्टों में बताया गया कि राहत शिविरों के पास सांप काटने की घटनाएं सामने आईं, जिससे यह माना गया कि भूकंप के कारण उनके बिल नष्ट हुए थे और वे बाहर आ गए थे। नेपाल और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में भी भूकंप और सुनामी के बाद सांपों में इसतरह का व्यवहार दर्ज किए गए।

वैज्ञानिक अब इस दिशा में और गहराई से शोध कर रहे हैं कि क्या सांपों जैसे जीवों की मदद से भूकंप की पूर्व चेतावनी दी जा सकती है। हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वे इन संकेतों को कैसे समझते हैं, लेकिन उनका व्यवहार इस ओर इशारा जरूर करता है कि प्रकृति में कोई ऐसा तंत्र है, जिसे इंसान अभी पूरी तरह समझ नहीं पाया है। यह रहस्यमयी व्यवहार भले ही आज भी विज्ञान के लिए एक पहेली बना हुआ हो, लेकिन इसमें भविष्य की आपदा चेतावनी प्रणालियों की संभावनाएं जरूर छिपी हैं।

Tags: Aajab Gajab Newsajab gajab khabarhistorical exampleskhabrein jara hat kesnake newssnakes sense an earthquake
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

17 hours ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

17 hours ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

2 days ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

2 days ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

3 days ago
दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
Khabrein Jara Hat Ke

दिनचर्या में पूर्ण भुजंगासन को शामिल करने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ

3 days ago
सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान
Breaking News

सर्दी में बच्चों का ऐसे रखें विशेष ध्यान

3 days ago
गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण
Khabrein Jara Hat Ke

गुस्सैल बच्चों पर ऐसे करें नियंत्रण

3 days ago
बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों के लिए मैदान में खेलना जरुरी

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In