Newz Gossip
No Result
View All Result
Sunday, December 21, 2025
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home Khabrein Jara Hat Ke

समुद्र में 40 साल में चौथी बार दिखा बेहद दुर्लभ ऑक्टोपस

by newzgossip
37 minutes ago
in Khabrein Jara Hat Ke
0
समुद्र में 40 साल में चौथी बार दिखा बेहद दुर्लभ ऑक्टोपस
152
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

भारत में सिक्कों की हजारों साल पुरानी है कहानी

ट्रेन का सफर होगा महंगा, 26 से बढ़ेगा किराया

जापानी महिला ने रचाई वर्चुअल पार्टनर से शादी, दुनिया हैरान

हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया तट के पास मॉन्टेरी बे में समुद्र की सतह से करीब आधा मील नीचे, अंधेरे और रहस्यमय पानी में एक बेहद दुर्लभ ऑक्टोपस कैमरे में कैद हुआ है। खास बात यह है कि इंसानों ने इस प्रजाति को पिछले 40 वर्षों में सिर्फ चार बार ही देखा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद समुद्री जीवविज्ञान की दुनिया में उत्सुकता और रोमांच दोनों बढ़ गए हैं। इस अनोखे जीव का वैज्ञानिक नाम हालीफोरॉन अटलांटिकस है, जिसे आमतौर पर ‘सेवन-आर्म ऑक्टोपस’ कहा जाता है। नाम से भले ही लगे कि इसके केवल सात हाथ होते हैं, लेकिन हकीकत में इसके आठ हाथ होते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार नर ऑक्टोपस का आठवां हाथ प्रजनन के लिए इस्तेमाल होता है और वह इसे अक्सर छिपाकर रखता है। इसी कारण यह देखने में सात हाथों वाला प्रतीत होता है। अपने अजीब स्वरूप और विशाल आकार के कारण यह ऑक्टोपस सामान्य प्रजातियों से बिल्कुल अलग नजर आता है।

यह दुर्लभ नजारा मॉन्टेरी बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने 6 नवंबर को रिकॉर्ड किया। इसके लिए रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल यानी आरओवी का इस्तेमाल किया गया, जो गहरे समुद्र में जाकर वीडियो और तस्वीरें कैद करता है। यह ऑक्टोपस करीब 700 मीटर की गहराई पर देखा गया, जिसे समुद्र की ‘ट्वाइलाइट जोन’ कहा जाता है। यह ऐसा इलाका है जहां सूरज की रोशनी लगभग नहीं पहुंचती और जीवन बेहद रहस्यमय होता है। वीडियो में यह विशाल ऑक्टोपस एक रेड हेलमेट जेलीफिश को पकड़े हुए नजर आया। यह जेलीफिश खुद भी एक बायोल्यूमिनेसेंट जीव है, जो अंधेरे में रोशनी पैदा कर सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार इससे पहले जब भी इस ऑक्टोपस को देखा गया, तब भी यह इसी तरह के नरम और जिलेटिनस जीवों को खाते हुए पाया गया था। इससे यह पुष्टि होती है कि इतना विशालकाय होने के बावजूद यह प्रजाति हल्के, जेल जैसी संरचना वाले जीवों पर ही निर्भर करती है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक इस प्रजाति की मादा खास तौर पर बेहद बड़ी होती है। इसकी लंबाई 13 फीट तक हो सकती है और वजन करीब 75 किलो तक पहुंच सकता है। आकार के लिहाज से यह दुनिया के सबसे बड़े ऑक्टोपस में गिनी जाती है। इतने बड़े शरीर के बावजूद इसका भोजन हल्का होना वैज्ञानिकों के लिए आज भी आश्चर्य का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस दुर्लभ ऑक्टोपस का दिखना इस बात का संकेत है कि गहरे समुद्र में अब भी अनगिनत रहस्य छिपे हैं।

Tags: bbbbbbbkhabrein jara hat kerare octopusred helmet jellyfishbVasamudra for the fourth time
SendShare61Tweet38
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

भारत में सिक्कों की हजारों साल पुरानी है कहानी
Khabrein Jara Hat Ke

भारत में सिक्कों की हजारों साल पुरानी है कहानी

6 minutes ago
क्या आप जानते है दुनिया के वो देश जहां आज तक नहीं चली कोई ट्रेन!
Khabrein Jara Hat Ke

ट्रेन का सफर होगा महंगा, 26 से बढ़ेगा किराया

28 minutes ago
जापानी महिला ने रचाई वर्चुअल पार्टनर से शादी, दुनिया हैरान
Khabrein Jara Hat Ke

जापानी महिला ने रचाई वर्चुअल पार्टनर से शादी, दुनिया हैरान

23 hours ago
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से बच्चों को खाना ना खिलाएं
Khabrein Jara Hat Ke

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की मदद से बच्चों को खाना ना खिलाएं

23 hours ago
बच्चों को प्यार देने के साथ ही थोड़ी बहुत सख्ती भी जरुरी
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चों को प्यार देने के साथ ही थोड़ी बहुत सख्ती भी जरुरी

23 hours ago
बच्चे का डर इस प्रकार कम होगा
Khabrein Jara Hat Ke

बच्चे का डर इस प्रकार कम होगा

23 hours ago
कंबल से मुंह ढंककर सोने की आदत से गंभीर खतरा
Khabrein Jara Hat Ke

कंबल से मुंह ढंककर सोने की आदत से गंभीर खतरा

2 days ago
महीने में 12 लाख रुपए की आमदनी होगी तभी सऊदी अरब में मिलेगी शराब
Khabrein Jara Hat Ke

महीने में 12 लाख रुपए की आमदनी होगी तभी सऊदी अरब में मिलेगी शराब

2 days ago
फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में रहमान डकैत, मौत की कहानी पर उठे सवाल
Khabrein Jara Hat Ke

फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फिर चर्चा में रहमान डकैत, मौत की कहानी पर उठे सवाल

2 days ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In