Newz Gossip
No Result
View All Result
Friday, October 30, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home ASTROLOGY

भक्तों पर कृपा-दृष्टि भी रखते हैं शनिदेव, जानिए किन लोगों को पहुंचाते हैं फायदा

by newzgossip
4 years ago
in ASTROLOGY
0
भक्तों पर कृपा-दृष्टि भी रखते हैं शनिदेव, जानिए किन लोगों को पहुंचाते हैं फायदा
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

हथेली पर ‘M’ का निशान माना जाता है खास, जानिए हस्तरेखा शास्त्र में क्या है इसका मतलब

अक्टूबर का पहला सप्ताह इन 5 राशियों के लिए खास, करियर और धन से जुड़े मामलों में मिल सकते हैं शुभ संकेत

घर में पड़ा बेकार सामान बढ़ा सकता है अव्यवस्था, जानें वास्तु की मान्यताएं

Shani Dev: आम तौर पर लोग शनि देव के प्रकोप से भयभीत रहते हैं। लोगों के मन में भय रहता है कि जाने,अनजाने कहीं शनि भगवान नाराज न हो जाए। शनिदेव का नाराज होना वाकई कष्टदायी हो सकता है। शनिदेव प्रसन्न हो जाएं तो रंक को राजा वहीं क्रोधित हो जाएं तो राजा को रंक बनने में देर नहीं लगती है। इसलिए लोग शनिदेव को प्रसन्न करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं हालांकि ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ भयभीत करते हैं, शनिदेव अपने भक्तों पर पूरी कृपा-दृष्टि भी रखते हैं।

समस्त 9 ग्रहों में सिर्फ शनि ही कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह तरह के उपाय अपनाते हैं। शनिदेव की खास बात यही है कि वह कर्म के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि जिनके कर्म पवित्र होते हैं, शनिदेव उन्हें सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। साथ ही बुरे कर्म वालों को सबक भी सिखाते हैं। शनिदेव गरीब और असहाय लोगों पर दया दृष्टि रखते हैं। अगर किसी की कुंडली में शनिदोष है तो उस व्यक्ति को शनिवार के दिन कुछ बातों का खास रखना चाहिए।

कर्मों का फल देते हैं शनिदेव
जो लोग हमेशा दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं ऐसे लोगों पर शनि की महान कृपा रहती है। ये एक राशि में तीस महीने तक रहते हैं तथा मकर और कुंभ राशि के स्वामी माने जाते हैं। शनि की महादशा 19 वर्ष तक रहती है। शनि प्राणियों को सभी कर्मों का फल प्रदान करते हैं।

इस तरह शनिदेव रखते हैं लेखा-जोखा
शनि में पृथ्वी से 95वें गुना ज्यादागुरुत्‍वाकर्षण कर्षण शक्ति मानी जाती है। कहा जाता है कि इसी गुरुत्‍व के चलते हमारे अच्छे और बुरे विचार चुंबकीय शक्ति के माध्यम से शनि तक पहुंचते हैं, कर्मों के अुसार, जिनका परिणाम भी जल्द मिलता है।

सत्कर्मी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते
यदि कोई मनुष्य किसी के साथ छल, धोखा-धड़ी, अन्याय और अत्याचार नहीं करता है अर्थात दुष्कर्म नहीं करता है तो शनि आपको कभी हानि नहीं पहुंचा सकते हैं। शनि सत्कर्मी पुरुष को कष्ट नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए शनिदेव को कर्मों का देवता कहा जाता है, क्योंकि अच्छे कर्म करने पर अच्छा और बुरा करने पर बुरा फल प्रदान करते हैं।

शिव की कृपा से देते हैं शुभ अवसर
मान्यता है कि भगवान शिव से शनिदेव को समस्त जनों को उनके किए गए कर्मों के आधार पर फल देने का वरदान मिला था। जिस वजह से शनि देव समस्त प्राणियों को उनके द्वारा पूर्व एवं वर्तमान काल में किए गए बुरे कर्मों के अनुसार ही जीवन में रोग, चिंता, अपयश, दुख, कष्ट आदि दंड प्रदान कर सत्कर्म करने का अवसर देते हैं।

सादा दूध या दही नहीं पीना चाहिए
शनिवार के दिन कुछ खास उपाय अपनाकर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। इस दिन दूध या दही का कभी सादा नहीं खाना चाहिए। इसमें हल्दी या गुड़ मिलाकर पीना लाभकारी होता है।

खट्टा नहीं खाना चाहिए
शनिवार के दिन आम का अचार खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल कच्चा आम स्वाद में खट्टा और कसैला होता है और शनि कसैली खाद्य पदार्थों के शत्रु माने गए हैं।

शनिवार के दिन लाल मिर्च का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं हालांकि काली मिर्च का प्रयोग जरूर करना चाहिए। शनिवार से भोजन में काली मिर्च व काले नमक का अवश्य प्रयोग शुरू करना लाभदायी होता है।

