Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, April 7, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

समुद्र से निकाले रहस्यमयी गोलों के भीतर मिले विकसित हो रहे भ्रूण

by newzgossip
1 day ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
समुद्र से निकाले रहस्यमयी गोलों के भीतर मिले विकसित हो रहे भ्रूण
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

अचानक अधिक पानी पीने से किडनी पर पडता है ज्यादा दबाव: विशेषज्ञ

भारत को बलूचों ने वही कीमती चीज देने का किया ऐलान……जिसके लिए अमेरिका लगा रहा ऐड़ीचोटी का जोर

अर्जेंटीना के उशुआइया शहर को क्यो कहा जाता है “दुनिया का आखिरी शहर”

हाल ही में जापानी वैज्ञानिकों की एक टीम ने उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर के कुरिल-कामचटका ट्रेंच में ऐसी खोज की है, जिसने वैज्ञानिक समुदाय को चौंका दिया है। यह खोज समुद्र के सबसे गहरे और अंधेरे हिस्से, जिसे हैडल जोन कहा जाता है, में की गई। यहां वैज्ञानिकों को चट्टानों से चिपके हुए काले रंग के छोटे-छोटे गोले दिखाई दिए। पहली नजर में ये किसी कीमती काले मोती या पत्थर जैसे प्रतीत हो रहे थे। इन गोलों का आकार लगभग 3 मिलीमीटर था और इनका बाहरी रूप लेदर जैसा दिखाई दे रहा था।

वैज्ञानिकों ने हाई-टेक रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल (आरओवी) की मदद से इन्हें बाहर निकाला और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा। जांच के दौरान जब इन रहस्यमयी गोलों को खोला गया, तो उनके भीतर दूधिया रंग का तरल पदार्थ और विकसित हो रहे भ्रूण पाए गए। होक्काइडो विश्वविद्यालय के डॉ. केइची काकुई के नेतृत्व में हुई इस रिसर्च में डीएनए परीक्षण के जरिए यह पुष्टि हुई कि ये किसी बाहरी ग्रह के जीव नहीं, बल्कि प्लैटीहेल्मिंथेस संघ के फ्लैटवर्म की एक नई प्रजाति के अंडे हैं।

यह खोज इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार इतनी गहराई पर फ्लैटवर्म के प्रजनन का प्रत्यक्ष प्रमाण मिला है। जहां यह खोज हुई, वहां समुद्र की गहराई करीब 6.2 किलोमीटर है। इस गहराई पर पानी का दबाव इतना अधिक होता है कि वह लोहे की मोटी चादरों को भी मोड़ सकता है। यहां दबाव सामान्य समुद्र तल की तुलना में लगभग 600 गुना ज्यादा होता है।

ऐसे में वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि इतने कोमल जीव इस अत्यधिक दबाव और ठंडे वातावरण में जीवित कैसे रहते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार इन अंडों की बाहरी परत ही इनके जीवित रहने का राज है। यह परत चमड़े जैसी सख्त और काले रंग की होती है, जो विशेष प्रकार के पिगमेंटेशन के कारण मजबूत बनती है। यही संरचना इन अंडों को भारी दबाव से बचाती है। साथ ही यह परत समुद्र की गहराई में मौजूद सूक्ष्मजीवों से भी भ्रूण की रक्षा करती है।

इस खोज ने गहरे समुद्र में जीवन की संभावनाओं को लेकर वैज्ञानिकों की सोच बदल दी है। अब तक माना जाता था कि इतनी गहराई और अत्यधिक दबाव वाले वातावरण में जटिल जीवों का विकास और प्रजनन लगभग असंभव है, लेकिन इस नई खोज ने साबित कर दिया है कि जीवन उन स्थानों पर भी अस्तित्व में रह सकता है, जिन्हें अब तक ‘डेथ जोन’ माना जाता था।

बता दें कि अंतरिक्ष में चांद, शुक्र और मंगल जैसे ग्रहों की खोज में मानव लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन अपनी ही धरती अब भी कई अनसुलझे रहस्यों को समेटे हुए है। वैज्ञानिक भले ही ब्रह्मांड के दूर-दराज हिस्सों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हों, मगर धरती के महासागरों की गहराइयों में छिपे राज आज भी पूरी तरह सामने नहीं आ पाए हैं।

Tags: Developing embryosembryos found inside mysterious spheresembryos found inside oceankhabrein jara hat ke
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

अचानक अधिक पानी पीने से किडनी पर पडता है ज्यादा दबाव: विशेषज्ञ
Khabrein Jara Hat Ke

अचानक अधिक पानी पीने से किडनी पर पडता है ज्यादा दबाव: विशेषज्ञ

9 hours ago
भारत को बलूचों ने वही कीमती चीज देने का किया ऐलान……जिसके लिए अमेरिका लगा रहा ऐड़ीचोटी का जोर
Khabrein Jara Hat Ke

भारत को बलूचों ने वही कीमती चीज देने का किया ऐलान……जिसके लिए अमेरिका लगा रहा ऐड़ीचोटी का जोर

9 hours ago
अर्जेंटीना के उशुआइया शहर को क्यो कहा जाता है “दुनिया का आखिरी शहर”
Khabrein Jara Hat Ke

अर्जेंटीना के उशुआइया शहर को क्यो कहा जाता है “दुनिया का आखिरी शहर”

10 hours ago
पारंपरिक स्ट्रीट फूड तले-भुने फूड्स के मुकाबले ज्यादा सेहतमंद
Khabrein Jara Hat Ke

पारंपरिक स्ट्रीट फूड तले-भुने फूड्स के मुकाबले ज्यादा सेहतमंद

1 day ago
लहसुन, अदरक, काली मिर्च के सेवन से बढती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
Khabrein Jara Hat Ke

लहसुन, अदरक, काली मिर्च के सेवन से बढती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

1 day ago
हवाई जहाज को उडाने में यूज होता है हजारों लीटर जेट फ्यूल
Khabrein Jara Hat Ke

हवाई जहाज को उडाने में यूज होता है हजारों लीटर जेट फ्यूल

1 day ago
बच्चा बिस्तर गीला करता है तो ये उपाय करें
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चा बिस्तर गीला करता है तो ये उपाय करें

2 days ago
चीन में फ्लैट्स को ‘बोन ऐश अपार्टमेंट’ में बदलने पर लगाई रोक
Khabrein Jara Hat Ke

चीन में फ्लैट्स को ‘बोन ऐश अपार्टमेंट’ में बदलने पर लगाई रोक

3 days ago
वियतनाम में एजेंट ऑरेंज का मानवता के खिलाफ सबसे क्रूर प्रयोग
Khabrein Jara Hat Ke

वियतनाम में एजेंट ऑरेंज का मानवता के खिलाफ सबसे क्रूर प्रयोग

3 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In