Newz Gossip
No Result
View All Result
Thursday, February 5, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

Amrit Udyan: मुगल गार्डन को अब इस नाम से मिली नई पहचान, जानिए क्या था इतिहास

by newzgossip
3 years ago
in Khabrein Jara Hat Ke, भारत
0
Amrit Udyan: मुगल गार्डन को अब इस नाम से मिली नई पहचान, जानिए क्या था इतिहास
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

Amrit Udyan: केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव साल में एक बड़ा फैसला किया है. सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित करीब 106 साल पुराने मुगल गार्डन (Mughal Garden) की पहचान को बदलकर नया नाम दिया है. अब मुगल गार्डन अमृत उद्यान (Amrit Udyan) के नाम से जाना जाएगा.

नाम बदलने की घोषणा के बाद दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने ‘मुगल गार्डन’ नाम वाला पुराना बोर्ड भी हटा लिया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस साल 31 जनवरी से 30 मार्च तक अमृत उद्यान खोला जाएगा.

ब्रिटिश राज में साल 1911 में जब अंग्रेजों ने कोलकाता के बदले दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया था तब रायसीना की पहाड़ी को काटकर वायसराय हाउस (मौजूदा राष्ट्रपति भवन) बनाने का फैसला किया गया. इसे बनाने के लिए खासतौर से इंग्लैंड से ब्रिटिश वास्तुकार सर एडिवन लूटियंस को बुलाया गया, जिन्होंने वायसराय हाउस डिजाइन किया था.

सर एडविन लूटियंस ने साल 1917 से वायसराय हाउस बनाने की शुरुआत की. वायसराय हाउस की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक खास बाग बनाया गया, जहां कई तरह के फूल-पौधे और पेड़ों की प्रजातियां लगाई गईं. हालांकि कहा यह भी जाता है कि उस समय वायसराय लॉर्ड हार्डिंग की पत्नी लेडी हार्डिंग को यह बाग पसंद नहीं आया था. साल 1928 में मुगल गार्डन बनकर तैयार हुआ, 1928 से 1929 तक प्लांटिंग का काम चला.

RelatedPosts

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी

16वीं शताब्दी में बाबर के हमले के बाद दिल्ली में मुगल साम्राज्य शुरू हुआ था. इसके बाद हुमायूं, अकबर, शाहजहां और औरंगजेब ने दिल्ली की गद्दी संभाली. इस दौरान मुगलों ने देशभर में बाग-बगीचों का निर्माण करवाया. दिल्ली में एक हजार से ज्यादा (लगभग 1200) बाग बनवाए. बाद में अंग्रेजों ने मुगल परंपराओं को अंग्रेजी सौंदर्यशास्त्र के साथ मिला दिया. यही वजह है कि इसका नाम मुगलों के नाम पर पड़ा. मुगल गार्डन का डिजाइन ताजमहल और जम्मू और कश्मीर के बगीचों से प्रेरित है. मुगल गार्डन को चार भागों में बांटा गया है – चतुर्भुजकार बाग, लंबा बाग, पर्दा बाग और वृत्ताकार बाग.

ब्रिटिश राज में इस गार्डन का दीदार केवल खास लोगों को नसीब होता था. ब्रिटिश शासक अपने गेस्ट्स को इस गार्डन की सैर पर ले जाते थे लेकिन 26 जनवरी 1950 को वह दिन आया जब भारत में गणतंत्र स्थापित हुआ और डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का राष्ट्रपति बनाया गया (वे 26 जनवरी 1950 से 14 मई 1962 तक राष्ट्रपति पद पर रहे). वायसराय हाउस का नाम बदलकर राष्ट्रपति भवन किया गया. आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ही आम लोगों को मुगल गार्डन देखने की ‘आजादी’ दी थी. तब से लेकर आज तक हर साल बसंत ऋतु में इस गार्डन को आम लोगों के लिए खोला जाता है.

हर साल लाखों लोगों को राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन खुलने का इंतजार होता है. 15 एकड़ में फैले मुगल गार्डन में खुशबूदार रंग-बिरेंगे फूलों के आकर्षण और मुगल गार्डन के सौंदर्य को देखने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से लोग दिल्ली आते हैं. बता दें कि अमृत उद्यान में 138 तरह के गुलाबों के साथ, 10,000 से ज्यादा ट्यूलिप (कंद-पुष्प) और 70 विभिन्न प्रजातियों के लगभग 5,000 मौसमी फूल होंगे.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस वर्ष 31 जनवरी से 26 मार्च तक आम लोगों के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खोला जाएगा. इसके बाद 28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांगों को एंट्री दी जाएगी. वहीं 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों के लिए गार्डन खुला रहेगा. इस दौरान वीजिटर यहां पर मौजूद खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकेंगे.

अमृत उद्यान में उन्हीं लोगों की एंट्री होगी, जो लोग ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग के जरिए पास लेकर आएंगे. गार्डन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा. अमृत उद्यान को दो टाइमिंग स्लॉट में खोला जाता है. सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 7 हजार 500 लोगों के लिए ही टिकट जारी किए जाएंगे. इसके बाद दोपहर 12 से शाम के चार बजे तक गार्डन में जाने के लिए एक फिर से 10 हजार लोगों को पास जारी किए जाएंगे.

Tags: Amrit UdyanMughal GardenMughal Garden renamed as Amrit UdyanPresident House of IndiaRashtrapati Bhavan
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक
Khabrein Jara Hat Ke

नींबू से मोटापा ही नहीं बल्कि जोड़ों का दर्द भी होगा ठीक

22 hours ago
स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन
Khabrein Jara Hat Ke

स्पीति घाटी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव, ठंड में यहां रहना नामुमकिन

22 hours ago
हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी
Khabrein Jara Hat Ke

हार्ट की समस्या में अर्जुन के पेड़ की छाल बेहद उपयोगी

22 hours ago
सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां
Khabrein Jara Hat Ke

सौ साल बाद अमेरिका में भयंकर ठंड, ठिठुरन के चलते पेड़ों से टपकने लगीं छिपकलियां

22 hours ago
लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी
Khabrein Jara Hat Ke

लिवर और प्लीहा में स्थित रंजक पित्त बढाता है चेहरे की रंगत, ताजगी

2 days ago
किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं
Khabrein Jara Hat Ke

किसी कारण ट्रेन छूट जाए तो घबराए नहीं, तुरंत TDR भरें टिकट का पैसा वापस पाएं

2 days ago
पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत
Khabrein Jara Hat Ke

पीरियड्स में दर्द से आरामदायक योगासन से मिलती है राहत

3 days ago
प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन
Khabrein Jara Hat Ke

प्रलय की तिजोरी: उस बर्फीली गुफा की कहानी… जहां कैद है ताजमहल का ‘डिजिटल क्लोन

3 days ago
पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क
Khabrein Jara Hat Ke

पानी कम पीने से ब्लड होता है गाढ़ा, इससे ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक का रिस्क

4 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In