Newz Gossip
No Result
View All Result
Tuesday, October 27, 2026
  • Login
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
Newz Gossip
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories
No Result
View All Result
Newz Gossip
No Result
View All Result
Home अन्य धर्म

रावण से जुड़ी है बाबा बैजनाथ धाम की कथा, क्या आपको पता है?

by newzgossip
4 years ago
in धर्म
0
रावण से जुड़ी है बाबा बैजनाथ धाम की कथा, क्या आपको पता है?
154
SHARES
1.9k
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter

RelatedPosts

84 लाख योनियों का रहस्य! जानें मृत्यु के बाद मिलता है कौन सा जन्म

माता वैष्णो देवी के 5 रहस्य, तीन पिंडियों से लेकर भैरवनाथ मंदिर तक जानें पूरी कथा

शरद पूर्णिमा 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें मां लक्ष्मी की पूजा विधि और खीर का महत्व

बाबा बैजनाथ धाम झारखंड के देवघर में स्थित है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां के शिवलिंग को ‘कामना लिंग’ भी कहा जाता है क्योंकि माना जाता है कि भगवान शिव यहां आने वालों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कहा जाता है कि जहां-जहां महादेव साक्षात प्रकट हुए हैं। वहां ज्योतिर्लिंग स्थापित किये गये हैं। बाबा बैजनाथ धाम की भी एक कथा है जो रावण से जुड़ी है।

रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था। एक बार वह भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हिमालय पर तपस्या कर रहा था। तप के दौरान वह एक-एक करके अपने सिर काटकर शिवलिंग पर चढ़ा रहा था। इस तरह उसने अपने 9 सिर भगवान शिव को चढ़ा दिए। जब वह 10वां सिर काट कर भगवान शिव को चढ़ाने लगा तो शिवजी ने प्रसन्न होकर उसे दर्शन दिए और उससे वर मांगने को कहा।

तब रावण ने शिवजी वरदान मांगा कि वह ‘कामना लिंग’ को लंका ले जाना चाहता है। रावण चाहता था कि भगवान शिव कैलाश छोड़कर लंका में रहे। शिवजी ने रावण की यह मनोकामना पूरी कि परन्तु एक शर्त भी रख दी। उन्होंने कहा कि अगर तुमने शिवलिंग को रास्ते में कही भी रखा तो मैं फिर वहीं रह जाऊंगा और नहीं उठूंगा।

भगवान शिव की यह बात सुनकर सभी देवी देवता चिंतित हो गए और इस समस्या के समाधान के लिए विष्णु जी के पास गये। देवतायों कि याचना पर विष्णु जी ने एक लीला रची। उन्होंने वरुण देव को आचमन के जरिए रावण के पेट में घुसने को कहा। इसलिए जब रावण आचमन करके शिवलिंग को लेकर लंका की ओर चला तो देवघर के पास उसे लघुशंका हुई।

रावण ने शिवलिंग वहां घूम रहे एक बैजू नाम के ग्वाले को पकड़ा दिया और स्वयं लघुशंका करने चला गया। उस बैजू नाम के ग्वाले के रूप में भगवान विष्णु थे। पौराणिक कथायों के अनुसार रावण कई घंटो तक लघुशंका करता रहा। जो आज भी एक तालाब के रूप में देवघर में है। इस अवसर का फायदा उठा कर बैजू ने शिवलिंग धरती पर रखकर स्थापित कर दिया। इस कथा के कारण ही यह तीर्थ स्थान बैजनाथ धाम और रावणेश्वर धाम दोनों नामों से विख्यात है।

जब रावण लघुशंका से लौटकर आया तो उसने शिवलिंग को उठाने की लाख कोशिश की परन्तु वह नाकाम रहा। भगवान की यह लीला समझ आने के बाद रावण को बहुत क्रोध आया और वह शिवलिंग पर अपना अंगूठा गडा कर चला गया। उसके बाद ब्रह्मा, विष्णु आदि देवताओं ने आकर उस शिवलिंग की पूजा की। शिवजी के दर्शन होते ही सभी देवी देवताओं ने शिवलिंग की उसी स्थान पर स्थापना कर दी और शिव-स्तुति करके वापस स्वर्ग को चले गए। तभी से महादेव ‘कामना लिंग’ के रूप में देवघर में विराजते हैं।