चना, उड़द और मूंग का करें प्रयोग
शन‌िवार के ‌द‌िन चना, उड़द और मूंग की दाल तो खाई जा सकती है, लेक‌िन मसूर की दाल खाने से बचना चाहिए। यह मंगल से प्रभाव‌ित होने के चलते शन‌ि की क्रूर दृष्टि को बढ़ाती है। जिससे हानि होने की संभावना रहती है।

मदिरापान से होता है यह नुकसान
शन‌िवार के द‌िन मद‌िरा का सेवन करने से कुंडली में शुभ शन‌ि होने के बावजूद भी शन‌ि का शुभ फल नहीं म‌िलता है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।

करें ये विशेष उपाय
शनिवार से काले घोड़े के पैर की मिट्टी काले कपड़े में ताबीज के रूप में गले में बांधकर धारण करें। शनि का विशेष अनुकूल फल प्राप्त होगा।

शनि को इस तरह करते हैं प्रसन्न
प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और सरसों के तेल का दीया जलाने से प्रसन्न किया जा सकता हैं। शनिवार को सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ शनि चालीसा का पाठ विशेष फल देने वाला होता है।

इस तरह बरसाते हैं कृपा
शनिदेव के लिए कहा जाता है कि वह पक्षपात से रहित निर्णय देते हैं। यदि वह पाप कर्म की सजा देते हैं तो सत्कर्मी पुरूष को सभी सुविधाएं और वैभव भी प्रदान करते हैं। जो भी सच्ची श्रद्धा से उनकी पूजा अर्चना करते हैं वह पाप के मार्ग जाने से भी बच जाते हैं। यदि कभी आपसे कोई पाप कर्म हुआ हो तो उसके लिए शनि देव से क्षमा याचना मांग लेनी चाहिए।

व्रत के साथ करने चाहिए ये सभी काम
शनिवार को उपवास रखने से, किसी कमजोर वर्ग का शोषण न करने से, पक्षियों को दाना डालने, व्यभिचार से बचने वाले, माता-पिता व बड़ों का सम्मान करने वाले लोगों से शनि सदैव प्रसन्न रहते हैं। ऐसे लोगों के कष्टों को दूर करते हुए मनोकामना पूरी करते हैं।

दान से भी मिलता है लाभ
शनि देव के अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए शनिवार के दिन काले तिल, काले जूते, छतरी, कंबल, काले पुष्प, वस्त्र, नीलम, भैंस, सरसों का तेल, लोहा आदि का दान करना चाहिए।

Tags: ASTROLOGYshani devShani Dev DevoteesShani Dev pahuchate hai fyda
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

हथेली पर ‘M’ का निशान माना जाता है खास, जानिए हस्तरेखा शास्त्र में क्या है इसका मतलब
ASTROLOGY

हथेली पर ‘M’ का निशान माना जाता है खास, जानिए हस्तरेखा शास्त्र में क्या है इसका मतलब

2 weeks ago
अक्टूबर का पहला सप्ताह इन 5 राशियों के लिए खास, करियर और धन से जुड़े मामलों में मिल सकते हैं शुभ संकेत
ASTROLOGY

अक्टूबर का पहला सप्ताह इन 5 राशियों के लिए खास, करियर और धन से जुड़े मामलों में मिल सकते हैं शुभ संकेत

3 weeks ago
घर में पड़ा बेकार सामान बढ़ा सकता है अव्यवस्था, जानें वास्तु की मान्यताएं
ASTROLOGY

घर में पड़ा बेकार सामान बढ़ा सकता है अव्यवस्था, जानें वास्तु की मान्यताएं

1 month ago
वास्तुदोष दूर करने के लिए करें गणपति पूजा, बिना तोड़-फोड़ अपनाएं ये उपाय
ASTROLOGY

वास्तुदोष दूर करने के लिए करें गणपति पूजा, बिना तोड़-फोड़ अपनाएं ये उपाय

1 month ago
हाथ की उंगलियां बताती हैं यात्रा प्रेम और व्यक्तित्व के बारे में ये संकेत
ASTROLOGY

हाथ की उंगलियां बताती हैं यात्रा प्रेम और व्यक्तित्व के बारे में ये संकेत

1 month ago
Vastu Upay: घर का ये कोना खींचता है पैसा! करें ये 4 छोटे बदलाव, धन-समृद्धि के लिए माना जाता है बेहद खास
ASTROLOGY

Vastu Upay: घर का ये कोना खींचता है पैसा! करें ये 4 छोटे बदलाव, धन-समृद्धि के लिए माना जाता है बेहद खास

2 months ago
Clock Vastu: घर में इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं घड़ी! जानें सही दिशा और जरूरी वास्तु नियम
ASTROLOGY

Clock Vastu: घर में इन जगहों पर भूलकर भी न लगाएं घड़ी! जानें सही दिशा और जरूरी वास्तु नियम

2 months ago
सपने में विभिन्न जीव-जंतुओं का दिखना भी देता है संकेत
ASTROLOGY

सपने में विभिन्न जीव-जंतुओं का दिखना भी देता है संकेत

2 months ago
इस प्रकार ज्योतिष उपायों से परीक्षा में मिलेंगे बेहतर परिणाम
ASTROLOGY

इस प्रकार ज्योतिष उपायों से परीक्षा में मिलेंगे बेहतर परिणाम

2 months ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In