Entertainment Desk: बालीवुड के जाने-माने एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने 2023 रेंज रोवर खरीदी है। हाल ही में जुहू में अपने घर के बाहर अपने नई 2023 रेंज रोवर के साथ देखा गया था।आशिकी 2 फेम अभिनेता ने खुद को एक नई रेंज रोवर गिफ्ट की है। एक्टर द्वारा इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर क्लिप शेयर कर दी गई है। इस कार को हाल ही में लॉन्च किया गया था। नई रेंज रोवर के एक्सटीरियर को नए रुप में डिज़ाइन किया गया है। इस एसयूवी में प्रोजेक्टर एलईडी लाइट्स और एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स हेडलाइट्स दिए हैं। इसके रियर में पतले एलईडी टेललैंप्स दिए हैं। बात इंटीरियर की करें तो इसमें भी नए रुप में डिज़ाइन किया गया है। इसका केबिन में 13.1 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन हेड-अप डिस्प्ले मल्टीपल क्लाइमेट सेटिंग्स फोर-स्पोक व्हील और बैकसीट के लिए एक एंटरटेनमेंट सिस्टम दिया है।
सोनू सूद की 87 हजार वर्ग फुट की रंगोली बनाई
एक फैन ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की 87 हजार वर्ग फुट की रंगोली बनाई है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में कलाकार श्रीपाद मिराजकर को पब्लिक पार्क में 7 टन से ज्यादा रंगोली पाउडर की मदद से सोनू सूद की तस्वीर को बनाने में कुछ दिन लग गए। रंगोली अब हर दिन हजारों दर्शकों को आकर्षित कर रही है। अपने फाउंडेशन सूद चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से अभिनेता का काम कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को घर पहुंचाने में मदद करने के साथ शुरू हुआ और अब सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई प्रयास कर रहा है। अपनी तस्वीर वाली रंगोली को देख सोनू सूद ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा-मेरे पास शब्दों नहीं है और लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार के लिए अभिभूत हूं मैं सोलापुर के विपुल को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने 87000 वर्ग फीट की सबसे बड़ी रंगोली का विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का यह मुकाम हासिल किया और मुझे उन पर गर्व है।