Tags: Baba Baijnath DhamBaijnath Dham and RavanBaijnath Dham is related to RavanaReligious Place of India
SendShare62Tweet39
newzgossip

newzgossip

ABOUT US भारत की बड़ी डिजिटल वेबसाइट्स में से एक “NEWZGOSSIP” किसी भी तरह की अफवाह या झूठी खबरों को अपने पोर्टल www.newzgossip.com पर साझा नहीं करती है. Newzgossip पर कई तरह के विशेष प्रकाशित किए जाते हैं. देश (Country), दुनिया (World), समसामयिक मुद्दे (Current issue) लाइफस्टाइल (Lifestyle), धर्म (Religion), स्वास्थ्य (Health) और खबरें जरा हट के (Khabrein Jara Hat Ke) जैसे विशेषों पर लेख लिखा जाते हैं. हमारा लक्ष्य आप तक सिर्फ और सिर्फ सटीक खबरें पहुंचाने का है. हमारे साथ बने रहने के लिए आप हमें  [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/NewznGossip और https://www.facebook.com/IndiaNowR  पर भी जुड़ सकते हैं.

Related Posts

84 लाख योनियों का रहस्य! जानें मृत्यु के बाद मिलता है कौन सा जन्म
धर्म

84 लाख योनियों का रहस्य! जानें मृत्यु के बाद मिलता है कौन सा जन्म

2 days ago
माता वैष्णो देवी के 5 रहस्य, तीन पिंडियों से लेकर भैरवनाथ मंदिर तक जानें पूरी कथा
धर्म

माता वैष्णो देवी के 5 रहस्य, तीन पिंडियों से लेकर भैरवनाथ मंदिर तक जानें पूरी कथा

4 days ago
शरद पूर्णिमा 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें मां लक्ष्मी की पूजा विधि और खीर का महत्व
धर्म

शरद पूर्णिमा 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत, जानें मां लक्ष्मी की पूजा विधि और खीर का महत्व

5 days ago
भगवान को भोग अर्पित करने के तुरंत बाद न उठाएं थाली? जानिए प्रसाद से जुड़े जरूरी नियम
धर्म

भगवान को भोग अर्पित करने के तुरंत बाद न उठाएं थाली? जानिए प्रसाद से जुड़े जरूरी नियम

2 weeks ago
कोटद्वार का सिद्धबली मंदिर: हनुमान जी का प्राचीन सिद्धपीठ, जहां दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
धर्म

कोटद्वार का सिद्धबली मंदिर: हनुमान जी का प्राचीन सिद्धपीठ, जहां दर्शन के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु

2 weeks ago
शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पूरी जानकारी
Khabrein Jara Hat Ke

शारदीय नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानें पूरी जानकारी

2 weeks ago
इसलिए भगवान गणेश को कहते हैं आदिपूज्य, जानिए उनके प्रमुख नामों का रहस्य
धर्म

इसलिए भगवान गणेश को कहते हैं आदिपूज्य, जानिए उनके प्रमुख नामों का रहस्य

1 month ago
गणपति बप्पा 10 दिनों के लिए ही क्यों करते हैं विराजमान? जानिए धार्मिक और पौराणिक मान्यता
धर्म

गणपति बप्पा 10 दिनों के लिए ही क्यों करते हैं विराजमान? जानिए धार्मिक और पौराणिक मान्यता

1 month ago
हनुमान जी से लेकर अश्वत्थामा तक, क्या आज भी धरती पर मौजूद हैं ये 7 चिरंजीवी?
Khabrein Jara Hat Ke

हनुमान जी से लेकर अश्वत्थामा तक, क्या आज भी धरती पर मौजूद हैं ये 7 चिरंजीवी?

1 month ago

Categories

  • ASTROLOGY
  • BREAKING
  • Breaking News
  • CRIME
  • DELHI
  • Haryana
  • HEALTH
  • Khabrein Jara Hat Ke
  • LIFE STYLE
  • STATE
  • TECHNOLOGY
  • UTTAR PRADESH
  • अन्य
  • करियर
  • कहानियां/Stories
  • खेल
  • दिल की बात
  • धर्म
  • बिजनेस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा

Site Navigation

  • Home
  • About Us
  • Advertisement
  • Contact Us
  • Privacy & Policy
  • Other Links
  • Disclaimer

© 2022 Newz Gossip

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
  • विदेश
  • ब्रेकिंग
  • एस्ट्रोलॉजी
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • दिल की बात
  • अन्य
    • अपराध
    • हेल्थ
    • लाइफ स्टाइल
    • करियर
    • धर्म
    • शिक्षा
  • Web Stories

© 2022 Newz Gossip

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In