Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या

by newzgossip
2 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
सुबह उठते ही चक्कर आना हो सकती है अंदरुनी समस्या
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

नैनीताल की जीवनरेखा पर संकट, चूहों के बाद अब मछलियां भी ढहा रही हैं नैनी झील की दीवारें

नागार्जुनकोंडा इतिहास, रोमांच और अध्यात्म का है जीवंत संगम

गर्भाशय में परेशानी से प्रभावित होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

सुबह नींद से उठते ही अचानक चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छा जाना या कुछ क्षणों के लिए शरीर हल्का महसूस होना जैसी समस्या को लोग थकान, तनाव, कम नींद या कमजोरी समझकर हल्के में ले लेते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार ऐसा होना किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि ज्यादातर मामलों में सुबह चक्कर आना शरीर की पोजीशन के अचानक बदलने से जुड़ा होता है। लेटी हुई स्थिति से सीधे खड़े होते ही कुछ सेकंड के लिए दिमाग तक रक्त आपूर्ति कम हो जाती है, इसे ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन कहा जाता है।

ऑर्थोस्टैटिक हाइपोटेंशन तब होता है जब लेटकर उठने पर ब्लड प्रेशर अचानक नीचे चला जाए। शरीर यदि इस बदलाव को तुरंत संतुलित नहीं कर पाता, तो चक्कर, कमजोरी या आंखों के आगे अंधेरा छाने जैसी दिक्कत महसूस होती है। यह समस्या अधिकतर बुजुर्गों, कम पानी पीने वालों और कुछ विशेष दवाइयों का सेवन करने वाले लोगों में तेजी से बढ़ती पाई जाती है। सुबह चक्कर आने के प्रमुख कारणों में डिहाइड्रेशन सबसे आम है।

नींद के दौरान शरीर में पानी की मात्रा स्वाभाविक रूप से घट जाती है और यदि दिनभर पर्याप्त पानी न लिया गया हो तो सुबह ब्लड प्रेशर गिर सकता है। शराब और कैफीन शरीर को और डिहाइड्रेट कर देते हैं, जिससे यह समस्या और बढ़ जाती है। वहीं कुछ लोगों में लंबे समय तक खाली पेट रहने से लो ब्लड शुगर की समस्या उठ सकती है। विशेष रूप से डायबिटीज मरीजों में हाइपोग्लाइसीमिया के कारण चक्कर, घबराहट, पसीना और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में सुबह समय पर नाश्ता करना बेहद जरूरी है।

कई दवाइयों के साइड इफेक्ट भी सुबह चक्कर आने का बड़ा कारण बन सकते हैं। ब्लड प्रेशर, नींद, मानसिक तनाव या दिल से जुड़ी दवाएं नसों और रक्त प्रवाह पर असर डालती हैं। यदि किसी दवा के बाद बार-बार चक्कर आएं, तो डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। इसके अलावा स्लीप एपनिया यानी नींद के दौरान सांस रुकने की समस्या भी सुबह भारीपन और चक्कर का कारण बनती है।

लंबे समय तक यह समस्या रहने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है जिससे गंभीर स्वास्थ्य दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। कान के अंदरूनी हिस्से में संक्रमण, सूजन या संरचनात्मक बदलाव भी शरीर के संतुलन को प्रभावित करते हैं। ऐसे में उठते ही तेज चक्कर आ सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए अचानक खड़े होने से बचना, पर्याप्त पानी पीना, रात में शराब और कैफीन कम करना, नियमित नाश्ता करना और दवाइयों की उचित समीक्षा कराना उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही खून की कमी, माइग्रेन या कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी लगातार चक्कर आने का कारण बन सकती हैं, इसलिए लक्षण बढ़ने पर जांच कराना जरूरी है।

Tags: Darkness before the eyesDizzinessDizziness in the morningDizziness upon waking upinternal problemkhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

नैनीताल की जीवनरेखा पर संकट, चूहों के बाद अब मछलियां भी ढहा रही हैं नैनी झील की दीवारें
Khabrein Jara Hat Ke

नैनीताल की जीवनरेखा पर संकट, चूहों के बाद अब मछलियां भी ढहा रही हैं नैनी झील की दीवारें

17 minutes ago
नागार्जुनकोंडा इतिहास, रोमांच और अध्यात्म का है जीवंत संगम
Khabrein Jara Hat Ke

नागार्जुनकोंडा इतिहास, रोमांच और अध्यात्म का है जीवंत संगम

24 minutes ago
गर्भाशय में परेशानी से प्रभावित होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
Khabrein Jara Hat Ke

गर्भाशय में परेशानी से प्रभावित होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

52 minutes ago
उत्तराखंड के इस प्राचीन काली मंदिर का है अपना अलग महत्व
Khabrein Jara Hat Ke

उत्तराखंड के इस प्राचीन काली मंदिर का है अपना अलग महत्व

57 minutes ago
क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान
Khabrein Jara Hat Ke

क्या पिता से अधिक कट्टरपंथी हैं मोजतबा, जिनकी हुई ताजपोशी………दुनिया के लिए परमाणु जंग का ऐलान

2 days ago
इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा
Khabrein Jara Hat Ke

इजरायल में नहीं एक भी शेर…फिर भी नेतन्याहू ने सैन्य अभियान का नाम ‘रोरिंग लायन’ क्यों रखा

3 days ago
मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल
Khabrein Jara Hat Ke

मां और शिशु दोनों को ऊर्जा से भरपूर रखते हैं ये चार फल

3 days ago
काली मिर्च के साथ होता है हल्दी वाले दूध का सही फायदा
Khabrein Jara Hat Ke

काली मिर्च के साथ होता है हल्दी वाले दूध का सही फायदा

3 days ago
नियमित रूप से गर्भाशय की देखभाल बेहद जरूरी, ऐसे करें गर्भाश्य की देखभाल
Khabrein Jara Hat Ke

नियमित रूप से गर्भाशय की देखभाल बेहद जरूरी, ऐसे करें गर्भाश्य की देखभाल

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In